• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेपाल के विदेश मंत्री बोले- भारत से सिर्फ बातचीत से सीमा विवाद का हल संभव

Desk by Desk
13/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
नेपाल

नेपाल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत के लिंपियाधुरा, कापालानी और लिपुलेख को अपना हिस्सा बताकर नया राजनीतिक नक्शा जारी किया था। ऐसा करने वाले नेपाल के तेवर अब नरम पड़ चुके हैं। आपसी कलह से जूझ रही नेपाल सरकार अब भारत के साथ सिर्फ बातचीत के जरिए ही सीमा विवाद के हल की बात कर रही है।

नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने सरकारी नेपाली टेलीविजन के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा कि भारत और नेपाल के बीच क्षेत्रीय विवाद का सामाधान सिर्फ बातचीत के जरिए हो सकता है।

भारत के साथ सीमा विवाद को लेकर हाल के महीनों में आई तल्खी के बीच नेपाल की अकड़ ढीली पड़ती नजर आ रही है और संबंध सुधारने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नेपाल में भारत पोषित परियोजनाओं पर 17 अगस्त को दोनों देशों के अधिकारी बातचीत करेंगे।

नन से रेप : आरोपी बिशप फ्रेंको मुलक्कल की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट में आरोप तय

नेपाल-भारत निरीक्षण तंत्र की यह 8वीं बैठक दोनों देशों के मध्य हाल के सीमा विवाद से उत्पन्न तल्ख तेवरों में नरमी की उम्मीद के तौर पर देखी जा रही है। 9 माह बाद हो रही यह बैठक 17 अगस्त को काठमांडू में प्रस्तावित है। काठमांडू पोस्ट के अनुसार नेपाल के विदेश मंत्रालय ने इस बैठक की पुष्टि की है।

विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने कहा कि हमारे पास बातचीत के अलावा विकल्प नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सीमा विवाद को लेकर हम अपने सभी संबंधों को बंधक बनाकर नहीं रख सकते हैं।

तंत्र की बैठक का दौर प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल की 2016 में भारत यात्रा के बाद स्थापित हुआ। इसका मकसद आपसी परियोजनाओं के क्रियान्वयन और समयसीमा के भीतर इन्हें पूरा करने के लिये आवश्यक कदम उठाना था।

नेपाल की तरफ से बैठक की अगुआई विदेश सचिव शंकर दास बैरागी करेंगे। भारतीय दल का नेतृत्व नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा करेंगे।

हालांकि भारत पोषित परियोजनाओं की समीक्षा के लिये हो रही है,किंतु अधिकारियों और राजनायिकों का कहना है कि इसे दोनों देशों के बीच फिर से बातचीत शुरू होने के रूप में देखा जा रहा है।

प्रदीप ग्यावली ने कहा कि कुछ वक्त के लिए सीमा विवाद का मसला अलग किया जा सकता है, किंतु देर सबेर हमें इसका हल निकालना होगा। उन्होंने कहा कि एक मुद्दे पर मतभेदों की छाया हमारे सभी आपसी मसलों पर नहीं पड़नी चाहिए। हमें आगे बढ़ना चाहिए।

हम रचनात्मक संबंधों में विश्वास करते है और आगामी बैठक इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए एक कदम है। नेपाली विदेश मंत्री ने कहा कि हमें इस बात का विश्वास है कि भारत के साथ हमारी दोस्ती सही दिशा में आगे बढ़ेगी।

Tags: Foreign Minister of Nepalhindi newsindia nepal disputeIndia Nepal Regional disputeNepalNepal's foreign ministernews in hindiPradeep Kumar Gyawaliनेपालनेपाल के विदेश मंत्रीप्रदीप कुमार ग्यावलीभारतभारत नेपाल क्षेत्रीय विवादभारत नेपाल विवाद
Previous Post

नन से रेप : आरोपी बिशप फ्रेंको मुलक्कल की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट में आरोप तय

Next Post

हैवानियत : पत्नी ने चाय बनाने से किया इंकार, गुस्साए पति ने प्राइवेट पार्ट में भर दिया मिर्च पाउडर

Desk

Desk

Related Posts

Diabetes
Main Slider

डायबिटीज का नया रूप, जानिए इसके लक्षण

08/07/2026
Ubtan
Main Slider

ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

08/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Next Post
पति की हैवानियत

हैवानियत : पत्नी ने चाय बनाने से किया इंकार, गुस्साए पति ने प्राइवेट पार्ट में भर दिया मिर्च पाउडर

यह भी पढ़ें

Garlic

काबू में रहेंगे दाम, चाइनीज लहसुन की तस्करी पर लगेगी लगाम

21/11/2024
Weekly Horoscope

दो ग्रहों का गोचर, जानिए मेष से मीन राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

10/09/2023
FIR lodge

कोरोना वैक्सीन को लेकर पर्चे के माध्यम भ्रामक प्रचार, एफआईआर दर्ज

17/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version