• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रणब मुखर्जी की हालत नाजुक, बेटी शर्मिष्ठा ने ट्वीट कर पुरानी यादें की ताज़ा

Desk by Desk
13/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
प्रणब मुखर्जी

प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई बदलाव नहीं

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी र्शिमष्ठा मुखर्जी ने पिता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर उनके लिए सब कुछ अच्छा करेगा। मस्तिष्क के ऑपरेशन के बाद से मुखर्जी की हालत नाजुक बनी हुई है।

कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ मिलने के मात्र एक साल बाद उनके पिता गंभीर रूप से बीमार हो गए।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी वेंटिलेटर सपोर्ट पर, सफल हुई ब्रेन सर्जरी

र्शिमष्ठा मुखर्जी ने ट्वीट किया, पिछले साल आठ अगस्त का दिन मेरे लिए सबसे खुशी के दिनों में से एक था, क्योंकि मेरे पिता को भारत रत्न मिला था। ठीक एक साल बाद 10 अगस्त को वह गंभीर रूप से बीमार हो गए। र्शिमष्ठा ने कहा कि ईश्वर उनके लिए सबकुछ अच्छा करे और मुझे जीवन की खुशियों एवं दुखों को समान भाव से स्वीकार करने की ताकत प्रदान करे। मैं मेरे पिता के लिए चिंता करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करती हूं।

Last year 8August was 1 of d happiest day 4 me as my dad received Bharat Ratna.Exactly a year later on 10Aug he fell critically ill. May God do whatever is best 4 him & give me strength 2 accept both joys & sorrows of life with equanimity. I sincerely thank all 4 their concerns🙏

— Sharmistha Mukherjee (@Sharmistha_GK) August 12, 2020

सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने मंगलवार को बताया था कि प्रणब मुखर्जी की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है। इससे एक दिन पहले उनके मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी।  मुखर्जी (84) को सोमवार दोपहर के वक्त सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सर्जरी से पहले उनमें कोविड-19 की भी पुष्टि हुई थी।

मेडिकल बुलेटिन जारी

अस्पताल की ओर से मंगलवार को जारी नए मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है। खून का थक्का बनने के कारण सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति के मस्तिष्क की सर्जरी की गयी थी। उनकी हालत में कोई सुधार नजर नहीं आया है और स्थिति नाजुक बनी हुई है। मुखर्जी जुलाई 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे।

Tags: 24ghante online.comformer President Pranab MukherjeePranab MukherjeePranab Mukherjee on ventilator supportPranab Mukherjee's condition criticalपूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जीप्रणब मुखर्जी की हालत गंभीरवेंटिलेटर सपोर्ट पर प्रणब मुखर्जी
Previous Post

TMC नेता के बेटे के अपहरण के बाद हत्या, 50 लाख की मांगी थी फिरौती

Next Post

चॉकलेट के बहाने घर ले जाकर किया डेढ़ साल की बच्ची से दुराचार, गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Rape

चॉकलेट के बहाने घर ले जाकर किया डेढ़ साल की बच्ची से दुराचार, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

fire after collision

दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में लगी आग, चार गाड़ियां जलकर खाक

20/05/2021
पत्रकार पांडुरंग की कोरोना से मौत

पत्रकार पांडुरंग की कोरोना से हुई थी मौत, परिजनों को मिलेगा 50 लाख रुपए का बीमा कवर

07/09/2020
Four arrested in cashier murder case

दरोगा हत्याकांड में नौकर गिरफ्तार

06/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version