• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेलंगाना सरकार ने पूर्व  PM पीवी नरसिम्हा राव की शतजयंती पर किया भारत रत्न की मांग

Desk by Desk
27/08/2020
in Main Slider, राजनीति
0
Telangana government demands Bharat Ratna

पूर्व  PM पीवी नरसिम्हा राव की शतजयंती पर किया भारत रत्न की मांग

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हैदराबाद: तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के लिए मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की है। ये मांग तेलंगाना जागृति के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की शतजयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हुई है। इस कार्यक्रम में तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष और निजामाबाद की पूर्व सांसद कल्वाकुंटला कविता ने ‘भारत रत्न’ देने की मांग की।

पुलवामा आतंकी हमले से पहले जेईएम कमांडर के बैंक खाते में  भेजे गए थे 10 लाख रुपए

टीआरएस नेता कल्वाकुंटला ने कहा, “पीवी नरसिम्हा राव ने एक ऐसे समय में प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला था, जब देश भारी संकट का सामना कर रहा था। उन्होंने भारत की विकास की कहानी को आगे बढ़ाया और राष्ट्र के हर एक नागरिक को सशक्त बनाया। यह समय है कि हम उनकी विरासत का सम्मान करें। उन्हें मरणोपरांत ‘भारतरत्न’ से नवाजा जाना चाहिए।”

पीवी नरसिम्हा राव की बेटी वाणी दयाकर राव ने भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने तेलंगाना सरकार को नरसिम्हा राव की विरासत को गौरवान्वित करने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान भारत रत्न की मांग करने वाले सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित कर दिया गया।

तेलंगाना जागृति ने पीवी नरसिम्हा राव की विरासत को याद करते हुए कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है। साथ ही तेलंगाना जागृति ने पीवी साहित्य की स्मृति में हर महीने ‘प्रचेना पुस्तकम’ और ‘नवेना पुस्तकम’ पुस्तकें प्रकाशित करने की घोषणा की है।

विश्व में कोरोना से 8.25 लाख लोग कालकवलित, 2.41 करोड़ से अधिक संक्रमित

नरसिम्हा राव का जन्म 28 जून 1921 को तत्काली हैदराबाद राज्य के वारंगल में हुआ था। आज ये तेलंगाना राज्य का हिस्सा है। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बाद पीएम बने नरसिम्हा राव देश में गठबंधन सरकार चलाने वाले दूसरे प्रधानमंत्री थे और अल्पमत की सरकार होने के बावजूद उन्होंने देश में बड़े बदलाव किए और इसी कारण उन्हें भारतीय आर्थिक सुधार का जनक माना जाता है।

नरसिम्हा राव से पहले भारतीय लोकतंत्र के शीर्ष पद तक सिर्फ उत्तर भारतीय राजनीतिज्ञ ही पहुंचे थे। देश के प्रधानमंत्री बनने वाले वो दक्षिण भारत के पहले राजनेता थे। 1991 से 1996 के बीच वो देश के नौवें प्रधानमंत्री के तौर पर आसीन रहे। उन्होंने आर्थिक संकट से जूढ रहे देश को बुरी स्थिति से बाहर निकाला।

Tags: Bharat RatnaChandrashekar Rao"PV Narasimha RaoTelanganaTelangana governmentटीआरएस नेता कल्वाकुंटलापूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा रावप्रधानमंत्री
Previous Post

Today’s History : आज ही के दिन महान गायक मुकेश का निधन हुआ था

Next Post

Tiktok के CEO केविन मेयर ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

Desk

Desk

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Dehradun-Mussoorie road caves in due to heavy rain
Main Slider

भारी बारिश में धंसा देहरादून-मसूरी मार्ग, अग्रिम आदेशों तक बंद

20/07/2026
Next Post
Tiktok

Tiktok के CEO केविन मेयर ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

यह भी पढ़ें

illegal liquor factory busted

STF को मिली बड़ी सफलता, MJRP स्कूल में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

11/03/2021
Maha Kumbh

मौनी अमावस्या स्नान के पहले नव्य प्रकाश व्यवस्था से जगमग हुई कुम्भ नगरी प्रयागराज

20/01/2025
Bihar Teacher

12000 से ज्यादा चयनित टीचरों की अंतिम लिस्ट हुई जारी

06/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version