• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विपक्ष के विरोध के बाद मोदी सरकार का यू-टर्न, संसद के मानसून सत्र में होगा सीमित प्रश्नकाल

Desk by Desk
03/09/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Limited question hour

Limited question hour

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र में इस बार प्रश्नकाल रद्द करने के फैसले से सरकार ने अब यू-टर्न ले लिया है। विपक्ष की आलोचना के बाद अब सरकार ने सीमित संख्या में प्रश्नकाल रखने का फैसला किया है। संसदीय मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि सरकार चर्चा से भाग नहीं रही है और विपक्षी दलों को इसके बारे में पहले ही बता दिया था।

हालांकि जोशी ने कहा है कि उन्होंने लोकसभा के स्पीकर से अनुरोध किया गया है कि सत्र के दौरान सांसदों को अतारांकित प्रश्न की अनुमति दी जाए। ये वो सवाल होते हैं जिसका मंत्री लिखित में जवाब देते हैं।

संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से एक अक्टूबर तक

जोशी ने कहा कि हम किसी भी चर्चा से भाग नहीं रहे हैं और हम उन सभी मुद्दों और विषय पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं जिसका फैसला कार्यमंत्रणा समिति में लिया जाएगा। ‘जोशी ने ये भी कहा कि मानसून सत्र कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अभूतपूर्व परिस्थितियों में हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रश्नकाल होता है तो मंत्रालयों के अधिकारियों को संसद में आना होगा और इससे भीड़ हो सकती है। मंत्री ने कहा कि इसलिए सदस्यों की सुरक्षा के लिए मानसून सत्र के दौरान कोई प्रश्नकाल नहीं रखा गया था। उन्होंने कहा कि सत्र के लिए अधिसूचना जारी होने से पहले सरकार ने सभी विपक्षी दलों से संपर्क किया था और उनमें से अधिकांश सत्र के दौरान प्रश्नकाल आयोजित नहीं करने पर सहमत थे।

दुर्गेश यादव मर्डर केस : हत्या से पहले आरोपियों ने बनाया विडियो, फिर मार दी गोली

दूसरी तरफ लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और राज्यसभा में पार्टी के उपनेता आनंद शर्मा ने प्रश्नकाल हटाने के प्रस्ताव की आलोचना की थी। वामदल और तृणमूल कांग्रेस भी इस मुद्दे पर सरकार पर प्रहार कर चुके हैं। प्रश्नकाल स्थगित करने के फैसले की आलोचना करते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि वो कोविड-19 महामारी के नाम पर ‘लोकतंत्र की हत्या’कर रही है। विपक्षी दलों ने ये आरोप भी लगाया कि सरकार सवाल पूछने के सांसदों के अधिकारों से उन्हें वंचित करना चाहती है। उनका कहना है ऐसा इसलिए किया गया है ताकि विपक्षी सदस्य अर्थव्यवस्था और कोरोना महामारी पर सरकार से सवाल न पूछ पाएं।

डीजल की बढ़ी कीमत पर 32 दिन बाद लगी ब्रेक, जानें आज का क्या है रेट

लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक दोनों सदनों की कार्यवाही अलग-अलग पालियों में सुबह 9 से एक 1 तक और दोपहर 3 से 7 बजे तक चलेगी। शनिवार तथा रविवार को भी संसद की कार्यवाही जारी रहेगी। संसद सत्र की शुरुआत 14 सितम्बर को होगी और इसका समापन एक अक्टूबर को प्रस्तावित है। सिर्फ पहले दिन को छोड़कर राज्यसभा की कार्यवाही सुबह की पाली में चलेगी जबकि लोकसभा शाम की पाली में बैठेगी।

Tags: 24ghante online.comCoronavirus PrecautionLimited question hourLok Sabha SecretariatM Venkaiah NaiduMonsoon SessionOm BirlaParliamentParliament NewsParliament Sessionpolitical newsRajya Sabha Secretariatविधानसभा सत्रसंसद का मानसून सत्रसंसद का मानसून सत्र 14 सितंबर सेसीमित प्रश्नकाल
Previous Post

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 83 हजार 833 नए संक्रमित, 1,043 ने हारी कोरोना से जंग

Next Post

राजस्थान में सहायक निदेशक शरद शर्मा का निधन

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

26/10/2026
उत्तराखंड

गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, की पूजा-अर्चना

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Next Post
Assistant Director Sharad Sharma dies in Rajasthan

राजस्थान में सहायक निदेशक शरद शर्मा का निधन

यह भी पढ़ें

murder

मन्दिर परिसर में मिले दो पुजारियों के शव, मचा हड़कंप

20/11/2021
Sadhvi

हीरा कारोबारी की 8 साल की बेटी ने त्यागा सांसरिक जीवन, हजारों लोगों की मौजूदगी में ली दीक्षा

18/01/2023
Satish Kaushik

लखनऊ से जुड़े हुए थे सतीश कौशिक, UP GIS में भी हुए थे शामिल

09/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version