• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार में एनडीए अटूट, जेपी नड्डा बोले- लोजपा और जेडीयू साथ लड़ेंगे चुनाव

Desk by Desk
23/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बिहार में एनडीए अटूट

बिहार में एनडीए अटूट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन बातों को सिरे से नकार दिया है।

बता दें कि हाल के दिनों में लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में खींचतान चरम पर है। यहां तक कि लोजपा और जेडीयू के कई नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, लेकिन भाजपा अध्यक्ष ने फिलहाल इस पर विराम लगा दिया है।

Bharatiya Janata Party, Janata Dal (United) and Lok Janshakti Party will fight elections together and win. We have to add value not only to BJP but to our alliance partners also: BJP President JP Nadda addressing Bihar BJP State Karyasamiti via video conferencing pic.twitter.com/ZqWCS9khv6

— ANI (@ANI) August 23, 2020

जेपी नड्डा ने रविवार को बिहार चुनावों के मद्देनजर बिहार प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। हमें न केवल भाजपा में बल्कि अपने गठबंधन सहयोगियों में भी मूल्य जोड़ना होगा।

नड्डा ने कहा कि बिहार के विषय में हम सब जानते हैं कि देश की राजनीति में एक विशेष स्थान बिहार ने हमेशा रखा है। चाहे वह राजनीतिक विषय हो, सामाजिक विषय हो, सांस्कृतिक पक्ष हो, हर क्षेत्र में बिहार ने नेतृत्व किया है।

उन्होंने कहा कि बिहार ने राजनीतिक और सामाजिक चेतना को बहुत ही ऊपर रखा है। चंपारण सत्याग्रह को या नव निर्माण आंदोलन को या जय प्रकाश जी को हम याद करें, तो हमें पता लगता है जब सभी ने समझौता कर लिया था, तब बिहार ने नेतृत्व दिया है।

देशवासियों की सुरक्षा के लिए लगाया था लॉकडाउन

नड्डा ने कोरोना पर कहा कि कोरोना ऐसी बीमारी है, जिसको भूतकाल में किसी ने नहीं देखा था। विकसित से विकासशील देशों ने भी कोरोना संकट में खुद को असहाय समझा। ऐसे समय में मोदी जी ने स्पष्ट कहा कि जान है, तो जहान है। 130 करोड़ देशवासियों को सुरक्षित करने के लिए उन्होंने समय पर लॉकडाउन का फैसला लिया।

उन्होंने कहा कि बिहार का रिकवरी रेट आज 73.48 प्रतिशत है। 10 करोड़ डोर टू डोर स्क्रिनिंग बिहार में की गई है। राज्य में 35 हजार से बढ़कर आज 1 लाख टेस्ट हो रहे हैं। इसके लिए में बिहार सरकार को बधाई देता हूं।

आत्मनिर्भर भारत से देश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत से देश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया। 3 लाख करोड़ रुपये एमएसएमई सेक्टर को दिया गया, इसमें से 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा वितरित भी कर दिए गए हैं। कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि लगभग 2.5 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आसान और रियायती क्रेडिट देना सरकार ने तय किया है। इसके लिए किसानों को प्रेरित करना भी हमारा ही काम है।

मधुबनी पेंटिंग को आगे बढ़ाना है बिहार को

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने वोकल फॉर लोकल की बात की है। बिहार में हमें मखाना उद्योग को आगे बढ़ाना है, मधुबनी पेंटिंग, भागलपुर के शिल्क उद्योग को भी हमें आगे बढ़ाना है। मुजफ्फरपुर की लीची, मधुबनी का शहद, इन सबको हमें आत्मनिर्भर भारत के तहत आगे बढ़ाना है।

Tags: Bihar Assembly Election 2020Bihar electionBihar Hindi SamacharBihar News in HindibjpChirag paswanJDUJP naddaLatest Bihar News in HindiLJPLok Janshakti Partynarendra modiNDA unbreakable in BiharNitish Kumarजेडीयूजेपी नड्डाबिहार में एनडीए अटूटलोजपा
Previous Post

साक्षी मलिक ने पूछा मोदी से सवाल, और कौन सा मेडल लाऊं, कब मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

Next Post

एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बरामद, इलाके में दहशत

Desk

Desk

Related Posts

onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Next Post

एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बरामद, इलाके में दहशत

यह भी पढ़ें

Roadways

यूपी रोडवेज पर साइबर अटैक, ऑनलाइन सीट बुकिंग ठप

26/04/2023
Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

मौत का हीटर! दो मासूम बच्चियों समेत महिला की जलकर मौत

13/01/2023
PM Modi

हमारे हर फैसले, निर्णय का आधार होना चाहिए ‘इंडिया-फर्स्ट’ : मोदी

27/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version