• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलेगा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : स्वामी प्रसाद

Desk by Desk
09/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये सरकार कृतसंकल्पित है।

श्री मौर्य ने मंगलवार को यहां इन्दिरा भवन स्थित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिये गठित उत्तर प्रदेश राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए गठित इस बोर्ड का कार्यालय स्थापित हो जाने से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा श्रमिकों को सुविधायें पहुंचाने में आसानी होगी।

दुनिया का वो अनोखा चिड़ियाघर, जहां खुलेआम घूमते हैं जानवर

उन्होंने कहा कि सरकार की भी मंशा है कि समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुविधाओं को पारदर्शी तरीके से तथा शीघ्र पहुंचाया जाय, जिससे इनको विकास की मुख्यधारा में लाया जा सके।

श्रम मंत्री ने कहा कि निर्माण श्रमिकों को लाभान्वित करने के लिए भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड गठित है। इसके माध्यम से प्रदेश के 22.83 लाख सक्रिय श्रमिकों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी प्रकार प्रदेश के पांच करोड़ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को लाभान्वित करने के लिए सामाजिक सुरक्षा बोर्ड को सक्रिय किया जा रहा है। इसमें 45 प्रकार के कामकाजी श्रमिकों का आनलाइन पंजीकरण कर बोर्ड की योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा।

उत्तराखंड की राज्यपाल के रिश्तेदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी काल में सरकार ने प्रदेश के 20 लाख मजदूरों को 2000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसी प्रकार प्रवासी कामगारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा देने एवं इनके सर्वांगीण विकास के लिए उत्तर प्रदेश कामगार एवं श्रमिक आयोग का गठन किया।

उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि बोर्ड के कार्यों में गति लाने तथा योजनाओं को सुचारू रूप से अतिशीघ्र संचालित करने के लिए जरूरी वस्तुओं की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाय।

Tags: 24ghante oline.comLabor and Employment Minister Swami Prasad Mauryalabor commissionLatest Uttar Pradesh News in HindiOverseas Workersप्रवासी कामगारश्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्यश्रमिक आयोग
Previous Post

‘राम वन गमन मार्ग’ बनने से अयोध्या में पर्यटकों की होगी वृद्धि : मौर्य

Next Post

शर्मनाक हरकत : लॉकडाउन में नहीं जमा कर पाए भाई की फीस, स्कूल चेयरमैन ने किया बहन से रेप

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
Sexual Exploitation

शर्मनाक हरकत : लॉकडाउन में नहीं जमा कर पाए भाई की फीस, स्कूल चेयरमैन ने किया बहन से रेप

यह भी पढ़ें

The Governor and the CM inaugurated the Bhagirath Udyan

यह प्रतिमा हमें सदा स्मरण दिलाएगी कि ‘भगीरथ प्रयत्न’ ही महान लक्ष्यों की प्राप्ति का मार्ग: मुख्यमंत्री

22/09/2025
Supplementary Budget

योगी सरकार ने 28 हजार 760 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया, किसानों को मिली ये सौगातें

29/11/2023
nirmesh mangal

नामांकन के बाद गश खाकर गिरे निर्दल प्रत्याशी निर्मेश मंगल, हालत गंभीर

11/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version