• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इनका ज्यादा इस्तेमाल कानों को पहुंचा सकता है नुकसान

Writer D by Writer D
19/02/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
earphones

ईयरफोन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कभी मोबाइल पर किसी से बात करते तो कभी मनपसंद म्यूज़िक सुनते समय ईयरफोन ( earphones) इस्तेमाल करना आम बात है। लेकिन इन्हें इस्तेमाल करने वाले शायद यह नहीं जानते कि ईयरफ़ोन ( earphones) के ज्यादा इस्तेमाल से कान में दर्द, सुनने में परेशानी और इंफेक्शन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ईयरफ़ोन इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। क्या हैं वे बातें? जानिए यहां।

  1. अगर दिन में ज्यादातर समय वर्चुअल मीटिंग्स में रहना पड़ता है तो ईयरफोन के बजाय हेडफोन इस्तेमाल करें। दरअसल कान के अंदर मौजूद नाजुक कोशिकाएं दिमाग तक ध्वनि पहुंचाने का काम करती हैं। जब ईयरफोन त्वचा के माध्यम से इन कोशिकाओं को छूता है, तो इनके क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए रोज़ ज्यादा देर तक ईयरफोन लगाने से कानों को नुकसान पहुंच सकता है।
  2. ईयरफोन लगाने के बाद मोबाइल का वॉल्यूम जरूरत से ज्यादा तेज करने से कान के परदों के नुकसान पहुंच सकता है। सबसे बड़ा खतरा यह होता है कि तेज आवाज की वजह से उस वक्त तो कान से जुड़ी कोई तकलीफ व्यक्ति को महसूस नहीं होती। लेकिन कुछ समय बाद जब तकलीफ का एहसास होता है, तब काफी देर हो चुकी होती है। इससे कई बार समस्या गंभीर रूप धारण कर लेती है। इसलिए ईयरफ़ोन लगाकर कुछ भी सुनते समय अपने गैजेट का वॉल्यूम लेवल अधिकतम 40 प्रतिशत तक ही रखें।
  3. ईयरफ़ोन इस्तेमाल करते समय उस पर कई तरह के बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। कान के भीतरी हिस्से में इन्हें लगाते ही कान में संक्रमण फैल सकता है। इसलिए रोजाना सुबह ईयरफोन को हैंड सैनिटाइजर से साफ करें। साथ ही अपना ईयरफोन किसी दूसरों के साथ शेयर न करें। इससे भी कान में इंफेक्शन हो सकता है।
  4. कुछ लोग ट्रैवलिंग के दौरान ईयरफोन लगाकर म्यूजिक सुनते हैं। उन्हें लगता है कि इससे उन्हें आसपास के वातावरण में मौजूद ट्रैफिक का शोर सुनाई नहीं देगा। कई बार यह तरीका ज्यादा नुकसानदेह साबित होता है। दरअसल, इससे आसपास के वातावरण में बिखरी काम डेसिबल की ध्वनि से तो बचाव हो जाता है लेकिन ईयरफोन के जरिए कानों में सीधे पहुंचने वाली तेज़ ध्वनि कान के भीतरी हिस्से को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं।
  5. अगर आपको दिन में कई घंटे ईयरफ़ोन लगाकर काम करना पड़ता है तो हर घंटे के बाद पांच-सात मिनट का ब्रेक लें और ईयरफ़ोन हटा दे। कानों को आराम मिलेगा।
Tags: ear careearphone uses tipsEarphonesimportant things using earphonesLifestyle and Relationshipthings to remember using earphones
Previous Post

दाग-धब्बों से निजात दिलाएँगे नमक के ये उपाय

Next Post

चेहरे को रखना है खूबसूरत, तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंजाब में ही मिलें युवाओं को बेहतर अवसर: CM मान

13/10/2026
Main Slider

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी

13/10/2026
Main Slider

2017 से पहले जो सत्ता में थे, वही लूट-खसोट करते थे, जो रहनुमा थे वही चोर भी थे: सीएम योगी

13/10/2026
Main Slider

सपा को बड़ा झटका! तीन विधायक BJP में होंगे शामिल, पंकज चौधरी-स्मृति ईरानी रहेंगे मौजूद

13/10/2026
UPI
Business

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली तक राहत

13/10/2026
Next Post
winter care

चेहरे को रखना है खूबसूरत, तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे

यह भी पढ़ें

नशेबाज नौकर ने अधिवक्ता को डंडे से पीटा, मुकदमा दर्ज

02/10/2021
Dead Body

खेत गई गर्भवती महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

21/03/2023
CM Yogi

एक बार फिर योगी सरकार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, पीएम अवार्ड से नवाजा जाएगा यूपी

17/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version