• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

औरैया : दहेज के लिए हत्या कर शव नदी में फेंका, पांच ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

Desk by Desk
09/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, औरैया, क्राइम
0
दहेज के लिए हत्या

दहेज के लिए हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया के दिबियापुर इलाके में दो दिन पूर्व सेंगर नदी पुल के नीचे पानी में मिले महिला के शव की शिनाख्त के साथ मायके पक्ष ने आज हत्या कर शव को नदी में फेंके जाने के आरोप लगाया और पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां कहा कि फर्रूखाबाद के गांव दुर्गपुर निवासी स्नेहलता ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उनकी पुत्री का विवाह 16 अप्रैल 2019 को औरैया के ब्रहमनगर निवासी संजय सिंह के साथ वैदिक रीति रिवाज से हुआ था। शादी में क्षमता के अनुसार दान दहेज दिया था। मगर ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं थे। पुत्री रुचि को पति संजय सिंह, जेठ सानू, जेठानी नेहा, सास गुड्डो व ससुर कृष्ण प्रताप सिंह शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर अतिरिक्त दहेज में तीन लाख रूपया व एक कार की मांग कर रहे थे।

योगी सरकार ने चार राज्यों के बीच बस सेवा बहाली को दी हरी झंडी

यह जानकारी पुत्री ने मायके आने पर बतायी थी, जिस पर रुचि के मामा व मौसा औरैया आये और ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, मगर वह लोग दहेज की मांग पर डटे रहे। रुचि के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसके मामा व मौसा रुचि के ससुराल गए तो उन लोगों ने कहा संजय कि पूर्व पत्नी को हम लोगों ने मार कर गायब कर दिया था जो आज तक नहीं मिली। पैसे के दम पर हमने मुकदमा भी जीत लिया है और अपमानित करके उन्हें वहां से भगा दिया।

पिछले 5 सितंबर को पुत्री का फोन आया जिसमें ससुरालीजन उसकी मारपीट कर रहे थे, जिसकी उसके पास रिकॉडिंग है। 6 सितंबर की सुबह 7 बजे चार पांच लोगों के साथ वह उसकी ससुराल ब्रह्मनगर पहुंची और पुत्री के संबंध में जानकारी की तो ससुरालियों ले कहा कि वह कहीं चली गई है।

प्रियंका गांधी वाड्रा वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कांग्रेस की व्यूह रचना को देंगी धार

वह लोग 8 सितंबर की सुबह 10 बजे कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंचे तो वही अखबार के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि एक महिला का शव रोहिली गांव के पास सेंगर नदी में मिला है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वह लोग पीएम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त रुचि के रूप में की।

परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज की खातिर उसकी पुत्री की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है। जिस पर पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Tags: 24ghante online.comcrime 24ghante online.comcrime news in hindiDowry killingkillingkilling and throwing it into the riverLatest Uttar Pradesh News in Hindiदहेज़ हत्याहत्याहत्या कर नदी में फेंका
Previous Post

योगी सरकार ने चार राज्यों के बीच बस सेवा बहाली को दी हरी झंडी

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने मराठा आरक्षण कानून के अमल पर लगाई रोक

Desk

Desk

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
सुप्रीम कोर्ट supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने मराठा आरक्षण कानून के अमल पर लगाई रोक

यह भी पढ़ें

priyanka gandhi

बिना कानूनी आधार के मुझे कैद में रखा गया है : प्रियंका

05/10/2021
odisha board

10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा ऑनलाइन करने की तैयारी शुरू

27/11/2020
Gorakhpur Nagar Nigam

सीएम योगी का विजन: देश में मॉडल बना गोरखपुर नगर निगम

07/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version