• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्लू इकॉनॉमीज और ट्रेड के स्ट्रेटजिक लोकेशन पर है अंडमान और निकोबार : मोदी

Desk by Desk
10/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह को भारत की सुरक्षा और समृद्धि की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए आज कहा कि उनकी सरकार द्वीप समूह में कनेक्टिविटी, ढांचागत विकास और शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दे रही है जिससे यह पर्यावरण, पर्यटन, ब्ल्यू इकोनॉमी और स्टार्ट अप्स का बड़ा केन्द्र बन सके।

श्री मोदी ने आज रविवार को अंडमान निकोबार द्वीप समूह के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया और यहाँ पर विकास के रोडमैप के बारे में बात की। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की बातें सुनीं और कोरोना से जंग में और द्वीप समूह के विकास में उनके योगदान की सराहना भी की। इस अवसर पर भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी मौजूद थे।

कांग्रेस के ‘दिशाहीन’ होने की अवधारणा तोड़ने के लिए पूर्णकालिक अध्यक्ष जरूरी: शशि थरूर

श्री मोदी ने कहा कि बीमारी हो या व्यापार-कारोबार, हर समस्या से निपटने के लिए हम जुटे हुए हैं, हमारे वैज्ञानिक प्रयासरत हैं। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम हर घर और हर परिवार तक संवाद बनाए रखें। सेवा और समर्पण के संस्कारों को हमें समृद्ध करना है, आगे बढ़ाना है। इस मुश्किल समय में हमें सबके काम आना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अंडमान निकोबार देश की आज़ादी के आंदोलन को धार देने वाली, वीर सावरकर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे आज़ादी के महान तपस्वियों से जुड़ी पुण्य स्थली है। उन्होंने कहा, “पिछली बार जब मैं अंडमान निकोबार गया था तो देवस्थली तुल्य सेल्युलर जेल के भी दर्शन किये थे। मुझे पोर्ट ब्लेयर के दक्षिणी छोर पर तिरंगा फहराने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ था। इस दौरान अंडमान-निकोबोर के संपूर्ण और संतुलित विकास से जुड़ी अनेक परियोजनाओं को मंजूरी भी दी गई थी।”

शिवसेना के आरोपों पर बिहार डीजीपी के बोले-मुझे गाली दो, लेकिन सुशांत को न्याय चाहिए

श्री मोदी ने कहा कि एक द्वीप से दूसरे द्वीप तक एयर कनेक्टिविटी में सुधार करते हुए देश के बाकी हिस्सों से द्वीपों को एयरवेज से भी जोड़ा जा रहा है। पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे का बड़े पैमाने पर विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंडमान निकोबार को अब बाहरी दुनिया से डिजिटल संपर्क में कोई समस्या नहीं आएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अंडमान निकोबार ने देश की आज़ादी के आंदोलन को ताकत दी है। आत्मनिर्भर भारत तथा नए भारत की रक्षा-सुरक्षा और समृद्धि के लिए भी अंडमान-निकोबार की व्यापक भूमिका है। इसी को समझते हुए 2017 में ही द्वीपीय विकास अधिकरण का गठन किया गया था। ब्लू इकॉनॉमी और कारोबार के लिहाज से अंडमान निकोबार काफी अहम् है। यह चेन्नई, कोलकाता और और बंगलादेश के मंगला बंदरगाह सहित कई अहम बंदरगाहों से अहम् दूरी पर स्थित है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के युवाओं के लिए कई उच्चशिक्षण संस्थान बनाए गए हैं। इनमें अन्कोल कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और लॉ कॉलेज शामिल हैं। द्वीप समूह में जनजीवन आसान बनाने और वहां खुशहाली लाने के लिए जो भी ज़रूरी काम है, वो तेज़ी से पूरे किए जा रहे हैं।

Tags: 24ghante online.comAndaman-NicobarJP naddapm narendra modiVideo Conferencingअंडमान निकोबारजेपी नड्डापीएम नरेंद्र मोदीवीडियो कान्फ्रेंसिंग
Previous Post

उत्तर प्रदेश में 111 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Next Post

भाजपा ने समाज को बांटने और नफरत फैलाने का काम किया है : अखिलेश

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
अखिलेश यादव

भाजपा ने समाज को बांटने और नफरत फैलाने का काम किया है : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Byju Ravindran

Byjus पर ED का शिकंजा, संस्थापक के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट सर्कुलर

22/02/2024
PM Kisan Nidhi

पीएम किसान सम्मान: मदद छोटी,सहारा बड़ा

31/08/2022
Former Minister Sharda Pratap

चुनाव से पहले सपा को झटका, भाजपा के हुए पूर्व मंत्री शारदा प्रताप

05/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version