• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन्माष्टमी का व्रत करने से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

Desk by Desk
11/08/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
जन्माष्टमी

जन्माष्टमी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। कहा जाता है कि जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने से व्यक्ति का जीवन सुखमय हो जाता है। वहीं, जनमाष्टमी का व्रत व्यक्ति को कई दुखों से मुक्त करता है। इससे पहले हम आपको जनमाष्टमी किस तारीख को है और इसका शुभ मुहूर्त क्या है, की जानकारी दे चुके हैं। इस लेख में हम आपको जनमाष्टमी के महत्व और इसके इतिहास की जानकारी दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं जन्माष्टमी का महत्व और इतिहास।

जन्माष्टमी का महत्व:

इस दिन लोग व्रत करते हैं और पूजापाठ करते हैं। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से व्रत करने पर भक्तों की मनोकामना पूरी होती हैं। जिन लोगों का चंद्रमा कमजोर है अगर वो लोग इस दिन विशेष पूजा करते हैं तो उन्हें फल की प्राप्ति होती है। वहीं, इस व्रत को करने से संतान प्राप्ति के साथ-साथ दीर्घायु और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जनमाष्टमी के दिन बाल गोपाल को झूला झुलाने का महत्व भी बहुत ज्यादा है। इस लोग मंदिरों के साथ-साथ अपने घरों में भी बाल गोपाल को झूला-झूलाते हैं। कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति कृष्ण जी को झूला झुलाता है तो उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

जन्माष्टमी का इतिहास:

यह पर्व श्री कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन कृष्ण जी का श्रंगार किया जाता है। उन्हें झूला झुलाया जाता है। साथ ही व्रत भी किया जाता है। इस दिन कृष्ण जी की बाल गोपाल के रूप में विशेष पूजा की जाती है। जन्माष्टमी के दिन लोग पूरा दिन व्रत रखते हैं। साथ ही नवमी तिथि के शुरू होते ही यानी कृष्ण जन्म पर व्रत खोलते हैं। शास्त्रों के अनुसार, भगवान श्री हरि विष्णु ने देवकी और वासुदेव के यहां श्री कृष्ण अवतार में जन्म लिया था। उनका जन्म अत्याचारी कंस का वध करने के लिए हुआ था। कंस द्वापर युग के राजा उग्रसेन का पुत्र था। उसने अपने पिता को जेल में डाल दिया था। वहीं, अपनी बहन देवकी का विवाह वासुदेव जो यादव कुल का था, उसके साथ करा दिया था।

जब कंस की बहन देवकी विदा हो रही थी तब भविष्यवाणी हुई थी कि देवकी की आठवी संतान के हाथों कंस का वध होगा। इस भविष्यवाणी से क्रोधित कंस ने देवकी और वासुदेव को कारागृह में डाल दिया। कंस उन दोनों को मार देने चाहता था लेकिन वासुदेव ने उससे आग्रह किया कि जब भी हमारी संतान होगी तो हम उसे तुम्हें सौंप देंगे। इसके बाद एक-एक कर कंस ने देवकी के 6 पुत्रों को मार दिया। फिर देवकी ने एक कन्या को जन्म दिया। जैसे ही उस कन्या को कंस ने अपने हाथ में लिया वो आकाश में उड़ गई। उस कन्या ने कहा कि हे अत्याचारी कंस तूझे मारने वाले का जन्म हो चुका है और वो गोकुल पहुंच गया है। यह सुनकर कंस बेहद हैरान रह गया। उसने कृष्ण जी को मारने की कई कोशिशें की लेकिन सभी व्यर्थ गईं। अंत में भगवान श्रीकृष्ण ने ही कंसा का वध किया।

Tags: janmashtami 2020janmashtami dateJanmashtami HistoryJanmashtami ImportanceJanmashtami SignificanceKrishna JanmashtamiKrishna Janmashtami 2020Lifestyle and RelationshipSpiritualityजन्‍माष्‍टमी
Previous Post

उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में करीब 6 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित : योगी

Next Post

प्रवासी मजदूरों सहित जरूरतमंदो की देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी : मेनका

Desk

Desk

Related Posts

राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Next Post
मेनका गांधी

प्रवासी मजदूरों सहित जरूरतमंदो की देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी : मेनका

यह भी पढ़ें

Gorakhnath Temple

तमंचा लेकर गोरखनाथ मंदिर में घुस रहा युवक अरेस्ट, पुलिस कर रही है पूछताछ

15/07/2023
Shree Jagannath Temple

श्री जगन्नाथ मंदिर में बड़ा हादसा, दम घुटने से बेहोश हुए चार छात्र

31/12/2024
CM Vishnu Dev Sai

डॉक्टरों के साहस और समर्पण के कारण हमारा समाज सुरक्षित और स्वस्थ: सीएम साय

01/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version