• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरदीप पुरी ने नगरीय निकायों में प्रापर्टी टैक्स के सुधार पर मांगे सुझाव, बैठक कर की चर्चा

Desk by Desk
25/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नगरीय निकायों में प्रापर्टी टैक्स के सुधार Property tax reforms in urban bodies

नगरीय निकायों में प्रापर्टी टैक्स के सुधार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग को नगरीय निकायों से भविष्य में प्राप्त होने वाली धनराशि के परिप्रेक्ष्य में शहरी स्थानीय निकायों के प्रापर्टी टैक्स में किये जाने वाले सुधार पर चर्चा की। इसके अलावा टैक्स बढ़ाये जाने वाले कदमों के बारे में केंद्र सरकार द्वारा कुछ शहरों में कराये गये सर्वे के आधार पर उपलब्ध कराई गई संस्तुतियों पर विमर्श और सहमति के लिए आहूत की गयी थी।

हरदीप पुरी  की अध्यक्षता में गुजरात, उड़ीसा, पंजाब, तमिलनाडु, त्रिपुरा व उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री के एक समूह का गठन

वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से केंद्रीय स्वतंत्र प्रभार मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय हरदीप पुरी ने मंगलवार को यह बैठक की। इसमें नगरीय निकायों के प्रापर्टी टैक्स के सुधार विषय में 4 राज्यों, तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा के नगर विकास मंत्री के साथ बैठक की। इस दौरान केंद्र सरकार के शहरी एवं आवासन सचिव, दुर्गा शंकर मिश्र भी उपस्थित रहे। राज्य मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप पुरी  की अध्यक्षता में गुजरात, उड़ीसा, पंजाब, तमिलनाडु, त्रिपुरा व उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री के एक समूह का गठन किया गया। उक्त समूह प्रापर्टी टैक्स के विभिन्न माॅडल का अध्ययन, समीक्षा करते हुए प्रापर्टी टैक्स के क्षेत्र में सुधार के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

संसद का मॉनसून सत्र 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक, कोरोना के चलते दिखेंगे कई बदलाव

इस बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश की तरफ से नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन, प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग एवं आवास दीपक कुमार, सचिव नगर विकास विकास गोठलवाल ने प्रतिभाग किया। इस सर्वेक्षण में प्रापर्टी टैक्स के बारे में 5 बिन्दुओं पर मूलतः सर्वेक्षण के उपरान्त प्रस्तुतीकरण किया।

  1. गणना
  2. क़ीमत लगाना
  3. मूल्यांकन
  4. बिलिंग और संग्रह
  5. रिपोर्टिंग

उत्तर प्रदेश में वित्तीय संसाधन बोर्ड के गठन और उसके द्वारा किये कार्य की सराहना की गयी। नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन ने सर्वेक्षण के आधार पर प्रस्तुत सुझावों का स्वागत किया और प्रदेश की तरफ से निम्न तथ्य/सुझाव दिये गये।

  • उत्तर प्रदेश के शहरी स्थानीय निकायों में एआरवी (वार्षिक किराया मूल्य) को ही आधार मानते हुए प्रापर्टी टैक्स का आधार गणना की जाए।
  • स्थानीय निकायों में कर संग्रह के अलग काडर का गठन किया जाए।
  • खाली प्लाटों पर निर्माण न करने पर पेनाल्टी लगाई जाए।
  • उत्तर प्रदेश के 60 AMRUT शहरों में GIS सर्वे का कार्य कराया जा रहा है, जिसमें लखनऊ में कार्य प्रगति पर है।
    प्रदेश मे उपलब्ध डेटाबेस का Multiple Utilisation हो रहा है।

राज्य मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, केंद्र सरकार द्वारा उक्त सुझावों का स्वागत किया गया। साथ ही अवगत कराया गया कि सचिव, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, केंद्र सरकार की अध्यक्षता में गठित समिति प्राप्त सुझावों के आधार पर अन्तिम निर्णय हेतु अपनी संस्तुतियां शीघ्र प्रस्तुत करेगी।

 

Tags: GIS सर्वेMultiple UtilisationProperty tax reforms in urban bodiesउत्तर प्रदेश के शहरी स्थानीय निकायगणनानगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डननगरीय निकायों में प्रापर्टी टैक्स के सुधारप्रमुख सचिव नगर विकास विभाग एवं आवास दीपक कुमारमूल्यांकनमूल्यांकन बिलिंग और संग्रह रिपोर्टिंगसचिव नगर विकास विकास गोठलवाल
Previous Post

योगी सरकार ने सात आईपीएस को सहायक पुलिस अधीक्षक पद पर किया तैनात

Next Post

साक्षी महाराज बोले- कांग्रेस पार्टी को खत्म करने के लिए सोनिया और राहुल गांधी काफी

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
साक्षी महाराज Sakshi Maharaj

साक्षी महाराज बोले- कांग्रेस पार्टी को खत्म करने के लिए सोनिया और राहुल गांधी काफी

यह भी पढ़ें

प्रेम संबंध में बाधा बन रही थी बेटी, प्रेमी के साथ मिलकर मां ने की हत्या

20/08/2020
Neem

इन लोगों को नहीं लगाना चाहिए नीम का पौधा, परेशानियों से घिर जाएगा जीवन

25/12/2025
Calf groom

अनोखी शादी! बग्गी में बैठकर दुल्हनियां ब्याहने निकला बछड़ा, जमकर नाचे बाराती

04/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version