• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना इफेक्ट : अब उम्मीदवार दाखिल कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकन

Desk by Desk
21/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
उम्मीदवार दाखिल कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकन Now candidates can file online nomination

उम्मीदवार दाखिल कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया की जीवन शैली को तो बदल ही दिया है। अब इसका असर देश में होने वाले आगामी चुनावों में व्यापक रूप से देखने को मिलेगा। शुक्रवार को चुनाव आयोग ने कोविड-19 के मद्देनजर आम चुनाव और उप-चुनाव के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

इसके तहत उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन दाखिल कर सकते हैं। चुनाव संबंधी गतिविधियों के लिए लोगों को मास्क पहनने होंगे।  दिशा-निर्देशों के अनुसार दिव्यांगों, 80 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों, अधिसूचित आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों और कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों के लिए पोस्टल बैलट सुविधा का विकल्प उपलब्ध होगा।

रायबरेली जिला पंचायत सदस्य के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, ट्रामा में भर्ती

बता दें कि इसी मंगलवार को कोविड-19 महामारी की अवधि के दौरान चुनाव और उपचुनाव को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश जारी करने के लिए चुनाव आयोग की बैठक हुई थी। इस बैठक में आयोग ने राजनीतिक दलों की ओर से दिए गए विचारों और सुझावों पर विचार किया था।

इसके बाद आयोग ने तीन दिनों के भीतर व्यापक दिशा-निर्देश तैयार करने का निर्देश दिया। बता दें कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त होगा और अक्तूबर-नवंबर में किसी समय चुनाव कराए जाने की संभावना है। ऐसे में इन दिशा-निर्देशों का पालन बिहार चुनाव में होने की पूरी संभावना है।

चुनावी प्रक्रिया के दौरान सामान्य दिशा-निर्देश

  • चुनाव संबंधी सभी गतिविधियों के दौरान हर व्यक्ति के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
  • चुनावी कार्य के लिए इस्तेमाल हो रहे हॉल/कक्ष के प्रवेश द्वार पर सभी लोगों की थर्मल स्कैनिंग होनी चाहिए और सैनिटाइजर, साबुन व पानी उपलब्ध होना चाहिए।
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय और राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होना चाहिए।
  • जहां तक संभव हो चुनावी गतिविधियों के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए बड़े हॉल या कक्ष का चयन किया जाए।
  • दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए मतदान कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों के आवागमन के लिए पर्याप्त संख्या में वाहन जुटाए जाएंगे।
  • पूरी चुनावी प्रक्रिया के दौरान राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र में कोविड-19 से संबंधित व्यवस्थाओं और निवारक मानकों के लिए नोडल स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।

चुनाव आयोग ने  ईवीएम/वीवीपैट के लिए जारी किया दिशा-निर्देश

  • ईवीएम या वीपीपैट मशीनों की पहली और दूसरी तैयारी व रैंडमाइजेशन बड़े हॉलों में किया जाना सुनिश्चित हो।
  • इस प्रक्रिया के दौरान सैनिटाइजर की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
  • ईवीएम या वीपीपैट मशीन के संपर्क में आ रहे सभी व्यक्तियों के लिए दस्तानों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
Tags: CoronavirusCOVID-19covid-19 election guidelineselection commissionelection guidelinesguidelines for electionIndia News in HindiLatest India News UpdatesNow candidates can file online nominationअब ऑनलाइन नामांकनचुनाव आयोगचुनाव दिशानिर्देश
Previous Post

रायबरेली जिला पंचायत सदस्य के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, ट्रामा में भर्ती

Next Post

ईसी ने चुनाव कराने के लिए गाइडलाइन जारी किया, ऑनलाइन होगा नामांकन

Desk

Desk

Related Posts

cardamom
Main Slider

इस दर्द में आराम दे सकती है ये छोटी सी चीज

14/07/2026
onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post
बिहार विधानसभा चुनाव Bihar assembly election

ईसी ने चुनाव कराने के लिए गाइडलाइन जारी किया, ऑनलाइन होगा नामांकन

यह भी पढ़ें

Omar Abdullah

ईवीएम मुद्दे पर कांग्रेस को बड़ा झटका, सहयोगी उमर अब्दुल्ला ने बनाई दूरी

15/12/2024
UGC NET

UGC ने इन फेलोशिप की बढ़ाई राशि, अब हर महीने मिलेंगे इतने पैसे

18/10/2023
ganesh chaturthi

विनायक चतुर्थी पर करें गणेश जी के इन मंत्रों का जाप, दोगुना मिलेगा लाभ

06/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version