• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना सर्वे किट घोटाले में बड़ी कार्रवाई, दो डीपीआरओ सस्पेंड

Desk by Desk
08/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, सुल्तानपुर
0
सुल्तानपुर कोरोना किट घोटाला

सुल्तानपुर कोरोना किट घोटाला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुलतानपुर। उत्तर-प्रदेश के सुलतानपुर जिले में कोरोना किट गड़बड़ी मामले की शुरुआती जांच में जिला पंचायतराज अधिकारी निलंबित कर दिए गए जिसके बाद कोरोना किट खरीदारी में जुड़े रहे अन्य लोगों में बेचैनी का आलम है।

अधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कोरोना किट की खरीद मामले में देर शाम दो जिलों के डीपीआरओ को सस्पेंड करके स्वीकार कर लिया कि कोरोना किट में अफसरों ने बड़ा घोटाला किया है। फिलहाल शुरुआती चरण में सुलतानपुर व गाजीपुर जिलों के पंचायतराज अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इससे कोरोना किट की खरीददारी से जुड़े अन्य कर्मचारियों व अधिकारों में हड़कंप मचा गया हैं।

युवती को धोखे से शराब पिलाकर किया रेप, बर्थ-डे पार्टी के बहाने आरोपियों ने बुलाया था घर

ज्ञातव्य है कि भारतीय जनता पार्टी के सुलतानपुर जिले की लंभुआ सीट से विधायक देवमणि द्विवेदी ने गत सप्ताह मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 2800 रुपये की कोरोना किट 9950 रुपये में खरीदकर सुलतानपुर जिले में बड़े घोटाले का आरोप सुलतानपुर के जिलाधिकारी पर लगाया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव को जांच का आदेश देकर आख्या तलब कर ली।

मामले ने तूल पकड़ा ही था कि आम आदमी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने यह कहकर राजनीतिक व सरकारी हल्के में भूचाल ला दिया कि सिर्फ सुलतानपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी अधिकारियों ने कोरोना किट (ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर आदि) की खरीद में शासनादेश का उल्लंघन करते हुए जमकर पैसे की बंदरबांट की है। सांसद ने प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर दी।

संजय राउत ने बोला ‘हरामखोर लड़की’, तो कंगना के पिता का आया ये बयान

इस मामले से योगी सरकार की छवि को खराब होते देखकर अफसरों ने जांच में तेजी दिखाते हुए इस घोटाले में शामिल बड़े अधिकारियों को बचाते हुए जांच आख्या के अनुरूप सोमवार की शाम पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने माना कि घोटाला हुआ है। इसके लिए उन्होंने सुलतानपुर व गाजीपुर जिलों के डीपीआरओ (जिला पंचायतराज अधिकारी) क्रमशः कृष्ण कुमार सिंह व अनिल सिंह को प्रथमदृष्ट्या दोषी माना। दोनों को निलम्बित करने के बाद संभागीय उपनिदेशकों के कार्यालय में संबद्ध करते हुए आगे की जांच के लिए अधिकारियों को नामित करने की औपचारिकता पूरी कर दी गई है।

वहीं इस घोटाले में सीधे तौर पर भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी व सांसद संजय सिंह ने जिलों के डीएम स्तर के अधिकारियों को आरोपित किया है। इससे लगता है कि विपक्षी दलों के बढ़ते दबाव से उबरने के लिए छोटे अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया हैं।

Tags: 24ghante online.comCorruptioncovid-19 KitLatest Uttar Pradesh News in HindiPulse OximeterSultanpur DMThermometerUP Politicsकोविड-19 किटथर्मामीटरपल्स ऑक्सीमीटरभ्रष्‍टाचारसुल्तानपुर जिलाधिकारीसुल्तानपुर विधायक
Previous Post

LAC पर पूर्वी लद्दाख सेक्टर पर तनाव बढ़ा, भारत-चीन के सैनिकों के बीच फायरिंग

Next Post

हम लोग काम करते है, जिनहे जो बोलना है बोलते रहें : नितीश

Desk

Desk

Related Posts

Matka Kulfi
Main Slider

गर्मियों में ठंडक का एहसास देती है मटका कुल्फी, स्वाद ऐसा कि कम पड़ जाती है तारीफ

18/06/2026
Paan Petha Roll
Main Slider

गर्मियों में बनाएं पान पेठा रोल, किसी भी मामले में नहीं होगी फेल

18/06/2026
Injury Marks
Main Slider

पुराने निशान फेस से हो जाएंगे दूर, ट्राई करें ये उपाय

18/06/2026
Achari Funda
Main Slider

झुलसती गर्मियों में गेस्ट को पिलाएं खास ड्रिंक तो सर्व करें अचारी फनडा

18/06/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

बड़ी उपलब्धिः देश के प्रतिष्ठित 2 गीगावाट रूफटॉप सोलर क्लब में उत्तर प्रदेश हुआ शामिल

17/06/2026
Next Post

हम लोग काम करते है, जिनहे जो बोलना है बोलते रहें : नितीश

यह भी पढ़ें

Girls

ये लड़कियां होती हैं बेहद भाग्यशाली, खुल जाती है पति की किस्‍मत

11/07/2023
oxygen plants

सीएम योगी के निर्देश पर सण्डीला में शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट

24/05/2021
Bank robbery

इन्डियन ओवरसीज बैंक लूट का खुलासा, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

21/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version