• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश : अवस्थी

Desk by Desk
06/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री आज गोरखपुर मण्डल के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने कल चित्रकूटधाम मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया है कि महोबा व हमीरपुर में जिला अस्पतालों के साथ-साथ एक-एक बड़ा अस्पताल बनाया जाये, जिसे अपगे्रड कर बाद में मेडिकल कॉलेज के रूप में परिवर्तित किया जा सके, इसके लिये दोनों जिलों में पर्याप्त खनन फंड उपलब्ध है। इस कार्य के लिए खनन फंड का उपयोग किया जाये।

अवस्थी ने बताया कि यह प्रस्ताव महोबा एवं हमीरपुर के विधायकों द्वारा रखा गया जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ड्रिप इरिगेशन को बढ़ावा देने तथा बांध बनाकर केन-बेतवा नदियों में उपलब्ध जल का सिंचाई में उपयोग किए जाने के निर्देश भी दिए हैं। अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि चित्रकूट में पर्यटन विकास की व्यापक कार्ययोजना को आगे बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

रेलवे में 1.4 लाख पदों पर भर्ती परीक्षा 15 दिसंबर में होगी शुरू

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फील्ड विजिट कर विकास कार्यों की स्थिति को मौके पर परखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चित्रकूट धाम मण्डल में पाइप पेयजल योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किये जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा है कि शुद्ध पेयजल की आपूर्ति आवश्यक है। अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कल बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा है कि अगले साल नवम्बर तक इसे पूरा करने के लिए यूपीडा एवं अन्य एजेन्सियों को निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने यूपीडा एवं अन्य सम्बंधित इकाईयों से कहा है कि बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय से पूरा किया जाय।

अवस्थी ने बताया कि बुन्देलखण्ड पैकेज के अधीन कुलपहाड स्प्रिंक्लर परियोजना प्रगति पर है। इससे 2,700 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी और कृषक लाभान्वित होंगे। अर्जुन सहायक परियोजना शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगी। बुन्देलखण्ड क्षेत्र में खाद का वितरण पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग दोगुना वितरित की गयी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि खाद की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर कड़ी कार्यवाही की जाये।

यूपी में कोरोना के एक दिन में रिकॉर्ड 6,692 नए मामले, 1.95 लाख रोगमुक्त

बुन्देलखण्ड क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी एवं ब्रिज कारपोरेशन द्वारा कराये जा रहे कार्यों में और तेजी लाएं। सभी विभागीय अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिवों को निर्देश दिये गये हैं कि वह अपने विभागीय योजनाओं की स्वयं समीक्षा करते हुए समयबद्ध रूप से कार्य को पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। अवस्थी ने बताया कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र दस्यु मुक्त हो गया है, आगे कोई घटना न हो प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

Tags: 24ghante online.comBundelkhand Expressway Projectअवनीश कुमार अवस्थीचित्रकूट धामबुंदेलखंड एक्स्प्रेस
Previous Post

साफ-सफाई और सुरक्षा के साथ चलने को तैयार है लखनऊ मेट्रो

Next Post

कंगना के सपोर्ट में बोले अनिल विज- मुंबई क्या शिवसेना के पिताजी की है?

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Next Post
anil vij

कंगना के सपोर्ट में बोले अनिल विज- मुंबई क्या शिवसेना के पिताजी की है?

यह भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट Supreme court

वोहरा कमिटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की अपील SC से खारिज

11/12/2020

ऑयली स्किन पर भी आएगा ग्लो, लगाएं ये फेस पैक

26/02/2026
gangrape with old woman

इंसानियत शर्मसार : 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

12/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version