• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार : पप्पू यादव और चिराग की 4 घंटे चली मुलाकात, तो क्या बिखरेगा एनडीए?

Desk by Desk
15/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
तो क्या बिहार में बिखरेगा एनडीए?

तो क्या बिहार में बिखरेगा एनडीए?

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ तल्ख तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। लोजपा कार्यालय में पार्टी की अहम बैठक में चिराग ने पार्टी नेताओं को कोरोना, बाढ़ और रोजगार के मुद्दे पर पार्टी की रणनीति के बारे में टिप्स दिए।

चिराग ने नेताओं से दो टूक कहा कि कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग और बिहार सरकार की कोई भी कमी हो तो बिना डरे इसे उजागर कीजिए, चिराग पासवान आपके साथ खड़ा है। चिराग पासवान ने कहा कि उन्हें बिहार के लोगों की चिंता है।

शुक्रवार  देर रात चिराग़ पासवान और पप्पू यादव के बीच मुलाकात हुई

इस बीच खबर है कि लोजपा जल्द ही संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाएगी और पार्टी का अगला राजनीतिक कदम क्या होगा इस पर फैसला किया जाएगा। सूत्र ये भी बता रहे हैं कि चिराग़ ने पार्टी नेताओं से बैठक में जेडीयू के साथ गठबंधन पर भी फैसला लिए जाने की बात कही है। वहीं एक नई राजनीतिक घटनाक्रम भी हुई है। सूत्रों से खबर है कि शुक्रवार देर रात चिराग़ पासवान और पप्पू यादव के बीच मुलाकात हुई और करीब चार घंटे दोनों के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई है।

दिशा सालियान के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है

माना जा रहा है कि अगर पप्पू यादव और चिराग पासवान में बात बनती है तो हो सकता है कि बिहार में कोई थर्ड फ्रंट की भी सूरत बन जाए। जिसमें सपा, बसपा समेत कई छोटे दल शामिल हो सकते हैं। हालांकि पप्पू और चिराग की मुलाकात का नतीजा क्या रहा ये बात अभी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन राजनीतिक जानकार मानते हैं कि अगर ऐसा होता है तो बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

जेपी नड्डा से मिल चुके हैं चिराग पासवान

बता दें कि नीतीश कुमार से तल्खी के बीच लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख जेपी नड्डा से गुरुवार को मुलाकात की थी और इस मुद्दे समेत कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की थी। इसके बाद लोजपा अध्यक्ष ने शनिवार को लोजपा के पटना कार्यालय में पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई थी।

जेडीयू और एलजेपी नेताओं के बीच बयानबाजी

इससे पहले सीएम नीतीश पर चिराग के हमले को लेरक जदयू नेता व सांसद ललन सिंह ने हाल ही में चिराग पासवान की तुलना कालिदास से करते हुए कहा था कि वे जिस पेड़ पर बैठे हैं उसी की डाल को काट रहे हैं। उनके इस बयान के बाद लोजपा ने भी जदयू को कालीदास कहा था। ये मुद्दा शनिवार की बैठक में भी उठा और नवादा के सांसद चंदन कुमार ने तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में बोला जायेगा तो वे भी चुप नहीं बैठेंगे।

चिराग ने ललन सिंह के बारे में कही ये बात

सूत्रों से खबर है कि इस मुद्दे पर चिराग ने ललन सिंह प्रतिक्रिया दी और ललन सिंह को संबोधित करते हुए कहा कि आप सम्मानित नेता हैं मुझे कालीदास कहते हैं कहिए, लेकिन उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि जहां से वह सांसद चुने गए हैं उनके संसदीय क्षेत्र का 1 विधानसभा क्षेत्र उन्हीं के जमुई लोकसभा के अंदर ही आता है। सबके सहयोग के बिना जीत संभव नहीं,बाकी कोई मुझे कुछ भी बोले कोई फर्क मुझे नहीं पड़ता है।

Tags: biharBihar Assembly Election Pappu Yadav and Chiragbihar newsChirag paswanCM Nitish kumarCOVID-19If Pappu Yadav and Chirag meet for 4 hoursjitan ram manjhinitish governmentpappu yadavPATNA Bihar GovernmentPatna News Updatewill NDA be scattered?तो क्या बिखरेगा एनडीए?तो क्या बिहार में बिखरेगा एनडीए?पप्पू यादव और चिराग की 4 घंटे चली मुलाकातबिहार
Previous Post

प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद काम पर लौटीं करीना कपूर

Next Post

सूरज पंचोली ने एक्टर पुनीत वशिष्ठ के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Desk

Desk

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Next Post
suraj pancholi

सूरज पंचोली ने एक्टर पुनीत वशिष्ठ के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

यह भी पढ़ें

arrested

चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार, कई वारदातों का खुलासा

28/11/2021
IED Blast

मोमबत्ती फैक्ट्री में विस्फोट, 4 महिला कर्मचारियों की मौके पर मौत

18/04/2023
Murder

कुल्हाड़ी के प्रहार से युवक की हत्या, दम्पति को किया गिरफ्तार

02/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version