• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Ganeshotsav 2021: गणेश जी के छठे अवतार हैं लंबोदर

Writer D by Writer D
14/09/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
ganesh chaturthi

गणेश चतुर्थी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पौराणिक कथाओं के अनुसार, गणेश जी के छठे अवतार का नाम लंबोदर है। गणेश जी ने यह अवतार देवताओं को आसुरी शक्तियों से मुक्ति दिलाने के लिए लिया था। इससे पहले हम आपको इनके पांच अवतारों के बारे में बता चुके हैं। आज हम आपको गणेश जी के छठे अवतार लंबोदर के बारे में बता रहे हैं। इन्होंने क्रोधासुर से युद्ध कर उसे अपनी शरण में आने पर विवश कर दिया। तो चलिए पढ़ते हैं इस पौरणिक कथा को।

समुद्र मंथन के समय अमृत रक्षा के लिए विष्णु जी ने मोहिनी रूप लिया था। उनका यह रूप देख शिव जी मोहित हो गए थे। लेकिन जब श्री हरि अपने असली रूप में आए तो उन्हें देख शिव जी क्रोध और क्षोम से भर गए। उनके स्खलन से क्रोधासुर नाम का राक्षस उत्पन्न हुआ। जब यह राक्षस बढ़ा हुआ तो उसका नाम क्रोधासुर रखा गया। वह दैत्य गुरू शुक्राचार्य का शिष्य बना। शुक्राचार्य ने शम्बर दैत्य की कन्या प्रीति के साथ उसका विवाह संपन्न कराया। एक दिन क्रोधासुर ने आचार्य के सामने एक इच्छा व्यक्त की। वो पूरे ब्रह्माण्ड को जीतना चाहता था। इस इच्छा को पूरा करने के लिए गुरु शुक्राचार्य ने क्रोधासुर को सूर्य मंत्र की दीक्षा दी। क्रोधासुर ने उनकी तपस्या शुरू की।

क्रोधासुर ने एक घने जंगल में जाकर कठोर तपस्या की। उसने मौसम के प्रहार सहे और अन्न-जल का त्याग भी कर दिया। उसकी भक्ति से प्रसन्न हो कर सूर्य देव ने उसे दर्शन दिए। उन्होंने उससे वर मांगने को कहा। क्रोधासुर ने वरदान में मृत्यु एवम् सम्पूर्ण ब्रह्मांड पर विजय का इच्छा जताई और सूर्यदेव ने उसे वो वरदान दे दिया। यही नहीं, सूर्यदेव ने उसे सर्वोत्तम योद्धा होने का आशीर्वाद भी दिया। जब उसे वो वरदान मिला तो उसे असुरों का राजा बना दिया गया। इसके बाद वह ब्रह्मांड विजय के लिए चल पड़ा। पहले पृथ्वी और फिर वैकुण्ठ समेत कैलाश पर उसने अपना आधिपत्य जमा लिया। वो यही नहीं रुका उसने सूर्य को भी अपदस्थ कर दिया औऱ सूर्यलोक पर भी कब्जा कर लिया।

जब सूर्यदेव ने देखा कि उनके वरदान का यह परिणाम है तो सूर्य समेत अन्य देवी देवताओं और ऋषियों ने श्री गणेश से मदद मांगी। वो सभी उनकी शरण में पहुंचे। उन्हें इस अत्याचार से मुक्त कराने के लिए गणेश जी ने लंबोदर का अवतार लिया। इस अवतार में लंबोदर ने क्रोधासुर पर आक्रमण कर दिया। दोनों में भयंकर युद्ध हुआ। आखिरी में क्रोधासुर, लंबोदर के शरणागत हो गया। साथ ही जीते हुए सभी लोकों को स्वतंत्र भी कर दिया।

Tags: ganesh chaturthiGanesh Chaturthi 2021Ganesh Chaturthi LiveGanesh Chaturthi Newsganesh jiGanesh Ji Sixth Avatarganesh visarjanLambodar AvatarLifestyle and RelationshipReligion religionSpirituality
Previous Post

कर्ज मुक्ति के लिए करें बप्पा के ये उपाय, दूर होगी पैसों की किल्लत

Next Post

मंदिर के बारे में इन खास बातों को जानना है बेहद आवश्यक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने का हक किसने दिया?’ अखिलेश पर बरसे विनोद चमोली

24/10/2026
Main Slider

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

24/10/2026
Main Slider

पंजाब की आशीर्वाद योजना से 12,784 परिवारों को राहत, 65.20 करोड़ रुपये जारी

24/10/2026
Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Next Post
mandir

मंदिर के बारे में इन खास बातों को जानना है बेहद आवश्यक

यह भी पढ़ें

Raveena Tandon

कोरोना महामारी को देख रवीना टंडन ने बढ़ाया लोगों का मनोबल

25/04/2021
Dead Body

ढाई महीने बाद कब्र से निकाला गया शव

05/08/2023
Rajnath Singh

यूपी मतलब निवेश फ्रेंडली माहौल वाला प्रदेश: राजनाथ सिंह

10/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version