• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरयू नदी के तट पर बसी है अयोध्या नगरी, जानें वहाँ के बारे में….

Desk by Desk
14/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
Ram janam bhumi

अयोध्या नगरी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। 5 अगस्त बुधवार के दिन अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है। काफी लंबे समय के इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। आज हम आपको अयोध्या नगरी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं अयोध्या नगरी के बारे में….

भगवान राम की जन्मभूमि को स्कंद पुराण में ब्रह्मा, विष्णु और शंकर भगवान की पवित्र स्थली कहा गया है। धार्मिक पुराणों के अनुसार पावन अयोध्या नगरी भगवान विष्णु के सूर्दशन चक्र पर बसी हुई है। भगवान राम की जन्मभूमि होने की वजह से अयोध्या नगरी का बहुत अधिक महत्व है। अयोध्या नगरी को अयोध्या जी के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर स्थित सीता कुंड में स्नान करने से मनुष्य को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और अयोध्या नगरी में स्नान, जप, तप, हवन, दान, दर्शन, ध्यान आदि करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

भगवान राम की पावन नगरी अयोध्या सरयू नदी के तट पर बसी है। महिर्षि वाल्मिकि ने भी महाकाव्य रामायण में अयोध्या नगरी को सरयू नदी के तट पर बसी पवित्र और पावन नगरी बताया है। अयोध्या को पवित्र नगरी कहा जाता है। अथर्ववद में अयोध्या को देवताओं का स्वर्ग बताया गया है।

धार्मिक कथाओं के अनुसार एक बार महाराज विक्रमादित्य भ्रमण करते हुए सरयू नदी के किनारे पहुंच गए थे। यहां उन्हें कुछ चमत्कार दिखाई दिए। तब महाराज विक्रमादित्य ने आस- पास के संतों से पुछा कि ये चमत्कार कैसा। महाराज विक्रमादित्य को संतो ने बताया गया है कि ये भूमि भगवान राम की पावन अयोध्या नगरी है, इसलिए यहां आपको चमत्कार दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद महाराज विक्रमादित्य ने अयोध्या में मंदिर, सरोवर, कूप आदि का निर्माण करवाया था।

धार्मिक कथाओं के अनुसार भगवान राम के अपने धाम जाने के बाद अयोध्या के कीट पतंग तक भगवान राम के साथ उनके दिव्य धाम चले गए थे, जिस कारण अयोध्या नगरी वीरान हो गई थी। ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम के पुत्र कुश ने ही भगवान राम का नाम लेकर अयोध्या नगर को दोबारा बसाया था।

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या को भारत की सभी प्राचीन सांस्कृतिक सप्तपुरियो में प्रथम स्थान प्राप्त है और पावन अयोध्या नगरी को साकेत नगरी के नाम से भी जाना जाता है।

अयोध्या के प्रमुख मंदिर:

अयोध्या भगवान श्री राम की पवित्र जन्मभूमि है, यहां पर स्थित मंदिर इस नगर की शोभा को बढ़ाते हैं…

हनुमानगढ़ी मंदिर

हनुमान जी भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।

जैन मंदिर

जैन मंदिर जैन धर्म के अनुयायियों की आस्था का प्रतीक है।

कनक भवन

माता सीता और श्री राम के सोने के मुकुट वाली प्रतिमाओं के लिए कनक भवन काफी लोकप्रिय है।

राघवजी का मंदिर

अयोध्या नगर में स्थित भगवान श्री राम जी का बहुत ही प्राचीन मंदिर है। भगवान राम के इस मंदिर में भक्तगण सरयू जी में स्नान करने के बाद दर्शन के लिए आते हैं।

नागेश्वर नाथ मंदिर

नागेश्वर नाथ मंदिर अयोध्या के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।

Tags: Ram janam bhumiram mandir ayodhyaram mandir bhumi poojanram mandir bhumi pujaram mandir bhumi pujan dateram mandir newsअयोध्या नगरी
Previous Post

गहलोत बोले- हम इन 19 विधायकों के बिना भी बहुमत साबित कर देते

Next Post

त्यौहारों पर किसी भी तरह का सार्वजनिक आयोजन और समागम न हों : शिवराज

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

एडवेंचर स्पोर्ट्स की नई राजधानी बनेगा उत्तराखंड: धामी

13/06/2026
CM Yogi inaugurated 39 development projects
Main Slider

डबल इंजन की सरकार के साथ चलिए आजमगढ़ को हम सुरक्षित और समृद्ध बनायेंगे : मुख्यमंत्री योगी

13/06/2026
Ram Mandir
Main Slider

घर के भेदी ने किया राम मंदिर के दान में गबन, जांच में हुआ चौंकाने वाला पर्दाफाश

13/06/2026
Vande Bharat Express
पंजाब

माता वैष्णो देवी जाने वालों को बड़ी राहत, 16 जून से दौड़ेगी वंदे भारत

13/06/2026
Indian Air Force AN-32 aircraft crashes at Jorhat airbase
असम

असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू

13/06/2026
Next Post

त्यौहारों पर किसी भी तरह का सार्वजनिक आयोजन और समागम न हों : शिवराज

यह भी पढ़ें

Firing

गंगा नहाने गए युवक को गोली मारी

10/06/2022
bribe-suspended

रिश्वत लेते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, चौकी प्रभारी समेत छह निलंबित

08/02/2021
Sanghamitra Maurya

जूता फेंकना और स्याही फेकना राजनीतिक स्टंट है: संघमित्रा मौर्य

24/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version