Main Sliderराष्ट्रीय

सुबह-सुबह भूकंप से हिला पश्चिम बंगाल, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 रही

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में बुधवार सुबह भूकंप का झटका महसूस किया गया है। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, सुबह 7 बजकर 54 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 रही। हालांकि, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक 4.1 तीव्रता का झटका महसूस होने पर कुछ जगहों पर अफरातफरी का माहौल भी बन गया था। यहां लोग घरों के बाहर भी निकल आए थे। हालांकि गनीमत रही कि अभी तक इस भूकंप के कारण कहीं भी नुकसान को कोई खबर नहीं है।

फेसबुक न्‍यूज के जरिये भारतीय प्रकाशकों को जल्‍द ही भुगतान देने की शुरुआत

गौरतलब है की इससे पहले हाल ही में महाराष्‍ट्र और झारखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Related Articles

Back to top button