• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब चीनियों के वीजा पर भी भारत ने कसा शिकंजा, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

Desk by Desk
03/09/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच भारत ने एक और कड़ा फैसला लिया है। भारत ने चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के एक सीनियर अधिकारी की अध्यक्षता वाले गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के लोगों के वीजा आवेदनों की सख्त जांच के आदेश दिए हैं। यह जानकारी ममाले से जुड़े एक सूत्र ने दी है।

चाइनीज असोसिएशन फ़ॉर इंटरनैशनल अंडरस्टैंडिंग (CAIFU) की सख्त निगरानी ऐसे समय में शुरू हुई है। जब भारत और चीन के बीच सबसे गंभीर सीमा विवाद चल रहा है। इसी सप्ताह भारत ने इंटरनेट सेवाओं के क्षेत्र में अपना प्रभुत्व दिखाने के लिए 118 चाइनीज मोबाइल ऐप पर बैन लगाया है। इससे पहले भारत सरकार ने चीनी कंपनियों की ओर से किए जाने वाले इन्वेस्टमेंट के मानकों और नियमों को और कड़ा कर दिया था।

भारत के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ NGO का काम!

भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, सरकार चीन के जिस एनजीओ से जुड़े लोगों के वीजा ऐप्लीकेशन की स्क्रूटनी करने जा रही है, उसके संबंध कम्युनिस्ट पार्टी सेंट्रल कमिटी के यूनाइटेड फ्रंट वर्क डिपार्टमेंट से हैं। यूनाइटेड फ्रंट वर्क डिपार्टमेंट चीन से बाहर नेताओं, थिंक टैंक के सदस्यों और मीडिया को प्रभावित करने का काम करता है।

मामले से जुड़े दो अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार ने एक इंटरनल मेमो में इस एनजीओ को चिंता पैदा करने वाला बताया है। साथ ही सरकार ने इस बात के संकेत भी दिए हैं कि इस एनजीओ की गतिविधियां भारत के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ हो सकती हैं।

बिपिन रावत बोले- भारतीय सेना चीन के साथ पाक से भी निपटने को तैयार

बेहद बारीकी से जांचे जाएंगे वीजा ऐप्लीकेशन

एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि भारत सरकार के इस फैसले के बाद एनजीओ के प्रतिनिधि या इसकी ओर से समर्थित ग्रुपों से जुड़े लोगों को वीजा लेने के लिए बेहद कठिन जांच-पड़ताल से गुजरना होगा। अधिकारी ने कहा कि चाहे वीजा के लिए आवेदन करने वाले थिंक-टैंकर्स हों या व्यापारी, उनके वीजा एप्लीकेशनों की बहुत बारीकी से जांच की जाएगी।

चीनी विदेश मंत्रालय का ये है जवाब

वहीं दूसरी ओर चीन के विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस एनजीओ के चीफ नैशनल पीपुल्स कांग्रेस के उपाध्यक्ष जी बिंगक्सुआन हैं। मंत्रालय के यह एनजीओ गैर लाभकारी है और सभी देशों के सामाजिक संगठनों से बातचीत करता है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स से मंत्रालय ने कहा कि इस एनजीओ का उद्देश्य चीन के लोगों और भारत सहित दुनिया के अन्य देशों के लोगों बीच दोस्ती और आपसी साझेदारी को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह एनजीओ संस्कृतियों और सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा भी देता है।

Tags: Now India tightens its grip on Chinese visasthe government took this big stepअब चीनियों के वीजा पर भी भारत ने कसा शिकंजाअब चीनियों के वीजा पर शिकंजासरकार ने उठाया ये बड़ा कदम
Previous Post

ऑनलाइन गेम्स पर लगा प्रतिबंध, पकड़े जाने पर होगी जेल

Next Post

डरा ड्रैगन बना भविष्यवक्ता, बोला- पीएम मोदी 2024 में नहीं मार पाएंगे जीत की हैट्रि​क

Desk

Desk

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
ड्रैगन बना भविष्यवक्ता Dragon became a prophet

डरा ड्रैगन बना भविष्यवक्ता, बोला- पीएम मोदी 2024 में नहीं मार पाएंगे जीत की हैट्रि​क

यह भी पढ़ें

Tahawwur Rana

बेड़ियों में राणा… US मार्शल ने ऐसे NIA को सौंपा; सामने आई तस्वीर

11/04/2025
Baba Ambedkar's statue was broken

अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की बाबा साहब की मूर्ति, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

22/06/2021
Khelo India University Games

GIS की तरह भव्य होगा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन

17/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version