• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौसम विभाग का अलर्ट: अगले 24 घंटे में इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Desk by Desk
23/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
weather updates

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में भारी बारिश से कहीं बाढ़ आ गई है तो कहीं बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश हुई है। बारिश के दौरान यहां की सड़कें नदी में तब्दील हो गईं थीं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से 7 के बाजार में इतने की बढ़ोतरी

वहीं, मौसम विभाग ने इस सप्ताह के अंत और सोमवार को मध्य और पश्चिमी भारत में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इन क्षेत्रों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना के साथ चेतावनी जारी किया है।शनिवार को पूर्वी राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश के लिए चेतावनी जारी की गई। रविवार के लिए जारी चेतावनी में पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना जताई गई है तो सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में सोमवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

एसबीआई लैंड पर्चेज स्‍कीम के तहत दे रहा जमीन खरीदने के लिए 85 फीसद तक लोन

मौसम विभाग ने रविवार को ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग ने मध्यप्रदेश के छह जिलों होशंगाबाद, जबलपुर,बेतुल, नरसिंहपुर, सिवनी और हरदा जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और कोंकण के अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने पूर्वी मध्यप्रदेश पर निम्नलिखित दबाव बनने और संबद्ध चक्रवाती प्रवाह के चलते, मध्य महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र और घाट के क्षेत्रों में अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक-दो दिनों में बंगाल की खाड़ी में नए मानसून तंत्र बन सकते हैं। इससे अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

सोने की शुद्धता के लिए हॉलमार्किंग सेंटर की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने कहा कि “मध्य भारत में बहुत भारी बारिश हुई है। यह एक और दिन के लिए भारी से बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड कर सकता है। लेकिन अब मानसून की बारिश दक्षिण राजस्थान और गुजरात में केंद्रित होगी। इससे व्यापक शहरी बाढ़ आ सकती है। इस बीच बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और निम्न दबाव वाला क्षेत्र विकसित होने की संभावना है जो शायद उतना तीव्र न हो। 25 या 26 अगस्त के आसपास दिल्ली-एनसीआर में कुछ बारिश हो सकती है।”

कोरोना के शुरू होने के बाद ई-गोल्ड की बढ़ी 50 फीसदी मांग

केंद्रीय जल आयोग ने शनिवार को अपनी बाढ़ की स्थिति की रिपोर्ट में चेतावनी दी थी कि पूर्वी मध्यप्रदेश, गुजरात, पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बाढ़ का खतरा अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोंकण क्षेत्र और गोवा में भी बाढ़ का मध्यम खतरा है।

राम मंदिर निर्माण में दान के लिए प्रतिदिन आ रहे 10 से 50 हजार तक के मनीआर्डर

आईएमडी की ओर से शनिवार सुबह जारी बुलेटिन के अनुसार, पूर्व-पश्चिम कतरनी क्षेत्र (हवा की दिशा और वेग में परिवर्तन का क्षेत्र) पूरे मध्य भारत में चल रहा है। इन अनुकूल परिस्थितियों के कारण, अगले दो से तीन दिनों में मध्यप्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में बहुत भारी बारिश की संभावना है। 22 और 23 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान और गुजरात में, पश्चिमी मध्यप्रदेश में और उत्तर, मध्य महाराष्ट्र में 22 अगस्त को और सौराष्ट्र और कच्छ में 22 से 23 अगस्त तक अत्यधिक बारिश होने की संभावना है।

Tags: barishSeasonWeather updatesमौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Previous Post

कोरोना के शुरू होने के बाद ई-गोल्ड की बढ़ी 50 फीसदी मांग

Next Post

ISIS के संदिग्ध आतंकी अबू यूसुफ की करतूत पहले छिपाई, अब परिजन लगा रहे हैं माफी की गुहार

Desk

Desk

Related Posts

पंजाब

पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

27/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा: नायब सैनी ने माता सुदीक्षा से लिया आशीर्वाद, खटीक समाज के लिए खोला खजाना

27/10/2026
पंजाब

पंजाब विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस विधायकों को रोकने पर स्पीकर सख्त, जांच के निर्देश

27/10/2026
उत्तराखंड

जनसरोकारों के लिए समर्पित रहा हीरा सिंह बिष्ट का जीवन: सीएम धामी

27/10/2026
उत्तराखंड

पहली बार: गैरसैंण में एक साल में दो विधानसभा सत्र

27/10/2026
Next Post
ISIS के संदिग्ध आतंकी अबू यूसुफ

ISIS के संदिग्ध आतंकी अबू यूसुफ की करतूत पहले छिपाई, अब परिजन लगा रहे हैं माफी की गुहार

यह भी पढ़ें

physical connection

युवती ने शारीरिक संबंध नहीं बनाया ,तो मालिक बोला-नौकरी पर आने की जरूरत नहीं

09/10/2020
Gajakesari Yoga

आज गुरु-चंद्रमा मिलकर बनाएंगे गजकेसरी योग, इन जातकों का बढ़ेगा मान-सम्मान

13/12/2024
weather

Weather : अगले 48 घंटों में कई राज्यों में बारिश, शीतलहर और बर्फबारी की संभावना

25/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version