• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी विधायक पर लगा दुष्कर्म का आरोप, महिला बोली- वो मेरी बेटी का है पिता

Desk by Desk
15/08/2020
in Main Slider, उत्तराखंड, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
बीजेपी विधायक पर लगा दुष्कर्म का आरोप

बीजेपी विधायक पर लगा दुष्कर्म का आरोप

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी की पत्नी रीता नेगी ने एक शादीशुदा महिला समेत उसके परिवार पर ब्लैकमेलिंग कर 5 करोड़ की धनराशि मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं आरोपी महिला ने भी विधायक पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

बता दें कि विधायक की पत्नी द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर नेहरु कॉलोनी पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी महिला को थाने में बुलाकर उससे पूछताछ की है, लेकिन महिला को पत्रकारों से दूर रखा गया। हालांकि, आरोपी महिला का साफ तौर पर कहना है विधायक नेगी के साथ उसके रिश्ते हैं और हम दोनों की एक बेटी भी है। यदि इसका डीएनए करवा लिया जाए तो स्थिति साफ हो जाएगी। साथ ही महिला ने विधायक को अपनी बेटी का पिता बताया है।

अमिताभ बच्चन ने मां की याद में लगाया गुलमोहर का पेड़

बता दें विधायक की पत्नी द्वारा दी गयी तहरीर में साफ लिखा है कि 9 अगस्त को ब्लैकमेल करने वाली आरोपी महिला हमारे लड़के के मोबाइल पर फोन कर हमसे बात की और हमारे पति से अवैध सम्बन्ध होने की जानकारी दी। हमसे बात करने के लिए देहरादून के घंटा घर स्थित एक खालसा रेस्टोरेंट में बुलाया। साथ ही हमसे मामले को निपटाने के लिए 5 करोड़ की मांग की। धनराशि देने से इनकार करने पर महिला व उसके भाई ने यौनशोषण और बलात्कार के आरोप में फसा कर पूरी राजनीति चौपट करने की धमकी दी।

अपनी समस्याओं को लेकर हमारे घर आते रहते थे

वहीं, विधायक की पत्नी ने आरोपी महिला के बारे में तहरीर में कहा है कि आरोपी महिला व उसके घर के अन्य लोग अपनी समस्याओं को लेकर हमारे घर आते रहते थे। इस महिला का आचरण ठीक न होने के कारण हमने अपने घर आने से मना कर दिया था। इसके बाद इस महिला ने शामली के एक युवक दीपक के साथ प्रेम विवाह भी किया था, लेकिन पिछले दिनों इनका आपस मे विवाद भी हुआ था। हालांकि, वर्तमान में इनका समझौता हो गया है।

दिशा सालियान के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस भी खुल कर बोलने से रही है बच

मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण और सत्ता पक्ष के विधायक से जुड़े होने के कारण पुलिस भी खुल कर बोलने से बच रही है, लेकिन डीआईजी अरुण मोहन जोशी से जब इस सम्बन्ध में पूछा तो उन्होंने बताया एक महिला ने तहरीर दी है जिसमें कहा गया है कि एक महिला व उसके घरवाले उनके पति को ब्लैकमेल करने के लिए रेप केस लगवाने की धमकी दे रहे हैं। मामले को दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है। मामला सेन्सिटिव है। इसलिए अभी पूरी जानकारी देना सम्भव नहीं है।

Tags: BJP MLAs Mahesh Negicomplaint filedNehru Colony Police StationPreity BishtrapeRita Negiनेहरु कॉलोनी थानाप्रीति बिष्टबीजेपी विधायक पर लगा दुष्कर्म का आरोपभाजपा विधायक महेश नेगीरीता नेगीशिकायत दर्ज
Previous Post

अमिताभ बच्चन ने मां की याद में लगाया गुलमोहर का पेड़

Next Post

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की पत्नी का निधन, रामनाथ कोविंद ने जताया शोक

Desk

Desk

Related Posts

Yogi Cabinet
Main Slider

इंफ्रास्ट्रक्चर से किसानों तक… योगी कैबिनेट ने विकास, निवेश और जनकल्याण पर लिए 21 बड़े फैसले

04/08/2026
CM Vishnu Dev Sai congratulated Gyaneshwari on her achievement.
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए प्रेरणा है ज्ञानेश्वरी: CM साय

04/08/2026
Arvind Kejriwal
Main Slider

E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर केजरीवाल का प्रदर्शन, पीएम आवास मार्च से पहले पुलिस ने रोका

04/08/2026
Assam Flood
Main Slider

असम में बाढ़ से हाहाकार: मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 87, 1.28 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

04/08/2026
DMK leader Udhayanidhi Stalin arrested.
Main Slider

डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, तमिलनाडु में सियासी बवाल

04/08/2026
Next Post
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की पत्नी का निधन

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की पत्नी का निधन, रामनाथ कोविंद ने जताया शोक

यह भी पढ़ें

करण मल्ली और एना अडोर की सीरीज ‘लॉक्ड इन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़

23/09/2021
Interntional Women's Day

दस्यु प्रभावित क्षेत्र में संगिनी सुधा पढ़ा रहीं परिवार नियोजन का पाठ, कराईं 100 महिलाओं की नसबंदी

07/03/2022
CBSE Board Result

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

13/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version