Main Sliderक्राइमस्वास्थ्य

दरिंदे ने कोरोना मरीज को भी नहीं छोड़ा, एम्बुलेंस में किया दुष्कर्म

नई दिल्ली। केरल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के पटनमिट्ठा जिले में 19 साल की कोरोना पॉजिटिव युवती के साथ कथित दुष्कर्म किया गया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि एक एम्बुलेंस ड्राइवर है। घटना के सामने आने के बाद से आरोपी एम्बुलेंस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोविड-19 वैक्सीन का ईरान और रूस मिलकर करेंगे उत्पादन

पीड़िता से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि युवती को कोरोना हो गया था। उसे अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस आई थी। गाड़ी में दो मरीज थे। ड्राइवर ने एक मरीज को पहले उतार दिया।

दलित लड़की से गैंगरेप के आरोपियों को संरक्षण दे रही राजस्थान सरकार- मायावती

इसके बाद वह युवती को एक सुनसान जगह ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे कोविड केयर सेंटर में छोड़ दिया। इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी एम्बुलेंस ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button