• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोई भी समाज अब स्वास्थ्य व्यवस्था को नजरअंदाज कर आगे नहीं बढ़ सकता : हेमंत

Desk by Desk
16/08/2020
in Main Slider, झारखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना महामारी की रोकथाम और उससे बचाव के लिए कारगर प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि संक्रमण से उत्पन्न विषम परिस्थिति ने भविष्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और उसके महत्व को स्पष्ट कर दिया है इसलिए ‘जान है तो जहान है’ की स्थिति में कोई भी समाज अब स्वास्थ्य व्यवस्था को नजरअंदाज कर आगे नहीं बढ़ सकता।

श्री सोरेन ने शनिवार को देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन करने के बाद राज्य को संबोधित करते हुए कहा, “कोरोना ने हम सभी के समक्ष भविष्य की स्वास्थ्य व्यवस्था एवं उसके महत्व के बारे में स्थिति स्पष्ट कर दी है। राज्य में सामुदायिक स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए बड़ी संख्या में नए संस्थानों की आवश्यकता है। कोरोना काल में ‘जान है तो जहान है’ की स्थिति में कोई भी समाज अब स्वास्थ्य व्यवस्था को नजरअंदाज कर आगे नहीं बढ़ सकता है। हमारी सरकार भी उपलब्ध संसाधनों का सही ढंग से इस्तेमाल करते हुए इसे मजबूत करने को कटिबद्ध है।

यूपी में 6 IAS और 11 PCS के तबादले, इंद्रमणि त्रिपाठी बने विशेष सचिव नगर विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने हजारीबाग, डालटनगंज और दुमका के चिकित्सा महाविद्यालय के भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया था। उनकी सरकार इस कार्य को पूर्ण कर वहां सभी उपस्कर उपलब्ध कराते हुए इन्हे प्रतिष्ठित चकित्सा महाविद्यालय के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने झारखंड वासियों की भावना के अनुरूप वह आज पलामू चिकित्सा महाविद्यालय का नाम मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, हजारीबाग चिकित्सा महाविद्यालय का नाम शिख भिखारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, दुमका चिकित्सा महाविद्यालय का नाम फूलो-झानो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल और पाटलिपुत्र चिकित्सा महाविद्यालय का नाम बदलकर शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल करने की घोषणा की।

श्री सोरेन ने कहा कि जिस समय राज्य में कोरोना वायरस का संक्रमण शुरू हुआ तब प्रदेश में जांच के लिए एक भी लैब नहीं था। सैंपल को जांच के लिए कोलकाता भेजा जाता था। राज्य में युद्धस्तर पर कोराना संक्रमितों की जांच के लिए रांची, धनबाद और जमशेदपुर के चिकित्सा महाविद्यालयों तथा इटकी आरोग्यशाला में आरटीपीसीआर जांच की शुरुआत की गई। उन्होंने बताया कि राज्य में तीन चिकित्सा महाविद्यालयों दुमका, हजारीबाग और पलामू में कोविड-19 की जांच के लिए विशेष प्रयोगशाला स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। जिला स्तर पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पतालों में 97 ट्रूनेट मशीन इंस्टॉल किये गये हैं। भविष्य में प्रखंड स्तर पर ऐसी मशीनें स्थापित की जाएंगी।

उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन को कैसे भूल सकते हैं आप

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने कोरोना संक्रमण से बचाव, रोकथाम एवं इलाज के लिए क्वारंटाइन केंद्र की व्यवस्था, सैंपल संग्रह, स्क्रीनिंग व्यवस्था तथा कोविड अस्पतालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इस महामारी से बचाव के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमलोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिससे संक्रमण को कम करने में काफी हद तक सफलता प्राप्त हुई है।

Tags: 24ghante online.comchief minister of jharkhandcorona virushemant sorenKovid 19कोरोना वायरसकोवि़ड-19झारखंड मुख्यमंत्रीहेमंत सोरेन
Previous Post

बिना जानकारी गलत बयानबाजी कर जनता को भ्रमित कर रहे तेजस्वी : स्वास्थ्य मंत्री

Next Post

झारखंड के मुख्यमंत्री ने बीसीसीआई से की अपील, रांची में हो धोनी का फेयरवेल मैच

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Jharkhand CM appeals to BCCI

झारखंड के मुख्यमंत्री ने बीसीसीआई से की अपील, रांची में हो धोनी का फेयरवेल मैच

यह भी पढ़ें

CM Yogi expresses grief over Daroga's murder

सीएम योगी ने सीएमओ डॉ. जितेन्द्र पाल के निधन पर शोक व्यक्त किया

04/01/2021
Molests

छेड़छाड़ में असफल चाचा ने की भतीजी की हत्या, गिरफ्तार

06/10/2021

सैनिक का बेटा होने के नाते हर समस्या से परिचित हूं : मुख्यमंत्री पुष्कर

02/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version