• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुपर स्पेशिलियटी बाल रोग चिकित्सा संस्थान का निर्माण कार्य 30 तक करें पूरा : योगी

Desk by Desk
12/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, स्वास्थ्य
0
योगी

योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीआरडी मेडिकल कालेज में निर्माणाधीन 500 बिस्तर के सुपर स्पेशिलियटी बाल रोग चिकित्सा संस्थान का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 30 अगस्त तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

श्री योगी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए बचाव एवं उपचार का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसके कारण स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में कोविड-19 के नियंत्रण के लिए बनायी गयी कार्ययोजना का राज्य में अक्षरशः पालन किया जा रहा है। इससे देश की सबसे बड़ी आबादी का प्रदेश होने के बावजूद राज्य में काफी हद तक कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में सफलता मिली है।

यूपी में कोरोना के 4583 नए मामले, अब तक 2230 की मौत

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए सतर्कता अत्यन्त आवश्यक है। वर्तमान में अनलाॅक अवधि में ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। घरेलू उड़ानें भी प्रारम्भ हैं। इसके मद्देनजर कोविड-19 से बचाव के लिए राज्य सरकार ने डोर-टू-डोर सर्वे एवं काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए पूरे प्रदेश में 70 हजार से अधिक टीमें बनायी गयी हैं। प्रत्येक जिले में इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर की स्थापना की गयी है। राज्य में प्रतिदिन कोविड-19 की एक लाख से अधिक जांच की जा रही हैं। प्रदेश में संक्रमितों के लिए एक लाख 51 हजार से अधिक बेड उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल काॅलेज, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, नेपाल के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराता है। इस मेडिकल काॅलेज में 200 बेड का कोविड अस्पताल संचालित है। इसके अतिरिक्त बाल चिकित्सा संस्थान के भवन में भी 300 बेड का एक नया डेडिकेटेड कोविड अस्पताल बनाने के निर्देश दिये गये हैं। इसके लिए किसी भी संसाधन की कमी न होने दी जायेगी। इस अस्पताल के बन जाने से देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज आदि जिलों के निवासियों को भी और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा सकेगी।

शरद पवार बोले- सुशांत केस की CBI जांच पर आपत्ति नहीं, हमें मुंबई पुलिस पर भरोसा

उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि 100 बेड टी बी चिकित्सालय में भी 100 बेड का डेडिकेटेड कोविड अस्पताल बनाया जाय। इस अस्पताल में लेवल-2 एवं लेवल-3 की सुविधाएं प्रदान की जाएं। लेवल-2 एवं लेवल-3 के अस्पताल संचालन के लिए मैन पावर की ट्रेनिंग भी करायी जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में भी एल-2 एवं एल-3 के कोविड अस्पताल स्थापित कर उसमें वेन्टीलेटर सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

श्री योगी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 500 से अधिक लेवल-1, 77 लेवल-2 एवं 26 लेवल-3 के कोविड अस्पताल संचालित हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लिए प्रत्येक व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण है। प्रदेशवासियों की जीवन रक्षा के लिए कहीं भी उपचार, दवा आदि आवश्यक संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।
इस अवसर पर जिला, पुलिस व मेडिकल काॅलेज प्रशासन तथा राजकीय निर्माण निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: 30 अगस्‍त तक तैयार होगा300 बेड का एक औरBRD Medical College Gorakhpurcm instruction to establish 300 bed new covid19 hospital in gorakhpurcm yogi in gorakhpurcm yogi on coronahindi newsnews in hindiYOGIकोविड-19 अस्पतालजन्‍माष्‍टमी पर सीएम योगीबीआरडी मेडिकल कालेज का लिया जायजासीएम योगी का गोरखपुर दौरासीएम योगी गोरखपुर मेेंसीएम योगी ने
Previous Post

सऊदी से टकराव पाक को पड़ा भारी, डैमेज कंट्रोल में जुटे सेना प्रमुख बाजवा

Next Post

tiktok पर अमेरिकी चेतावनी को चीन ने गैंगस्टर तर्क और दिन दहाड़े लूट बताया

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘आजम खान के इस हाल के लिए केवल अखिलेश यादव जिम्मेदार’, अनिल राजभर का तीखा हमला

22/10/2026
अयोध्या

फिल्मी सितारों की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का माइक्रोबायोम प्लान तैयार, स्वास्थ्य से खेती तक होगा फायदा

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिला सुरक्षा योगी सरकार की प्राथमिकता, हर थाने में हेल्प डेस्क और 8,694 महिला बीटें

22/10/2026
Next Post

tiktok पर अमेरिकी चेतावनी को चीन ने गैंगस्टर तर्क और दिन दहाड़े लूट बताया

यह भी पढ़ें

CM Yogi

जीवन को लेकर आयुर्वेद, योग और नाथपंथ की मान्यता एक : सीएम योगी

13/01/2025
hair

इनका इस्तेमाल बालों को मिलेगा फायदा

06/01/2026
Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने की महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे की तारीफ

01/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version