• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

15 अगस्त को लेकर लाल किले पर तैयारियां पूरी, अलग होगा आजादी का जश्न

Desk by Desk
14/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Independence Day red fort

आजादी का जश्न

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच देश कल यानी 15 अगस्त को अपना 74वां स्वाधीनता दिवस मनाएगा. दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल तिरंगा फहराएंगे. कोरोना के कारण इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में कई तरह के बदलाव किए गए हैं. कम मेहमानों को बुलाया गया और पीपीई किट पहनकर जवान तैनात रहेंगे.

जिया की मां ने कहा- मेरी बेटी की तरह सुशांत को भी मारा गया, होनी चाहिए CBI जांच

इस बार समारोह में सिर्फ नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के 500 बच्चे शामिल होंगे. इन बच्चों में भी हर एक में 6 फीट की दूरी रहेगी. पहले हर स्वतंत्रता दिवस समारोह पर मौजूद स्कूली बच्चों का जोश देखते ही बनता था. हर साल करीब 3,500 स्कूली बच्चे मौजूद रहते थे. उन्हें प्रधानमंत्री से हाथ मिलाने का मौका भी मिलता था.

कोरोना के कारण इस बार समारोह के लिए ओपन पास जारी नहीं किए जा रहे हैं. इसी तरह प्राचीर के भी दोनों तरफ सिर्फ 150 मेहमान होंगे. पहले हर साल ऐसे मेहमानों की संख्या 300 से 500 होती थी. अब कई वीआईपी प्राचीर की जगह सामने फोरग्राउंड पर कुर्सियों पर बैठे नजर आएंगे. कुल मेहमानों की संख्या 2000 के आसपास रखी गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को थल सेना, वायुसेना और नौसेना के जवानगार्ड ऑफ ऑनर देंगे. इनमें करीब 22 जवान और अफसर होंगे. वहीं, राष्ट्रीय सैल्यूट में 32 जवान और अफसर होंगे, साथ में दिल्ली पुलिस के जवान भी होंगे. कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से ये जवान चार पंक्तियों में खड़े होंगे और सोशल डिस्टेंसिंग नियमों को बनाए रखेंगे.

इस बार समारोह में कोरोना वॉरियर्स भी शामिल होंगी. ऐसी चर्चा है कि कोरोना वॉरियर्स में दिल्ली पुलिस के 200 जवान, अर्धसैनिक बलों के जवान और स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हो सकते हैं. कोरोना से रिकवर हो चुके कुछ लोगों को भी बुलाए जाने की चर्चा है. कोरोना के खतरे को देखते हुए इस बार पूरे इलाके को अच्छी तरह सैनिटाइज किया जा रहा है.

दुनिया में कोरोना वैक्सीन के ट्रायल का पहला फेज पूरा, सितंबर में होगा दूसरा फेज

इस बीच रक्षा मंत्रालय ने लाल किले पर ध्वाजारोहण की रस्सी हैंडल करने वाली सैन्य महिला अफसर का कोरोना टेस्ट कराया है. पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को देखते हुए महिला सैन्य अफसर का कोरोना टेस्ट कराया गया है. 15 अगस्त को प्रधानमंत्री जब ध्वजारोहण करेंगे तो वे उसी रस्सी को पकड़ेंगे जिसे पहले महिला सैन्य अफसर हैंडल करेंगी.

Tags: 15 Augustcoronaguest listIndependence Day red fortpm narendra modired fortSecurity personnel
Previous Post

कानपुर में बारिश का कहर : तीन मंज़िला मकान गिरा, मां-बेटी की मौत

Next Post

ब्राजील में कोरोना के 24 घंटों में 60091 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 32 लाख के पार

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

बंगाल की धरती पर गरजे सीएम योगी- ममता बनर्जी सिंहासन खाली करो, बीजेपी आ रही है

18/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा कदम: राज्यभर में नई न्यूनतम मजदूरी दरों को मिली कानूनी मंजूरी

17/04/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका को सक्षम, संवेदनशील और सृजनशील नागरिक गढ़ने की पहली प्रयोगशाला बना रही योगी सरकार

17/04/2026
Major action on black marketing of petrol, diesel and LPG
Main Slider

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, राज्यभर में 29 हजार से अधिक छापे

17/04/2026
Next Post

ब्राजील में कोरोना के 24 घंटों में 60091 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 32 लाख के पार

यह भी पढ़ें

Sankalp Saptah Mela

संकल्प सप्ताह मेले में उमड़ा जनसैलाब, स्वास्थ्य सेवाओं का मिला लाभ

04/10/2023
kangna ranaut

कंगना ने सोशल मीडिया पर शेयर की प्रोस्थेटिक मेकअप की झलक, कही ये बात

25/12/2020

प्रियंका के लखीमपुर पहुंचने से पहले लगी होर्डिंग्स, सिखों के हत्यारों का नहीं चाहिए साथ

12/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version