• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना महामारी का बहाना बनाकर मोदी सरकार लोकतंत्र की रही है हत्या : टीएमसी

Desk by Desk
02/09/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस बार सत्र में कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार ने प्रश्नकाल नहीं रखने का फैसला किया है। प्रश्नकाल रद्द होने को लेकर विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि जब संसद के बाकी कामकाज के घंटे पहले की तरह की समान है, तो प्रश्नकाल को क्यों रद्द किया गया? ब्रायन ने आरोप लगाया कि महामारी का बहाना बनाकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। बता दें कि प्रश्नकाल संसदीय कार्यवाही में खासा अहम माना जाता है, क्योंकि इसके जरिए सरकार को अपनी जिम्मेदारी तय करने में मदद मिलती है।

ऑनलाइन नेशनल बेली डांस कंपटीशन के रिजल्ट हुए जारी

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट करके अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लिखा कि ‘सांसदों को प्रश्नकाल के लिए संसद को 15 दिन पहले प्रश्न जमा करना जरूरी होता है। सत्र 14 सितंबर से शुरू है। इसलिए प्रश्नकाल रद्द किया गया? विपक्षी दलों के सांसदों ने सरकार से सवाल पूछने का अधिकार खो दिया है। शायद 1950 से पहली बार? संसद के कामकाज के बाकी घंटे पहले की तरह ही हैं तो प्रश्नकाल क्यों रद्द किया गया? ये महामारी के बहाने लोकतंत्र की हत्या है।

MPs required to submit Qs for Question Hour in #Parliament 15 days in advance. Session starts 14 Sept. So Q Hour cancelled ? Oppn MPs lose right to Q govt. A first since 1950 ? Parliament overall working hours remain same so why cancel Q Hour?Pandemic excuse to murder democracy

— Derek O'Brien | ডেরেক ও'ব্রায়েন (@derekobrienmp) September 2, 2020

तो वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी सिलसिलेवार ट्वीट के जरिए प्रश्नकाल रद्द करने को लेकर केंद्र के प्रति आपत्ति जाहिर की है। थरूर ने कहा कि सरकार अपने बहुमत को कुचलने के लिए रबर-स्टैम्प के रूप में विपक्ष के इस्तेमाल करने की मांग कर रही है। एक दूसरे ट्वीट में थरूर कहते हैं कि मैंने चार महीने पहले कहा था कि मजबूत नेता लोकतंत्र और असंतोष को भड़काने के लिए महामारी के बहाने का उपयोग करेंगे। संसद सत्र में देरी हुई और अब प्रश्नकाल नहीं होगा। थरूर ने कहा कि सरकार से सवाल करना संसदीय लोकतंत्र का ऑक्सीजन है, जिसे बंद कर दिया जा रहा है।

सरकार ने बताया क्यूं नहीं होगा प्रश्नकाल?

सरकार की तरफ से सदन की कार्यवाही से प्रश्नकाल हटाए जाने की वजह बताई गई है, जिसके अनुसार प्रश्नकाल के लिए बड़ी संख्या में अधिकारी मंत्रियों को सवालों से जुड़ी जानकारियां देने के लिए आते हैं। कोरोना संकट के दौरान लोगों की आवाजाही को कम करने के लिए इस कदम को उठाया गया है।

जानें कैसा होगा इस बार का मॉनसून सत्र?

मॉनसून सत्र में 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कुल 18 बैठक होगी। लोकसभा पहले दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बैठेगी। बाकी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक सदन की कार्यवाही होगी। इसी तरह राज्य सभा 14 सितंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक बैठेगी, लेकिन बाकी दिन सुबह 9 बजे दोपहर 1 बजे तक बैठेगी। प्रश्नकाल इस बार नहीं होगा, लेकिन शून्यकाल बना रहेगा। शनिवार और रविवार छुट्टी नहीं होगी।

Tags: Coronavirus PandemicModi governmentparliament Monsoon SessionQuestion Hourकोरोना वायरस महामारीप्रश्नकालमोदी सरकारसंसद मॉनसून सेशन
Previous Post

पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना के अधिकारी शहीद

Next Post

मध्य प्रदेश : नायब तहसीलदार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
CM Dhami reached Malagram on Harela
Main Slider

हरेला पर मालाग्राम पहुंचे धामी, पौधरोपण कर दिया हरित उत्तराखंड का संदेश

14/07/2026
Next Post
नायब तहसीलदार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

मध्य प्रदेश : नायब तहसीलदार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

Gravy

सब्जी की ग्रेवी हो गई है पतली, इससे बन जाएगा आपका काम

27/08/2025
Money

सोने से पहले करें ये काम, आर्थिक तंगी से मिलेगा निजात

18/06/2026
CM Dhami

छठ पर्व हमारी सनातन संस्कृति की उस उज्ज्वल परंपरा का प्रतीक:

27/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version