• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत की इस कंपनी ने दी स्थाई रूप से घर से कार्य करने की सुविधा, 75% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम

Desk by Desk
01/09/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Work from home

Work from home

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कोरोना काल में कंपनियों ने कर्मचारियों को घर से काम करने की सहूलियत दी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  जहां गूगल और फेसबुक ने अपने कर्मचारियों को अगले साल जून तक घर से काम करने की अनुमति दी है। वहीं भारत की कंपनी आरपीजी एंटरप्राइजेज उनसे कहीं आगे निकल गई हैं। कंपनी ने अपने सेल्स कर्मचारियों को परमानेंट घर से काम करने की अनुमति दे दी है। ऐसा करने वाली ये भारत की पहली कंपनी है।

अंग्रेजी के अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक,  आरपीजी एंटरप्राइजेज टायर, आईटी, हेल्थ, एनर्जी, इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्लांटेशन के क्षेत्र में कारोबार करती है। कंपनी ने वर्क फ्रॉम होम  को लेकर एक नई नीति बनाई है। इसके तहत कंपनी के कर्मचारी स्थाई रूप से घर से काम करेंगे जबकि 50 फीसदी दूसरे कर्मचारियों को भी घर से काम करने की अनुमति होगी। ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों में से विशेष मामलों में 75 फीसदी को घर से काम करने की अनुमति दी जा सकती है।

संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से एक अक्टूबर तक

ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी महीने में दो हफ्ते घर से काम कर सकते हैं और विशेष मामलों में उन्हें तीन हफ्ते तक घर से काम करने की अनुमति दी जा सकती है। अभी ऑफिस में काम करने वाले कंपनी के सभी कर्मचारी घर से ही काम कर रहे हैं और ग्रुप ने अपने सभी दफ्तरों को बंद कर रखा है। कंपनी की नई पॉलिसी 1 सितंबर से लागू होगी। यह पॉलिसी आरपीजी के ग्लोबल ऑपरेशनंस पर भी लागू होगी। साथ ही फैक्ट्रीज और प्लांटेशंस में मशीनों पर काम नहीं करने वाले कामगारों पर भी यह पॉलिसी लागू होगी।

आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि हमारी वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी ने काम करने की परंपरागत धारणा को तोड़ दिया है। जो स्टाफ मशीनों पर काम नहीं कर रहे हैं और टेक्नॉलजी बिजनेस में जिनकी क्लायंट से मिलने की जिम्मेदारी नहीं है, वे कोरोना काल के बाद भी कहीं से काम कर सकते हैं।

संकटमोचक प्रणव मुखर्जी दो बार प्रधानमंत्री बनते-बनते रह गये : कांग्रेस

आरपीजी एंटरप्राइजेज ने दुनियाभर में अपनी कंपनियों के 30 हजार कर्मचारियों को भेजे नोट में कहा है कि कर्मचारियों को काम करने के नए तरीकों को अपनाने के लिए उत्साहित करना जरूरी है। इससे उनकी क्वालिटी ऑफ लाइफ बेहतर होगी और प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी।

Tags: 24ghante online.comR P Enterpriseswork from home
Previous Post

जानें अनंत चतुर्दशी व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Next Post

प्रणब दा के निधन से राजनीति के एक युग का अंत हो गया : हेमंत सोरेन

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
प्रणब मुखर्जी का निधन

प्रणब दा के निधन से राजनीति के एक युग का अंत हो गया : हेमंत सोरेन

यह भी पढ़ें

Gang Rape

लखनऊ में 11वीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

11/10/2025
kanwariyas

ट्रक-ऑटो की टक्कर में एक की मौत, 10 घायल

15/08/2022
Sharadiya Navratri

नवरात्रि पर ये काम करने से पूरे साल बरसती है मां दुर्गा की कृपा

22/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version