• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंग्लैंड ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया

Desk by Desk
07/09/2020
in Categorized
0
England beat Australia

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| जोस बटलर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए नाबाद 77 रन की धमाकेदार पारी खेली जिससे इंग्लैंड ने रविवार को यहां दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इस जीत से इंग्लैंड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी-20 रैकिंग में ऑस्ट्रेलिया की जगह नंबर एक स्थान भी सुनिश्चित कर दिया।

पर्थ के बजाय एडिलेड या ब्रिस्बेन से शुरू हो सकता है भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच ओवर तक तीन विकेट पर 30 रन था जो कप्तान आरोन फिंच (33 गेंदों पर 40) और मार्कस स्टोयनिस (26 गेंदों पर 35) के आउट होने से 13 ओवर में पांच विकेट पर 89 रन हो गया। ग्लेन मैक्सवेल (18 गेंदों पर 26) और एस्टन एगर (20 गेंदों पर 23) की पारियों से ऑस्ट्रेलिया अंतिम सात ओवरों में 68 रन जोड़ने में सफल रहा।

इंग्लैंड ने भी जॉनी बेयरेस्टो (नौ) का विकेट जल्दी गंवा दिया जो हिटविकेट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद बटलर और मलान ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली। ये दोनों स्कोर 100 रन के पार ले गए लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों ने शिकंजा कस दिया। एगर (27 रन देकर दो) ने मलान और टॉम बैंटन (दो) को जबकि एडम जाम्पा (42 रन देकर एक) ने कप्तान इयोन मोर्गन (सात) को आउट करके मैच को रोमांचक बना दिया।

आईपीएल के 13वें सीजन के लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल किया जारी

पैट कमिन्स (पांच गेंद पर नाबाद 13) ने पारी के अंतिम ओवर में जोफ्रा आर्चर (31 रन देकर एक) का गेंदबाजी विश्लेषण बिगाड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने आर्चर की तीसरी गेंद पर ही विस्फोटक डेविड वॉर्नर का विकेट गंवा दिया जिन्होंने अंपायर के फैसले को चुनौती भी दी लेकिन रीप्ले से साफ हो गया कि गेंद उनके दस्तानों को चूमकर गई थी। ऊपरी क्रम में भेजे गए एलेक्स कैरी(दो) ने मार्क वुड के अगले ओवर में विकेटकीपर जोस बटलर को कैच दे दिया।

Tags: Australiacricketcricket newsEngland beat Australiaengland cricket teamworld number one T20 teamइंग्लैंड क्रिकेट टीमइंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हरायाऑस्ट्रेलियाक्रिकेटदुनिया की नंबर वन टी-20 टीम
Previous Post

आईपीएल के 13वें सीजन के लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल किया जारी

Next Post

श्रीनगर : सुरक्षाबलों ने शक्तिशाली विस्फोटक किया बरामद, बड़ी घटना टली

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Next Post
विस्फोटक बरामद

श्रीनगर : सुरक्षाबलों ने शक्तिशाली विस्फोटक किया बरामद, बड़ी घटना टली

यह भी पढ़ें

wooden toy

काशी विश्वनाथ धाम की स्वर्णिम आभा ने बढ़ा दी लकड़ी के खिलौना उद्योग की चमक

11/08/2022
gangster surrender

कुख्यात इनामी गैंगस्टर अनीश पाशू और उसके बेटे ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

23/12/2020
cm yogi met mohan bhagwat

संघ प्रमुख से मिलने पहुंचे सीएम योगी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

22/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version