• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने बीजेपी को दिया राम मंदिर निर्माण पर तगड़ा जवाब

Desk by Desk
20/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rajiv Gandhi's birth anniversary

राजीव गांधी की जयंती

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेस ने बीजेपी को राम और राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर तगड़ा जवाब देने की कोशिश की है। राजीव गांधी की जयंती के मौके पर कांग्रेस ने विज्ञापन जारी कर रामराज्य की कल्पना को साकार करने वाले चेहरे के तौर पर राजीव गांधी को बताया है।

मध्य प्रदेश में बिल्डर और डेवलपर्स पर इनकम टैक्स विभाग की बड़ी छापेमारी

कांग्रेस ने अपने विज्ञापन में 21वीं सदी के आधुनिक भारत के साथ ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की नींव रखने वाले कांग्रेस के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रेय दिया है।

राजीव गांधी ने देश वासियों के लिए 21वीं सदी के आधुनिक भारत के निर्माण की कोशिश के साथ ही भारतीयों की आस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया था।

कांग्रेस ने जिन बातों का जिक्र किया है, उसमें महात्मा गांधी के रामराज्य की भावना का प्रभाव राजीव पर था और उन्हीं की कोशिशों के कारण 1985 में दूरदर्शन ने रामानंद सागर के रामायण का प्रसारण शुरू किया था।

1986 में यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह को राम जन्मभूमि स्थल के ताले खोलना पड़े थे। नवंबर 1989 में राम मंदिर के शिलान्यास की अनुमति दी गई थी और तत्कालीन गृहमंत्री बूटा सिंह को शिलान्यास में शामिल होने के लिए भेजा गया था। चेन्नई में राजीव गांधी ने अपनी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि राम मंदिर अयोध्या में ही बनेगा।

बिहार के 16 जिलों की करीब 82 लाख आबादी बाढ़ से त्रस्त, 25 लोगों की मौत

साथ ही कांग्रेस पार्टी ने आधुनिक भारत के जनक के तौर पर भी राजीव गांधी को प्रस्तुत किया है। आईटी क्रांति, फोन, कंप्यूटर को गांव-गांव तक पहुंचाने में बड़ा योगदान राजीव गांधी का बताया है। पंचायती राज के जरिए गांव को सशक्त बनाने, महिलाओं को 33 फ़ीसदी नेतृत्व का अधिकार देने और युवाओं को 18 की उम्र में वोटिंग का हक देने समेत गांव में नवोदय स्कूल खोलने का श्रेय राजीव गांधी को दिया है।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में पीएम मोदी के शामिल होने के बाद बीजेपी लगातार श्रेय लेने का काम कर रही है। राम मंदिर निर्माण के साथ ही राम राज्य की स्थापना भी मोदी सरकार में ही मुमकिन होने का दावा किया जा रहा है। यही कारण है कि बीजेपी के राम और राम मंदिर के जवाब में कांग्रेस ने राजीव गांधी को आगे लाते हुए बताने की कोशिश की है कि आधुनिक भारत के साथ राम राज्य की गतिशील यात्रा के कुशल सारथी राजीव गांधी थे।

राजीव गांधी के जीवन और प्रधानमंत्री रहते हुए लिए गए फैसलों पर जनता को जानकारी देने के लिए कांग्रेस पार्टी अब राजीव गांधी के जीवन पर आधारित किताब का प्रचार करेगी।

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अच्छा काम नहीं किया, तभी मैं राष्ट्रपति बना : डोनाल्ड ट्रंप

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ गुरुवार को पीसीसी दफ़्तर में किताब का विमोचन करेंगे। पीसीसी दफ्तर में राजीव गांधी को श्रद्धांजलि के कार्यक्रम के साथ ही किताब का विमोचन किया जाएगा। ताकि राजीव गांधी सरकार में हुए फैसलों की जानकारी भी लोगों तक पहुंच सके।

Tags: AdvertisementcongressMadhya PradeshRajiv gandhi birth anniversaryram mandirकांग्रेसराजीव गांधीराम मंदिर
Previous Post

बिहार के 16 जिलों की करीब 82 लाख आबादी बाढ़ से त्रस्त, 25 लोगों की मौत

Next Post

अमेरिका ने हांगकांग के साथ किए गए तीन द्विपक्षीय समझौतों को किया खत्म

Desk

Desk

Related Posts

Korean Chili Potato Balls
खाना-खजाना

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

01/02/2026
Paneer Pulao
Main Slider

डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

01/02/2026
Garlic Chutney
खाना-खजाना

इस ट्रिक से बनाएं चटपटी चटनी, एक महीने तक नहीं होगी खराब

01/02/2026
Magha Purnima
धर्म

माघ पूर्णिमा के दिन करें इस चालीसा का पाठ, मां लक्ष्मी की कृपा होगी प्राप्त

01/02/2026
Magha Purnima
धर्म

माघ पूर्णिमा पर करें धन प्राप्ति के लिए ये खास उपाय

01/02/2026
Next Post
us hong kong trade

अमेरिका ने हांगकांग के साथ किए गए तीन द्विपक्षीय समझौतों को किया खत्म

यह भी पढ़ें

honour killing

पति ने कब्र से बाहर निकलवाया पत्नी का शव, जानें पूरा मामला

13/06/2021
The Kargil Girl Review to be released

देखे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली ‘गुंजन सक्सेना-द करगिल गर्ल रिव्यू’

10/08/2020

प्रेग्नेंसी में क्या खाने के साथ ही कितनी मात्रा में खाएं, जानिए

20/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version