• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत लेजर गाइडेड बम और मिसाइलों से लैस ड्रोन से दुश्मनों पर रखेगा नजर

Desk by Desk
09/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
दुश्मनों पर नजर

दुश्मनों पर नजर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चीन के साथ सीमा विवाद के बीच भारतीय सेना अपनी ताकत बढ़ाने में जुटी हुई है। सेना से इजराइली ड्रोन हेरोन यूएवी को और ताकतवर बनाने के प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा दिया।

सीमा तनाव के बीच सेना इजरायली ड्रोन्स हेरोन को लेजर गाइडेड बम, गाइडेड मिसाइलों और एंटी टैंक मिसाइलों से लैस करना चाहती है। ताकि दुश्मन के ठिकानों और आर्मर्ड रेजिमेंट्स को तबाह किया जा सके। चीता नाम के इस प्रोजेक्ट की दोबारा समीक्षा की गई है। यह प्रोजेक्ट काफी समय से लंबित है और इस पर 3500 करोड़ रुपए के खर्च का अनुमान है।

इस प्रोजेक्ट के तहत तीनों सेनाओं के करीब 90 हेरोन ड्रोन्स को अपग्रेड किया जाएगा। ड्रोन्स में लेजर गाइडेड बम, हवा से जमीन पर और हवा से लॉन्च किए जाने वाले एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों को लोड किया जाएगा। यह जानकारी सरकारी सूत्रों ने एएनआई को  दी है।

नेपाली पीएम केपी ओली ने फिर अलापा अयोध्या राग, किया ये दावा

इस प्रोजेक्ट पर जल्द ही रक्षा मंत्रालय की हाई लेवल कमिटी विचार करेगी, जिसमें रक्षा सचिव अजय कुमार भी शामिल होंगे, जो अभी तीनों सेनाओं के लिए सभी पूंजी खरीद के लिए इंचार्ज भी हैं। सेनाओं ने प्रस्ताव रखा है कि इन ड्रोन्स को मजबूत सर्विलांस और टोही पेलोड से लैस किया जाए। ताकि दुश्मन के ठिकानों पर नजर रखी जा सके और जरूत पड़ने पर उन्हें तबाह किया जा सके।

भारत के मध्यम ऊंचाई पर उड़ने वाले ड्रोनों के बेड़े में हेरोन्स सहित अधिकतर इजरायली हैं। पूर्वी लद्दाख में चीन सीमा के अग्रिम इलाकों में इन्हें सेना और एयरफोर्स ने तैनात किया है। ड्रोन्स यह देखने में भी मदद कर रहे हैं कि चीनी सैनिक पीछे हट रहे हैं या नहीं या फिर उनकी तैनाती क्षमता क्या है?

दुश्मनों पर ड्रोन्स से घातक हमले के लिए ड्रोन्स को अपग्रेड करने के प्रोजेक्ट  में कई भारतीय ड्रोन्स भी शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि इन अपग्रेड होने के बाद इन ड्रोन्स का इस्तेमाल परंपरागत सैन्य ऑपरेशन के साथ आतंकरोधी ऑपरेशनों के लिए भी होगा।

टोही क्षमता में विस्तार के बाद सेना जमीन पर सटीकता से यह पता लगा सकती है कि दुश्मन कहां छिपे हुए हैं। सेटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम के जरिए इन्हें दूर से ही कंट्रोल किया जा सकता है।

Tags: China border dronesdrone lettered guided bombsdrone missilesdrone upgradesIndian Army dronesIndo-China tensionsचीन सीमा ड्रोनड्रोन अपग्रेडड्रोन मिसाइलड्रोन लेचर गाइडेड बमदुश्मनों पर नजरभारत चीन तनावभारतीय सेना ड्रोन
Previous Post

नेपाली पीएम केपी ओली ने फिर अलापा अयोध्या राग, किया ये दावा

Next Post

सुशांत-अंकिता क्यूं अलग हुए?, इसकी भी हो जांच : संजय राउत

Desk

Desk

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में तूफान ‘इसायस’ का कहर, 5.94 लाख घरों की बिजली गुल

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Next Post

सुशांत-अंकिता क्यूं अलग हुए?, इसकी भी हो जांच : संजय राउत

यह भी पढ़ें

PM Modi flagged off three new Vande Bharat Express

पीएम मोदी ने दी देश को तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, बेंगलुरू मेट्रो की येलो लाइन का भी किया उद्घाटन

10/08/2025
172 farmers from Jewar met CM Yogi

किसानों के सम्मान में योगी सरकार की पहल, पहली फ्लाइट से लखनऊ बुलाया

15/06/2026
Pitru Paksha

ब्राह्मण भोज कराते समय ना करें इन नियमों को नजरंदाज, नहीं तो लौट जाएंगे पितृ

24/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version