Categorized

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020-22 के नतीजे आज शाम 5 बजे तक होंगे जारी

लखनऊ| उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020-22 के नतीजे आज शाम 5 बजे तक जारी किए जाएंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय ने इसकी घोषणा की है।

नतीजे लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाकर देखे जा सकेंगे। यह परीक्षा बीती 9 अगस्त को आयोजित की गई थी। प्रदेश के 73 जिलों में बने 1089 केन्द्रों पर 3,57,696 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

रिया चक्रवर्ती से जल्द आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ : NCB

परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सभी अभ्यर्थी  अपना प्राप्तांक, स्टेट रैंक, कैटेगरी रैंक लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगिन करके (जहां से अभ्यर्थियों ने अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र भरा था) प्राप्त कर सकते हैं।  काउंसलिंग की प्रक्रिया जल्द घोषित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button