• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पकिस्तानी जेलों में 15 साल तक यातनाएं झेलने के बाद वतन लौटे बिहारी बाबू

Desk by Desk
23/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, बिहार, राष्ट्रीय
0
Ramchandra returns india
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पाकिस्तान की अलग-अलग जेलों में 15 साल तक यातनाएं झेलने के बाद बिहारी बाबू अब स्वदेश वापास लौट चुका है। उसे देख कर ही ये अंदाजा लगाया जा सकता था कि पाकिस्तान में उसके साथ क्या हुआ होगा। उसे डेरा बाबा नानक सीमा से गलती से पाकिस्तान में घुस जाने पर पाकिस्तानी रेंजरों ने गिरफ्तार कर लिया था।

बिहार की राजधानी पटना के गांव भवानीपुर काशीचक के रहने वाले 58 वर्षीय रामचंद्र 15 साल वापस वतन लौट आए हैं। रामचंद्र को पाकिस्तान रेंजर अधिकारी मोहम्मद फैजल ने अटारी-वाघा सीमा पर बीएसएफ अधिकारी अनिल चौहान को सौंपा है। बीएसएफ ने दस्तावेज की जांच कर उसे अटारी सड़क सीमा पर स्थित पंजाब पुलिस की चौकी काहनगढ़ पुलिस को सौंप दिया।

गजानंद यादव को मिला एडवेंचर अवॉर्ड, जाने कितनी बार कर चुके स्काईडाइविंग

अटारी-वाघा सीमा पर पहुँचने के बाद रामचंद्र को देखकर लग रहा था कि उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर काफी प्रताड़ित किया गया है। वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। अटारी पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

अटारी सीमा पर पंजाब पुलिस के प्रोटोकाल अधिकारी अरुण पाल सिंह ने बताया कि बुधवार को बीएसएफ अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पाकिस्तान रेंजर एक भारतीय को रिहा कर भेज रहे हैं। रामचंद्र को बोलने में भी कठिनाई आ रही थी। उसके परिजन एक दो दिन में यहां पहुंच जाएंगे।  दस्तावेज पूरे करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

परिवार ने बताया है कि रामचंद्र की शादी हो चुकी है और दो बच्चे भी है। परिजनों के अनुसार, 15 साल पहले रामचंद्र घर से लापता हो गया था, तब उसकी उम्र 43 साल थी। वह खेतीबाड़ी और मजदूरी करता था। बीएसएफ अधिकारियों के आदेश के बाद पंजाब पुलिस ने रामचंद्र को अदालत में पेश नहीं किया। प्रोटोकॉल अधिकारी के अनुसार चूंकि उसके परिजनों के साथ बातचीत कर ली गई है, इसलिए अब उसे परिजनों को सौंपने की औपचारिकता ही पूरी की जाएगी।

पहले भी इस स्थिति में लौटे कई भारतीय

पाकिस्तान द्वारा रिहा किए जाने वाले भारतीयों को प्रताड़ित करने की यह पहली घटना नहीं है। पाकिस्तान से लौटे कई भारतीय यातनाओं के कारण मानसिक रूप से विकृत होकर लौटे हैं। उन्हें अमृतसर स्थित सरकारी मेंटल अस्पताल में दाखिल करवाया जाता था। इनमें से कई भारतीय आज भी वहां दाखिल हैं। पाकिस्तान से लौटे यह लोग अपने घर का पता तक नहीं बता पाए थे।

Tags: Amritsar Hindi SamacharAmritsar news in hindiIndiaLatest Amritsar News in HindiPakistanRamchandraRamchandra returns indiayearsअटारी-वाघा बॉर्डरपाकिस्तानपाकिस्तान रेंजर
Previous Post

गजानंद यादव को मिला एडवेंचर अवॉर्ड, जाने कितनी बार कर चुके स्काईडाइविंग

Next Post

प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई बदलाव नहीं, अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर

Desk

Desk

Related Posts

Farmers protest at toll plaza
Main Slider

पंजाब में किसानों का अमेरिका से ट्रेड डील व लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में टोल प्लाजा पर प्रदर्शन

14/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी खत्म! फीस रेगुलेशन ऑर्डिनेंस-2026 लागू

14/07/2026
Hafiz Saeed
क्राइम

पहलगाम हमले में बड़ा एक्शन! हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

14/07/2026
Maulana Razavi demanded an investigation from CM Yogi.
Main Slider

वक़्फ बोर्ड में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला, मौलाना रजवी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

14/07/2026
Controversial posters of Mulayam Singh and Akhilesh Yadav were put up in Mathura.
Main Slider

 ‘दिल में बाबर, मुंह में राम…’ मथुरा में विवादित पोस्टर पर महा-बवाल, सपा नेताओं में भारी आक्रोश

14/07/2026
Next Post
प्रणब मुखर्जी

प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई बदलाव नहीं, अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर

यह भी पढ़ें

हाइवे पर लाखों रुपये का माल लूटकर बदमाशों ने खरीदी होण्डा कार

14/04/2022
rishi kapoor

Happy Birthday Rishi Kapoor: ऋषि को पहली ही फिल्म से मिल गई थी शोहरत

04/09/2021
UP MLC Election Result

BJP ने प्रियंका गांधी से ली चुटकी, पूछा- पंजाब का टिकट बुक कर दें क्या?

28/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version