• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनोखा स्कूल जहां के बच्चे लिखते हैं दोनों हाथों से, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Desk by Desk
07/09/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
वीणा वादिनी स्कूल

वीणा वादिनी स्कूल

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बच्चे का दाएं व बाएं हाथ से लिखना तो आम बात है और आपने देखा भी होगा। लेकिन अगर हम कहें कि एक ऐसा स्कूल भी है, जहां के बच्चे दोनों हाथ से एक साथ लिखते हैं। आज हम आपको मध्यप्रदेश के सिंगरौली में स्थित एक गांव बुधेला में एक स्कूल के बारे में बताने जा रहे है जहां बच्चों के दोनों हाथों में एक साथ लिखने का हुनर है। इसी गांव में है वीणा वादिनी पब्‍ल‍िक स्‍कूल।

इस स्‍कूल में करीब 200 बच्‍चे पढ़ते हैं और  हैरान करने वाली बात तो यह है कि हर बच्‍चे के पास दोनों हाथों से लिखने का हुनर है। इस स्‍कूल की स्‍थापना 1999 में पूर्व सैनिक वीपी शर्मा ने की थी। वह डॉ. राजेंद्र प्रसाद से बहुत प्रभावित हैं। उन्‍हीं से प्रेरित होकर उन्‍होंने इस स्‍कूल की स्‍थापना की थी। वह बताते हैं एक दिन जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक पुस्तक में मैंने पढ़ा कि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद दोनों हाथ से लिखते थे।

कंगना रनौत ने संजय राउत पर कसा तंज़, कहा मैं आपकी निंदा करती हूं, आप महाराष्ट्र नहीं हैं

वीपी शर्मा कहते हैं, ‘वीणा वादिनी में क्‍लास-1 से हम छात्रों को दोनों हाथों से लिखने की ट्रेनिंग देना शुरू कर देते हैं। जब तक वह क्‍लास-3 में पहुंचते हैं, दोनों हाथों से लिखने में सहज महसूस करने लगते हैं। क्‍लास-7 और 8 तक आते आते स्‍टूडेंट्स की स्‍पीड और एक्‍युरेसी भी बढ़ जाती है। हर बच्‍चे को एक साथ दोनों हाथों से दो लीपियों में लिखने की ट्रेनिंग दी जाती है।’ यानी स्‍कूल का हर बच्‍चा एक साथ अंग्रेजी और हिंदी दोनों लिख सकता है।

दोनों हाथों और एकसाथ दो लिपियों में लिखने की क्षमता डवलप करने से बच्‍चों को भी लाभ मिलता है। आम तौर पर जिस लेख को लिखने में किसी बच्‍चे को घंटों लगते हैं, उन्‍हें यह लगभग आधे समय में पूरा कर लेते हैं। इन बच्‍चों को स्‍कूल में देवनागरी, उर्दू, स्पेनिश, रोमन, अंग्रेजी समेत छह लिपियो और भाषाओं का ज्ञान दिया जाता है। औसतन स्‍कूल का एक बच्‍चा 11 घंटों में 24000 शब्द लिखने की क्षमता रखता है।

राजस्थान : पत्नी की हत्या कर शव को दो दिन कमरे में रखा, बदबू आने लगी तब किया दफन

शर्मा बताते हैं कि यह एक साधना की तरह है। ध्यान, योग, दृढ़ संकल्प होकर लक्ष्य पाया जा सकता है। इसलिए स्कूल में ध्यान और योग भी करीब डेढ़ घंटे तक रोज सिखाया जाता है। दोनों हाथों से एक साथ लिखने से याद रखने की क्षमता बढ़ती है। दिमाग तेज होता है और सबसे बड़ी बात समय की बचत होती है। इसी का परिणाम है कि बच्चे एक से 100 तक की गिनती उर्दू में 45 सेकंड में, एक मिनट में रोमन में, एक मिनट में देवनागरी लिपि में लिख लेते हैं। एक मिनट में दो भाषाओं के 250 शब्दों का अनुवाद कर देते हैं। एक मिनट में 17 तक का पहाड़ा लिख लेते हैं। एक हाथ दो का पहाड़ा लिखता है तो दूसरा हाथ तीन का। फिर पहला हाथ चार तो दूसरा हाथ पांच का पहाड़ा लिखना शुरू कर देता है।

Tags: 24ghante online.comChildren writing with both handsMadhya PradeshNational newsUnique SchoolVeena Vadini Public Schoolअनोखा स्कूलदोनों हाथों से लिखने वाले बच्चेवीणा वादिनी पब्‍ल‍िक स्‍कूल
Previous Post

नहर के पानी के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को मारपीट कर किया घायल

Next Post

कुछ यूं बदल गया नेहा कक्कड़ का लुक, अब दिखती है बेहद स्टाइलिश

Desk

Desk

Related Posts

THDC Tunnel Accident
Main Slider

THDC Tunnel Accident: एक और शव मिला, मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा

15/08/2026
CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
CM Dhami hoisted the flag at Parade Ground.
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाएं, विकास और रोजगार के साथ युवाओं पर खास फोकस

15/08/2026
Manoj Jarange
Main Slider

मनोज जरांगे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

15/08/2026
Anand Bardhan hoisted the tricolor
उत्तराखंड

प्रशासन फाइल डिस्पोजल से आगे बढ़कर आउटकम डिलीवरी पर करे फोकस: आनंद बर्द्धन

15/08/2026
Next Post
neha kakkar

कुछ यूं बदल गया नेहा कक्कड़ का लुक, अब दिखती है बेहद स्टाइलिश

यह भी पढ़ें

Girl dies

कुत्ते को बचाने के प्रयास में नौवीं मंजिल से गिरकर बच्ची की मौत, मचा हड़कंप

25/08/2021
AK Sharma

एके शर्मा ने 10 जिलों की 10 निकायों के 114 विकास कार्यों का किया वर्चुअल लोकार्पण

25/11/2022
Dharmapuri Srinivas

कांग्रेस नेता और पूर्वमंत्री धर्मपुरी श्रीनिवास का निधन, पार्टी में शोक की लहर

29/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version