• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत की ओर आंख उठाने वालों को उसी की भाषा में जवाब दिया है : मोदी

Desk by Desk
15/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
पीएम मोदी

पीएम मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन और पाकिस्तान का नाम लिये बिना आज कहा कि भारत की ओर आंख उठाने वालों को करारा जवाब दिया जायेगा और लद्दाख में दुनिया ने इसकी झलक देखी है।

श्री मोदी ने 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से लगातार सातवीं बार ध्वजारोहण करने के बाद देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरा देश जोश से भरा है। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ करीब तीन महीने से चली आ रही तनातनी पर उन्होंने कहा , “ एलओसी से लेकर एलएसी तक देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आंख उठायी है देश ने, देश की सेना ने उसका उसी भाषा में जवाब दिया है। ”

करीब डेढ घंटे तक चले संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की संप्रभुता का सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च है। उन्होंने कहा , “ मातृभूमि की रक्षा के लिए देश के वीर जवान क्या कर सकते हैं देश क्या कर सकता है लद्दाख में दुनिया ने देख लिया है। ” चीन के सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि देश रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौच्छावर करने वाले वीर जवानों को वह नमन करते हैं।

पीएम मोदी ने दिया मेक इन इंडिया के साथ ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ का नारा

श्री मोदी ने कहा कि मजबूत और सुरक्षित भारत बनाने के लिए सरकार अनेक मोर्चों पर एक विशेष सोच के साथ काम कर रही है। जब भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य बनाया गया तो उसे 192 में से 184 देशों का समर्थन मिला है यह देश की मजबूती का ही संकेत है।

Addressing the nation from the Red Fort. https://t.co/uHu73fOF17

— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2020

पड़ोसी देशों के साथ संबंधों के बारे में उन्होंने कहा , “ हमारे पड़ोसी देशों के साथ, चाहे वो हमसे ज़मीन से जुड़े हों या समंदर से, अपने संबंधों को हम सुरक्षा, विकास और विश्वास की साझेदारी के साथ जोड़ रहे हैं। ”

दक्षिण एशियाई देशों के साथ निरंतर बढ रहे सहयोग और उनके साथ मिलकर काम करने की भावना प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा , “ दक्षिण एशिया में दुनिया की एक चौथाई जनसंख्या रहती है। हम सहयोग और सहभागिता से इतनी बड़ी जनसंख्या के विकास और समृद्धि की अनगिनत संभावनाएं पैदा कर सकते हैं। इस क्षेत्र के देशों के सभी नेताओं की इस विशाल जन समूह के विकास और प्रगति की ओर एक अहम जिम्मेदारी है। ”

इस स्वतन्त्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कही यह 10 बातें

श्री मोदी ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर कदम उठाते हुए सरकार ने रक्षा क्षेत्र के 101 उत्पादों के आयात पर रोक लगा दी है और इसके जल्द ही अच्छे परिणाम सामने आयेंगे।

Tags: 15 august independence day15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस24ghante online.com74th Independence Day74वां स्वतंत्रता दिवस74वां स्वतंत्रता दिवस की बधाईGoogle डूडलHappy 74th Independence Dayhappy independence dayhappy independence day 2020Independence day 2020independence day drawingindependence day flagindependence day imagesindependence day in hindiindependence day speechindia independence dayindian independence dayभारत स्वतंत्रता दिवसभारतीय स्वतंत्रता दिवसस्वतंत्रता दिवस 2020स्वतंत्रता दिवस चित्रस्वतंत्रता दिवस झंडास्वतंत्रता दिवस भाषणस्वतंत्रता दिवस मुबारकस्वतंत्रता दिवस हिंदी में
Previous Post

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों को याद करते हुये किया नमन

Next Post

सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम कोरोना से संक्रमित, आईसीयू में किया भर्ती

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
sp balasubramaniam

सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम कोरोना से संक्रमित, आईसीयू में किया भर्ती

यह भी पढ़ें

Robin Uthappa

टीम इंडिया के इस प्लेयर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

14/09/2022
दिल्ली Delhi

दिल्ली: खेत की आग में स्पाइक के कारण हवा की गुणवत्ता खराब होने की संभावना

06/10/2020
M-Pox

मंकीपॉक्स को लेकर प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, अमौसी एअरपोर्ट को दिए खास निर्देश

23/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version