Categorized

बिहार बोर्ड ने इंटर 2021 के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 4 सितंबर तक बढ़ाने की घोषणा

नई दिल्ली| बिहार बोर्ड ने इंटर 2021 के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 4 सितंबर तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है। बता दें, इससे पहले बिहार बोर्ड ने इंटर बोर्ड रजिस्ट्रेशन की तिथि 28 अगस्त रखी थी। लेकिन आज यानी 27 अगस्त गुरुवार को आखिरी तारीख से एक दिन पहले बोर्ड ने इसे फिर बढ़ाने का फैसला किया है।

शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी

इतना ही नहीं बोर्ड ने इंटर के रजिस्ट्रेशन के शुल्क जमा करने की  तिथि को भी बढ़ाते हुए उसे चार सितंबर कर दिया है। जबकि मैट्रिक की भी परीक्षा फार्म को भरने की तिथि को आगे बढ़ाते हुए तीन सितंबर कर दिया गया है।

रिया चक्रवर्ती ने लगे आरोपों पर दिया जवाब, बोलीं- ‘उसके पैसों पर नहीं गुजारा कर रही थी’

बिहार बोर्ड के इस आदेश के बाद अब तक जो छात्र इंटर परीक्षा के लिए फार्म नहीं भर पाए थे वे अपना आवेदन अब समय से कर सकते हैं। गौरतलब है कि कोरोना काल के चलते बिहार बोर्ड ने इंटर के छात्र-छात्राओं को 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन एक और मौका दिया है।

Related Articles

Back to top button