• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महंत नृत्य गोपाल दास के दो शिष्य जानकीदास और नारायण दास भी कोरोना पॉजिटिव

Desk by Desk
14/08/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य, हरयाणा
0
महंत नृत्य गोपाल दास Mahant Nritya Gopal Das

महंत नृत्य गोपाल दास

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुरुग्राम। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के बाद उनके दो शिष्य जानकीदास और नारायण दास भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन दोनों को भी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महंत नृत्य गोपाल दास महाराज श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण जन्मस्थान पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंगलवार को अयोध्या से सरयू का जल लेकर मथुरा आए थे। बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्मस्थान पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया।

रात में कृष्ण जन्मस्थान पर महाभिषेक आदि कार्यक्रम में वह मौजूद रहे। रात करीब 12:45 बजे वह वहां चलकर मथुरा जंक्शन के निकट स्थित सीताराम मंदिर पर पहुंचे। रात्रि में उन्होंने सीताराम मंदिर में विश्राम किया। सुबह करीब छह बजे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें बुखार हो गया और सांस लेने में भी तकलीफ हुई।

रूस बोला- कोरोना वैक्सीन लगने के बाद दो सालों तक छू नहीं सकेगा वायरस

महाराज के शिष्य अवधेश उपाध्याय ने बताया कि महाराज की तबीयत खराब होने पर उन्होंने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को फोन कर अवगत कराया। श्रीकांत शर्मा ने तुरंत इस बारे में सीएमओ को निर्देशित किया।

सुबह करीब 6:45 बजे आरआर टीम के नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव वहां पहुंच गये। उन्होंने महाराज का चेकअप किया। इसके बाद जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, सीएमओ डॉ. संजीव यादव सीताराम मंदिर पहुंच गये। कुछ ही देर में एंबुलेंस और अन्य चिकित्सकों की टीम भी वहां पहुंच गई और नृत्यगोपाल दास महाराज का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कर दिया गया।

यूपी बोर्ड के सचिव ने जारी किया 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा का एकेडमिक कैलेंडर

भूदेव ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, बुखार था और खांसी थी। यहां पर उन्हें दवा दी गई तो उनकी स्थिति कुछ नियंत्रण में हुई। महंत नृत्य गोपाल दास का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिलते ही हिन्दूवादी संगठनों के लोग और श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्था के सचिव कपिल शर्मा तथा प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वर चतुर्वेदी भी वहां पहुंच गये।

मुख्यमंत्री ने फोन पर बात कर निर्देश दिये कि महंत नृत्यगोपालदास को बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल ले जाएं। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारी में जुट गया। दोपहर करीब एक बजे एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस द्वारा महंत नृत्यगोपाल दास को मेदांता ले जाया गया। आरआर टीम के नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव के नेतृत्व में पीपीई किट में एक टीम उनके साथ गयी है। दोपहर को मेदांता में उन्हें भर्ती कर दिया गया।

Tags: corona positivehindi newsJankidas and Narayan DasMahant Nritya Gopal DasMahant Nritya Gopal Das Korena Positivenews in hindiकोरोना पॉजिटिवजानकीदास और नारायण दासमहंत नृत्य गोपाल दासमहंत नृत्य गोपाल दास के दो शिष्य कोरोना पॉजिटिवमहंत नृत्य गोपाल दास कोराेना पॉजिटिव
Previous Post

रूस बोला- कोरोना वैक्सीन लगने के बाद दो सालों तक छू नहीं सकेगा वायरस

Next Post

लॉ स्कूल एडमिशन कांउसिल ने जारी कर दिया ऑनलाइन परीक्षा के नतीजे

Desk

Desk

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
DRM Dayanand met CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
Next Post
Law School Admission Council has released the results

लॉ स्कूल एडमिशन कांउसिल ने जारी कर दिया ऑनलाइन परीक्षा के नतीजे

यह भी पढ़ें

Robert Vadra

रॉबर्ट वाड्रा को ED ने भेजा समन, इस घोटाले में किया तलब

15/04/2025
सीएम योगी CM Yogi

दुर्घटना बाहुल्य इलाकों में सुरक्षित आवागमन के लिए किये जायें प्रबंध : योगी

18/01/2021
CEED result

SSC ने जीडी कॉन्सटेबल परीक्षा 2018 का रिजल्ट किया जारी, यहां करें चेक

29/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version