• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर हाल में पथ विक्रेताओं का काम-धंधा चालू करना है: शिवराज

Desk by Desk
18/08/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
शिवराज कैबिनेट का विस्तार Shivraj cabinet expansion

शिवराज कैबिनेट का विस्तार

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन के कारण पथ विक्रेता छोटे-छोटे व्यवसाइयों का कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हमें हर हालत में उनका काम-धंधा चालू करना है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान आज यहां मंत्रालय से प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना के हितग्राहियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना से शहरी पथ विक्रेताओं एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रता योजना के माध्यम से ग्रामीण पथ विक्रेताओं को काम-धंधे के लिए 10 हजार रूपये का ब्याजमुक्त ऋण सरकार उपलब्ध करा रही है। शहरी पथ विक्रेता योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में अव्वल है, जहां देश के 47 प्रतिशत प्रकरण स्वीकृत किए गए हैं।

सलमान की फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुई तो कैसा होगा फैन्स का रिएक्शन : नसीरुद्दीन शाह

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके जिले के पथ विक्रेताओं को यह राशि जल्दी से जल्दी मिल जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पुलिसकर्मी अथवा नगरीय निकाय का अमला पथ विक्रेताओं को कार्य करने में अथवा ठेला लगाने में परेशान न करें। वीसी में नगरीय आवास एवं विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव नीतेश व्यास उपस्थित थे।

श्री चौहान ने हितग्राहियों को संबोधित करते हुये कहा कि छोटी-मोटी नौकरी से अच्छा है स्वयं का काम-धंधा। इसके लिए सरकार कार्यशील पूंजी दिलवा रही है। उन्होंने बताया कि जब वे 9 वीं कक्षा में भोपाल के मॉडल स्कूल टी.टी. नगर में पढ़ते थे तब स्कूल के पास ही एक व्यक्ति फुटपाथ पर प्लास्टिक का सामान बेचता था। देखते ही देखते उसने दुकान लगाना चालू किया और अब वो बड़ा व्यापारी बन गया है। आप सब भी अपना स्वयं का कार्य प्रारंभ कर आगे बढ़ें।

गुना जिले के प्रेमनारायण ने बताया कि उन्होंने पथविक्रेता योजना के रूपयों से मूंगफली का ठेला लगाया है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो मूंगफली में आनंद है, वो काजू-पिस्ता में कहां है। इसी प्रकार पथ विक्रेता विनय ने बताया कि उन्होंने मिली राशि से प्रेस की गुमठी लगाई है। शोभा माली ने बताया कि उन्होंने इस पैसे से मनहारी का ठेला लगाया है तथा 5 हजार रूपये बचा भी लिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

विधायक विजय मिश्रा को भेजा गया सेन्ट्रल नैनी जेल, परिसर में ही क्वारंटीन हुए

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पथ विक्रेता के लिए उचित मूल्य राशन की व्यवस्था भी सरकार कर रही है। बच्चों के लिए नि:शुल्क पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था है। सभी के लिए नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि सबको नि:शुल्क भोजन प्रदाय के लिए दीनदयाल रसोई योजना प्रारंभ की गई है। जो पहले जिलों में फिर बड़े कस्बों एवं नगरीय निकायों में भी चालू की जाएगी।

Tags: 24ghante online.comMadhya Pradeshself-reliant Indiaself-reliant Madhya Pradeshshivraj singh chauhanआत्मनिर्भर भारतशिवराज सिंह चौहान
Previous Post

गरीब ब्राह्मणों को बीमा का प्रलोभन दे रही है भाजपा : मायावती

Next Post

वे कांग्रेस नहीं, जनता के प्रति जवाबदेह हैं : सिंधिया

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
ज्योतिरादित्य सिंधिया

वे कांग्रेस नहीं, जनता के प्रति जवाबदेह हैं : सिंधिया

यह भी पढ़ें

Team India

पीएम मोदी टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ियों से करेंगे मुलाकात

03/07/2024
UPSIDA

UPSIDA ने हासिल किए एक लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव

30/12/2022
pm modi-govermener

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की आज दूसरी पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

16/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version