Main Sliderइलाहाबादउत्तर प्रदेशराष्ट्रीयशिक्षा

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच होगी

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए देश के 11 शहरों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, झांसी, गोरखपुर, कानपुर के अलावा पटना एवं नई दिल्ली में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से परीक्षा कराई जाएगी। जबकि बंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और कोलकाता में सिर्फ ऑनलाइन पेपर होगा। इन शहरों में कुल 33 परीक्षा केंद्र ऑफलाइन व 14 ऑनलाइन परीक्षा के लिए बनाने की चर्चा है।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.30 अरब डॉलर बढ़ा : रिजर्व बैंक

केंद्रों की वास्तविक संख्या का निर्धारण पांच सितंबर तक मिलने वाले आवेदन पर निर्भर करेगी। परीक्षा कार्यक्रम भी पांच सितंबर के बाद जारी किया जाएगा। प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में घोषित करने की तैयारी है।

क्रेट को छोड़कर सभी परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। क्रेट को छोड़कर अन्य सभी पाठ्यक्रमों में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या अभी तय नहीं है और यह केंद्र की धारण क्षमता पर निर्भर करेगी।

प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल के अनुसार केंद्र निरीक्षक अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था इस प्रकार करेंगे कि दो लोगों के बीच कम से कम 6 फीट की दूरी रहे। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना से बचाव के लिए सभी उपाय किए जाएंगे।

सवा लाख अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन

इविवि (https://www.allduniv.ac.in/) और संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए रविवार तक 124338 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। सर्वाधिक 66524 अभ्यर्थियों ने स्नातक, 18153 ने परास्नातक, 13872 ने एलएलएल (ऑनर्स) में प्रवेश के फॉर्म भरा है।

Related Articles

Back to top button