• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बड़े खतरे का संकेत : काला हुआ मॉरीशस के समुद्र का पानी, सरकार ने घोषित किया आपातकाल

Desk by Desk
10/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
मॉरीशस के समुद्र

काला हुआ मॉरीशस के समुद्र का पानी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पोर्ट लुइस। अपने साफ पानी के लिए मशहूर मॉरीशस के बीच अब काले नजर आ रहे है। बीच पर मौजूद समुद्र का पानी काला हो गया है और हजारों लोग इसकी सफाई करने में जुटे हुए हैं। मॉरीशस के खूबसूरत समुद्र तटों की ये हालत जापान के एक तेल टैंकर जहाज की वजह से हुई है जो कि 25 जुलाई से मॉरीशस दक्षिणपूर्वी तट पर फंसा हुआ है और इसमें से कच्चे तेल का रिसाव हो रहा है।

एक अनुमान के मुताबिक टैंकर से अभी तक 1000 टन तेल बह चुका है जिसकी वजह से समुद्र का पानी काला हो गया है और मॉरीशस ने ‘पर्यावरणीय आपातकाल’ की घोषणा कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एमवी वाकाशिवो नामक यह तेल टैंकर 25 जुलाई से फंसा हुआ है और इससे हो रहे तेल के रिसाव ने मॉरीशस की खूबसूरती को तबाह कर दिया है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने पर्यावरणीय आपातकाल की स्थिति घोषणा कर दी है और कहा है कि इससे देश के लिए खतरा पैदा हो गया है। जगन्नाथ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद मांगी है।

कानून-व्यवस्था एनकाउंटर और तबादले की नीति से नहीं बनती : अखिलेश

पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले ग्रीनपीस का कहना है कि इससे मॉरीशस में अब तक सबसे भयावह पर्यावरणीय संकट पैदा हो जाएगा। इससे समुद्री जीव-जंतुओं के साथ ही पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है।

शुक्रवार को जारी सैटेलाइट तस्वीर में नीले रंग के समुद्री पानी पर गहरे रंग का तेल फैलता नजर आ रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा कि उनका देश मॉरीशस की मदद के लिए विशेष दल और उपकरण भेज रहा है। मॉरीशस के करीब फ्रांस का रीयूनियिन द्वीप है। जहां से शनिवार को प्रदूषण नियंत्रण करने वाले उपकरणों के साथ सैन्य विमान मौके पर भेजा गया है।

खुल गया 11 लोगो की मौत का राज, बेटी ने ही जहर का इंजेक्शन देकर मारा था

जापानी तेल कंपनी एमवी वाकाशिवो ने भी एक बयान जारी कर मॉरीशस से माफ़ी मांगी है। कंपनी का दावा है कि अब ही तक सिर्फ 1000 टन तेल का ही रिसाव हुआ है। कंपनी ने कहा कि जो भी हो रहा है हम उसके लिए माफ़ी मांगते हैं और हमसे जो भी हो सकता है वो करने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।

ईंधन रिसावमॉरीशस के लोगों ने इस संकट की घड़ी में आगे आकर बतौर वॉलंटियर समुद्र तटों की सफाई का काम शुरू कर दिया है। रविवार को हजारों की संख्या में आम लोगों ने प्रिंसटन बीच और आस-पास के इलाकों के समुद्र तट पर सफाई में राहतकर्मियों का साथ दिया। उधर जापान ने कहा है कि वे लगातार टैंकर से हो रहे रिसाव को रोकने की दिशा में काम कर रहे हैं।

हालांकि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक अब टैंकर को डूबने से बचा पाना लगभग नामुमकिन है और स्थिति के ख़राब होने की आशंकाएं ज्यादा हैं। पीएम जगन्नाथ ने कहा कि अगर टैंकर पूरी तरह डूब जाता है तो स्थिति और बिगड़ जाएगी और समुद्र तटों पर तेल और ज्यादा इकट्ठा होने लगेगा।

Tags: 24ghante online.combeach cleaningblackened Mauritius seaDeclared environmental emergencyJapanese tankerslatest international newsoil deposits on beachesthreat to sea creaturesइंटरनेशनल न्यूज़काला हुआ मॉरीशस समुद्रजापानी टैंकरपर्यावरणीय आपातकाल घोषितसमुद्र तट की सफाईसमुद्र तटों पर तेल का जमावसमुद्री जीवों को खतरा
Previous Post

कानून-व्यवस्था एनकाउंटर और तबादले की नीति से नहीं बनती : अखिलेश

Next Post

नवी मुंबई के बंदरगाह से 1000 करोड़ रुपये की ड्रग्स हुई जब्त, 2 लोगों को किया गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post
ड्रग्स रैकेट

नवी मुंबई के बंदरगाह से 1000 करोड़ रुपये की ड्रग्स हुई जब्त, 2 लोगों को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Houses Collapsed in Mathura

पुराना टीला खिसकने से तीन मकान गिरे, कई लोग मलबे में दबे

15/06/2025

नड्डा के आगमन से पूर्व भाजपा को बड़ा झटका, ये दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल

14/11/2021
Big B shares memorable pictures on 48th wedding anniversary

शादी की 48वीं सालगिरह पर बिग बी ने शेयर की यादगार तस्वीरें

03/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version