• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2.33 करोड़ के पार, 64.51 फीसदी मरीज रोगमुक्त

Desk by Desk
24/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन /रियो डि जेनेरो /नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (काेविड-19) से संक्रमित 64.51 फीसदी मरीज इससे मुक्त हो चुके है जबकि आठ लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 2,33,49,139 लोग संक्रमित हुए हैं और 8,07,463 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 1,50,62,890 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं

विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 57,01,514 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,76,797 लोगों की मौत हो चुकी है और 19,97,761 इससे निजात पा चुके हैं।

मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट ने जारी किया LOGO, जानिए क्या है इसकी खासियत

ब्राजील में अब तक 36,05,783 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1,14,744 लोगों की मौत हो चुकी है और 29,47,784 लोग कोरोना मुक्त हो गए हैं।

भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 61,408 संक्रमण के मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 31,06,348 हो गयी है। वहीं इस दौरान 836 लोगों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 57,542 पर पहुंच गयी है। देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 23,38,035 हो गयी है। कोरोना के सक्रिय मामले लगातार बढ़ते हुए 7,10,771 पर पहुंच गए हैं।

रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है और यहां इससे अब तक करीब 954,328 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,341 लोगों ने जान गंवाई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 609,773 संक्रमित हुए हैं तथा 13,059 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पेरू संक्रमितों के मामले में मेक्सिको को पीछे छोड़ चुका है और यहां अब तक 585,236 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इस वायरस से मरने वालों की संख्या 27,453 हो गयी हैं।

700 सालों में पहली बार नहीं निकलेगा ताजियों का जुलूस, जानिए वजह

मेक्सिको में भी कोरोना संक्रमण से हालात खराब है। यहां संक्रमितों की संख्या 560,164 हो गई तथा 60,480 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोविड-19 से संक्रमित मामलों में कोलम्बिया अब आठवें नंबर पर है। यहां इस वायरस से अब तक 533,103 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 16,968 है।

चिली नौवें स्थान पर है यहां अब तक करीब 397,665 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 10,852 लोगों की मृत्यु हुई है। स्पेन कोरोना संक्रमितों के मामले में अब दसवें स्थान पर आ गया है और यहां कोराेना संक्रमण से 386,054 संक्रमित है और 28,838 मरीजों की मौत हो चुकी है।

ईरान में अब तक इस महामारी से करीब 358,905 लोग संक्रमित है जबकि 20,643 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में अर्जेंटीना ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है। यहां इस महामारी से अब तक 342,154 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 6,985 लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना के 61 हजार से अधिक मामले, 23.38 लाख से ज्यादा संक्रमित रोगमुक्त

ब्रिटेन में संक्रमितों की संख्या 327,643 हो गई है और 41,515 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण से अब तक 307,479 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 3,649 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से प्रभावित होने के मामले में बंगलादेश ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। यहां 294,598 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं जबकि 3,941 लोग इस बीमारी से काल का ग्रास बन चुके हैं। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 292,765 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,235 लोगों की मौत हो चुकी है।

फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 280,459 हो गई हैं और 30,518 लाेगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 259,345 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,437 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में कोरोना संक्रमितों की संख्या 258,249 हो गयी है और 6121 लोगों की मौत हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल के पर्यावरण मंत्री सौमेन महापत्र के कोरोना टेस्ट की हुई पुष्टि

जर्मनी में अब तक 234,494 लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 9,275 लोगों की मौत हुई है। इराक में कोरोना से 204,341 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 6,428 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना वायरस से बेल्जियम में कोरोना वायरस के संक्रमण से जान जाने वालों की संख्या 10 हजार के करीब यानी 9992 पर पहुंच गयी है, कनाडा में 9119, इंडोनेशिया 6680, इक्वाडोर में 6310, नीदरलैंड में 6225, स्वीडन में 5810, मिस्र में 5262, बोलीविया ने मृतकोें के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है यहां कोरोना के संक्रमण से 4509 लोगों की जान चली गयी है और चीन में 4711, रोमानिया में 3272, फिलीपींस में 2998, ग्वाटेमाला में 2594, यूक्रेन में 2313, स्विट्जरलैंड में 2001, पोलैंड 1955, पनामा 1892, पुर्तगाल में 1796, आयरलैंड में 1777 और होंडुरास 1654 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: 24ghante online.comcoorna virus deathscorona hits worldcorona virus alertCorona Virus Crisiscorona virus hits americacorona virus hits britaincorona virus hits germanycorona virus hits indiacorona virus hits italycorona virus hits Spain
Previous Post

CWC की बैठक शुरू होने से पहले हुआ हंगामा, ये दो नेता बने बवाल का कारण

Next Post

दिल्ली मेट्रो को लॉकडाउन की वजह से अब तक हुआ 1300 करोड़ का घाटा

Desk

Desk

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Next Post
Metro service

दिल्ली मेट्रो को लॉकडाउन की वजह से अब तक हुआ 1300 करोड़ का घाटा

यह भी पढ़ें

भाजपा यूपी में होगी सत्ता से बाहर तभी घटेगी मंहगाई : प्रमोद तिवारी

23/02/2022
cracked heel

स्वामी रामदेव से जानिए फटी एड़ियों को सुन्दर व कोमल बनाने का नुस्खा

23/10/2020
Horoscope

1 फरवरी राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

01/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version