नीट और जेईई सहित अन्य प्रवेश परीक्षाओं के 98 घंटे से चल रही भूख हड़ताल समाप्त
नई दिल्ली| नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफॅ इंडिया (एनएसयूआई) की नीट और जेईई सहित अन्य प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित करने के लिए पिछले 98 घंटे से चल रही भूख हड़ताल शनिवार देर रात समाप्त हो गई। एनएसयूआई ने पुलिस पर जबरदस्ती अनशन तुड़वाने का आरोप लगाया है।
इस बार हार जाएंगे ट्रंप, लिक्टमैन ने की भविष्यवाणी
एनएसयूआई के मीडिया प्रभारी का कहना है कि भूख हड़ताल पर बैठे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन एवं पूर्व डूसू उपाध्यक्ष कुनाल सहरावत की तबीयत शनिवार सुबह से ही बिगड़नी शुरू हो गई थी ,लेकिन उन्होंने भूख हड़ताल तोड़ने से मना कर दिया।
जेएनयू में छात्रों की परिसर में वापसी के लिए दिल्ली सरकार से सुविधा देने की मांग
शनिवार रात को हालत ज्यादा बिगड़ने पर जब डॉक्टर को बुलाया तो उन्होंने तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती करने के लिए कहा, लेकिन अनशनकारियों के मना करने के बाद पुलिसकर्मी जबरदस्ती सबको उठा दिया और अस्पताल ले गए, बाकि साथियों को सत्याग्रह स्थल से हटा दिया गया।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन का कहना है कि पुलिस सुबह से ही हमको परेशान कर रही थी और भूख हड़ताल तोड़ने का दबाव बना रही थी लेकिन हमने भूख हड़ताल जारी रखने को कहा तो उन्होंने देर रात सत्याग्रह स्थल से हमें जबरन हटा दिया।




