• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रणब दा के निधन से राजनीति के एक युग का अंत हो गया : हेमंत सोरेन

Desk by Desk
01/09/2020
in Main Slider, झारखंड, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
प्रणब मुखर्जी का निधन

प्रणब मुखर्जी का निधन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणव दा के निधन से राजनीति के एक युग का अंत हुआ है।

श्री सोरेन ने प्रणव दा के साथ बिताये लम्हों को याद करते हुए लिखा, “मुझे आज वो पल याद आ रहें है जब प्रणव दा राष्ट्रपति का चुनाव लड़ रहे थे। प्रणव दा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) समर्थित उम्मीदवार थे। उस समय झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड सरकार में भारतीय जनता पार्टी के साथ शामिल था। मैं उप मुख्यमंत्री था। स्वाभाविक तौर पर प्रणव दा झामुमो से समर्थन की उम्मीद नहीं कर रहे थे। क्योंकि स्वर्गीय संगमा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे। मुझे याद है जिस समय स्व. संगमा साहब और प्रणव दा हर राज्य जाकर समर्थन मांग रहे थे। उसी समय एक दिन अचानक दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने मुझे बुलाया और पूछा कि प्रणव दा हर जगह जा रहे है हम लोगों से संपर्क क्यों नही कर रहे। मैंने उन्हें कहा कि अभी झामुमो भाजपा के साथ सरकार में शामिल है और भाजपा ने संगमा साहब को समर्थन दिया है इसलिए प्रणव दा ये समझ रहे है कि झामुमो ,भाजपा समर्थित उम्मीदवार को अपना वोट देगा।”

संकटमोचक प्रणव मुखर्जी दो बार प्रधानमंत्री बनते-बनते रह गये : कांग्रेस

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, “मुझे याद है तब दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने बिल्कुल डांटते हुए कहा कि प्रणव दा एक व्यक्ति नहीं बल्कि खुद में एक संस्था है। प्रणव दा ने अपने राजनीतिक अनुभव और ज्ञान सभी दलों के नेताओं से साझा किया और मार्ग दर्शन दिया है इसलिए प्रणव दा को ये खबर भिजवाओ कि झामुमो उन्हें समर्थन करेगा। दिशोम गुरु के आदेश होते ही मैंने पहले दिशोम गुरु फिर मेरे राजनीतिक सलाहकार रहे हिमांशु जी के माध्यम से प्रणव दा तक ये बात पहुँचाई कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का आदेश है कि झामुमो प्रणव दा को वोट करे।”

श्री सोरेन ने कहा कि कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला के माध्यम से हिमांशु जी की प्रणव दा से बात हुई। प्रणव दा इस जानकारी को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। प्रणव दा ने जानकारी की सत्यता को जांचने मुझे फोन किया। जब मैंने उन्हें ये कहा कि ये शिबू सोरेन जी का आदेश है तो ये सुन चंद पल खामोश रहने के बाद उन्होंने कहा मैं जल्दी ही शिबू सोरेन जी से मिलने रांची आऊँगा। राष्ट्रपति चुनाव प्रचार की समय अवधि खत्म होने से पहले वो रांची पहुँचे और शिबू सोरेन से उनके रांची स्थित आस में मिले।

एचआईवी पॉज़िटिव युवक ने बीमारी छुपा कर रचाई शादी, संक्रमित होने पर पत्नी ने किया केस

मुख्यमंत्री ने लिखा, “ मुलाकात के दौरान दिशोम गुरु शिबु सोरेन ने प्रणव दा को कहा कि आपको आने की कोई जरूरत नही थी,मैं आपका बहुत आदर करता हूँ । प्रणव दा ने तत्काल गुरु जी से कहा जिस व्यक्ति के सामाजिक और राजनीतिक आंदोलन का मैं मुरीद हूँ वो मेरा आदर करता है ये सम्मान आजीवन याद रखूंगा। मुझे याद है उस शिबू सोरेन के सामने प्रणव दा ने मेरे सर पर हाथ रखते हुए कहा, तुम से मुझे बहुत उम्मीद है मेहनत करो निराश मत करना। उसके बाद कई बार उनसे मिला हर बार उनसे स्नेह ,प्यार और आशीर्वाद मिला। मैं और मेरी पार्टी दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ।”

Tags: 24ghante online.comDeath of Pranab MukherjeeNational newspolitical journey of Pranab Mukherjeepolitical newsSome things related to Pranab Mukherjeespecial things related to the life of Pranab Mukherjeetribute to Pranab Mukherjeeप्रणब मुखर्जी का निधनप्रणब मुखर्जी का राजनीतिक सफरप्रणब मुखर्जी के जीवन से जुड़ी खास बातेंप्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलिप्रणब मुखर्जी से जुड़ी कुछ बातें
Previous Post

भारत की इस कंपनी ने दी स्थाई रूप से घर से कार्य करने की सुविधा, 75% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम

Next Post

देवी मां की आराधना से मिलेगा सौभाग्य, राशिनुसार ऐसे करें पूजा

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में ₹555 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क, बिलासपुर से कुलाना का सफर होगा आसान

31/10/2026
Next Post
Bhuvaneshwari mantra

देवी मां की आराधना से मिलेगा सौभाग्य, राशिनुसार ऐसे करें पूजा

यह भी पढ़ें

सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

25/02/2022
तारिक अनवर Tariq Anwar

बिहार चुनाव : तारिक अनवर-बोले , हमें सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए

12/11/2020
Deepika Padukone

शादी के 5 साल बाद सामने आया दीपिका-रणवीर की शादी का Video, क्यूट तस्वीरें भी हुई वायरल

26/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version