• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत में यह सभी विशेषताएं हैं, विदेशी निवेश के लिए अनुकूल स्थलों में से एक है : मोदी

Desk by Desk
04/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Pm modi

पीएम मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड 19 वैश्विक महामारी में मानव केन्द्रित विकास की रणनीति पर बल दिया और कहा कि इस महामारी ने दुनिया को यह भी दिखाया है कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के विकास का फैसला सिर्फ लागत के आधार पर नहीं बल्कि भरोसे पर भी आधारित होने चाहिए।

श्री मोदी ने गुरूवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अमेरिका-भारत 2020 शिखर सम्मेलन में विशेष संबोधन दिया। गैर लाभकारी संगठन यूएस-इंडिया स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएस-आईएसपीएफ) द्वारा आयोजित इस 5 दिवसीय सम्मेलन की थीम “अमेरिका-भारत के सामने मौजूद नई चुनौतियां” है।

श्री मोदी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी का हर किसी पर असर पड़ा है और यह हमारी दृढ़ता, सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था और अर्थव्यवस्था की परीक्षा ले रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात एक नई सोच की मांग करते हैं। ऐसी सोच जहां विकास की रणनीति मानव केन्द्रित हो। जहां हर किसी के बीच सहयोग की भावना हो।

कुरान का अपमान : पहले थूका और फिर फाड़ दिए पन्ने, देखें वायरल वीडियो

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश क्षमताओं के विस्तार, गरीबों की सुरक्षा और हमारे नागरिकों के भविष्य को बचाने पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है। उन्होंने कोविड के खिलाफ लड़ाई के लिए सुविधाएं बढ़ाने और नागरिकों के बीच जागरूकता के प्रसार की दिशा में उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि त्वरित रूप से कदम उठाए जाने से सुनिश्चित हुआ कि 1.3 अरब जनसंख्या और सीमित संसाधनों वाले देश में प्रति दस लाख आबादी पर मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम बनी हुई है।

उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि भारत का कारोबारी समुदाय, विशेष रूप से छोटे उपक्रम ज्यादा सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगभग शून्य से शुरुआत करते हुए उन्होंने हमें दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा पीपीई किट विनिर्माता बना दिया है।

विभिन्न सुधारों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि महामारी 1.3 अरब भारतीयों की आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं को प्रभावित करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि हाल के दौर में देश में दूरगामी सुधार हुए हैं, जिससे कारोबार करना आसान हुआ है और लालफीताशाही कम हुई है।

वाराणसी में कोरोना के 164 नये मामले, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8506 पहुंचा

श्री मोदी ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े आवासीय कार्यक्रम पर सक्रिय रूप से काम चल रहा है और अक्षय ऊर्जा का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने रेल, सड़क और वायु संपर्क-मार्ग को मजबूत बनाने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत एक राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के निर्माण के लिए एक विशेष डिजिटल मॉडल तैयार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हम करोड़ों लोगों को बैंकिंग, कर्ज, डिजिटल भुगतान और बीमा उपलब्ध कराने के लिए सर्वश्रेष्ठ फिन-टेक (वित्तीय प्रौद्योगिकी) का उपयोग कर रहे हैं। इन सभी पहलों में विश्व स्तरीय तकनीक और वैश्विक स्तर की सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं का उपयोग किया जा रहा है।

श्री मोदी ने कहा, “महामारी ने दुनिया को दिखाया है कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के विकास का फैसला सिर्फ लागत के आधार पर नहीं लिया जाना चाहिए। वे भरोसे पर भी आधारित होने चाहिए। कंपनियां अब भौगोलिक क्षेत्र की सामर्थ्य के साथ ही विश्वसनीयता और नीतिगत स्थायित्व पर भी विचार कर रही हैं। भारत ऐसी जगह है, जहां ये सभी विशेषताएं हैं।” उन्होंने कहा कि इन्हें देखते हुए भारत विदेशी निवेश के लिए अनुकूल स्थलों में से एक के रूप में उभर रहा है।

उन्होंने कहा, “चाहे अमेरिका हो या खाड़ी देश, यूरोप हो या आस्ट्रेलिया- दुनिया हम पर विश्वास करती है। इस साल हमें 20 अरब डॉलर का विदेशी निवेश प्रवाह हासिल हुआ है। गूगल, अमेजन और मुबाडाला इन्वेस्टमेंट्स ने भारत के लिए दीर्घकालिक योजनाओं का ऐलान किया है।”

लखनऊ मेट्रो सुबह छह से रात 10 बजे तक चलेगी, स्मार्ट कार्ड या टोकन से कर सकेंगे सफर

प्रधानमंत्री ने कहा कि पारदर्शी और पूर्व अनुमानित कर व्यवस्था ईमानदार करदाताओं को समर्थन देती है और उन्हें प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि भारत का जीएसटी एकीकृत है और पूरी तरह से अप्रत्यक्ष कर प्रणाली है।

श्री मोदी ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता का उल्लेख किया जो पूरी वित्तीय प्रणाली के लिए जोखिम को कम करती है। उन्होंने व्यापक श्रम सुधारों पर भी बात की जो नियोक्ताओं के लिए अनुपालन का बोझ कम करते हैं और किस प्रकार ये कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करते हैं।

उन्होंने विकास को गति देने में निवेश के महत्व पर चर्चा की और कहा कि भारत इसके मांग और आपूर्ति पक्ष दोनों पर किस प्रकार नज़र बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया के सबसे कम कर देने वाले देशों में से एक बनाकर और नई विनिर्माण इकाइयों को प्रोत्साहन देकर ऐसा किया जा रहा है।

यूपी आज से गुलजार हो जाएगें बार, जानें कितने बजे तक छलका सकेंगे जाम?

प्रधानमंत्री ने अनिवार्य ई-प्लेटफॉर्म आधारित ‘फेसलेस असेसमेंट’ का उल्लेख किया और कहा कि ये करदाताओं के चार्टर के साथ-साथ नागरिकों की मदद करने में भी एक लंबी दूरी तय करेगा। बॉन्ड बाजार में जारी नियामकीय सुधारों से निवेशकों के लिए पहुंच में सुधार सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि जब वैश्विक एफडीआई में एक प्रतिशत की गिरावट आई है तब भारत में एफडीआई 2019 में 20 प्रतिशत बढ़ा है। ये हमारी एफडीआई व्यवस्था की सफलता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी कदम देश के उज्ज्वल और ज्यादा समृद्ध भविष्य को सुनिश्चित करेंगे। ये एक मजबूत वैश्विक अर्थव्यवस्था में भी योगदान देंगे।

Speaking at the @USISPForum #USIndiasummit2020. https://t.co/Lpd8c8AG4X

— Narendra Modi (@narendramodi) September 3, 2020

श्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए 1.3 अरब भारतीयों द्वारा अपनाए गए इस मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ स्थानीय (लोकल) को वैश्विक (ग्लोबल) के साथ मिलाता है और इससे एक ग्लोबल फोर्स मल्टीप्लायर के रूप में भारत की ताकत सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य भारत का कायापलट करते हुए उसे महज एक निष्क्रिय बाजार रहने देने के बजाय ग्लोबल वैल्यू चेन्स के बीचोंबीच एक सक्रिय विनिर्माण हब में बदलना है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने RPF के तीन जवानों को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया है

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे लिए आगे की राह अवसरों से भरी हुई है। खासतौर पर निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों में। उन्होंने कोयला, खनन, रेलवे, रक्षा, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्रों को खोले जाने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कृषि में सुधारों के साथ-साथ मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स, चिकित्सा उपकरणों, फार्मा क्षेत्रों के लिए शुरू की गई उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन योजनाओं का भी जिक्र किया।

श्री मोदी ने कहा कि भारत में चुनौतियों का सामना करने के लिए एक ऐसी सरकार मौजूद है जो नतीजे देने में विश्वास करती है, एक ऐसी सरकार जिसके लिए ईज़ ऑफ लिविंग (सुगम जीवनशैली) उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस (कारोबारी सुगमता)। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसे युवा देश के तौर पर किया जिसकी 65 प्रतिशत जनसंख्या की उम्र 35 वर्ष से कम है, जो आकांक्षाओं से भरा है और जिसने खुद को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां राजनीतिक स्थायित्व और नीतिगत निरंतरता है और जो लोकतंत्र और विविधता के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags: 24ghante online.comcorona virusNational Newpm modiUS-India 2020 SummitUS-India Strategic Partnership Forumअमेरिका-भारत 2020 शिखर सम्मेलनकोरोना वायरसपीएम मोदीयूएस-इंडिया स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप फोरम
Previous Post

लखनऊ : दर्शकों के लिए प्राणी उद्यान अब शनिवार को भी खुलेगा

Next Post

अयोध्या को सोलर सिटी में विकसित करने से मिलेगी नई पहचान : योगी

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल बनी बच्चों के जीवन का आधार

22/06/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने 510 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

22/06/2026
Many decisions were taken in the Mann cabinet meeting.
पंजाब

मान मंत्रिमंडल का फैसला- पंजाब में पांच प्रतिशत सलाना फीस बढ़ा सकेंगे प्राइवेट स्कूल

22/06/2026
CM Yogi canceled all official programs for Tuesday.
Main Slider

सीएम योगी ने रद्द किए मंगलवार के सभी आधिकारिक कार्यक्रम

22/06/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बिजली आपूर्ति में रचा इतिहास, 32348 मेगावाट मांग पूरी कर बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

22/06/2026
Next Post
सीएम योगी

अयोध्या को सोलर सिटी में विकसित करने से मिलेगी नई पहचान : योगी

यह भी पढ़ें

ऑनलाइन खरीदारी करने से पहले जरूर इस्तेमाल करें Google का यह फीचर, बच जाएंगे पैसे

ऑनलाइन खरीदारी करने से पहले जरूर करें Google के इस फीचर का यूज, बच जाएंगे पैसे

21/12/2025

यात्रियों से भरी जनरथ बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक की मौत

12/12/2021
Dead Bodies

खेत में पानी लगाने के दौरान इंजन फटा, 2 किसानों की मौत

24/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version