Main Sliderनई दिल्लीराष्ट्रीय

प्रणब मुखर्जी के निधन पर राहुल गांधी ने इस तरह दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। ब्रेन क्लॉट सर्जरी के बाद वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। प्रणब कोरोना वायरस से भी संक्रमित पाए गए थे। पूर्व राष्ट्रपति को 10 अगस्त को उनके मस्तिष्क में क्लॉट हटाने की सर्जरी के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। प्रणब के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘हमारे पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन की खबर मिली है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। इस दुख के मौके पर शोक संतप्त परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’

पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी मुखर्जी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि प्रणब मुखर्जी एक महान राजनेता थे और उनके जाने से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। उन्हें अर्थव्यवस्था से लेकर आम आदमी से जुड़े मुद्दों की गहरी समझ थी। उनके योगदान के लिए देश उनका सदैव ऋणी रहेगा।

प्रणब मुखर्जी के निधन पर प्रधानमंत्री सहित इन नेताओं ने जताया शोक

कांग्रेस के डिजिटजल संवाददाता सम्मेलन में भी कुछ पल मौन रखकर मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी गई। प्रणब मुखर्जी का सोमवार को यहां एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। यह जानकारी उनके पुत्र अभिजीत ने दी। मुखर्जी 84 साल के थे। मुखर्जी को गत 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Related Articles

Back to top button