• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्या करेंसी नोट से फैल रहा है कोविड, कैट ने मांगा सरकार से स्पष्टीकरण

Desk by Desk
10/09/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
कोविड-19

करेंसी नोट से फैल रहा है कोविड

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को भेजे पत्र में कहा है कि अनेक रिपोर्ट के अनुसार करेंसी नोट्स कोविड सहित अन्य संक्रामक रोगों के वाहक हैं जो बेहद चिंता का विषय है।

कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र गोयल ने बुधवार को कहा कि करेंसी नोट विभिन्न लोगों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों तक पहुँचते है, ऐसे में क्या इनके जरिये भी कोरोना फ़ैल सकता है, इस पर सरकार को एक प्रामाणिक स्पष्टीकरण जारी करना चाहिए।

कैट ने इस सम्बन्ध में डॉ हर्षवर्धन का ध्यान सार्वजनिक रूप से उपलब्ध तीन रिपोर्टों की ओर दिलाया है जो करेंसी नोटों को वायरस के वाहक के रूप में साबित करती हैं। इस सन्दर्भ में कैट ने कहा कि किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ द्वारा वर्ष 2015 के एक अध्ययन से पता चला है कि 96 बैंक नोटों और 48 सिक्कों का लगभग पूरा नमूना वायरस, फंगस और बैक्टीरिया से दूषित था जबकि 2016 में तमिलनाडु में किए गए एक अध्ययन में 120 से अधिक नोट डॉक्टरों, गृहिणियों, बाज़ारों, कसाई, क्षेत्रों से एकत्र किये गए जिसमें से 86.4 फीसदी नोट संक्रमण से ग्रस्त थे।

बुलंदशहर : पत्रकार समेत 54 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या हुई 2695

वहीं वर्ष 2016 में कर्नाटक में हुए एक अध्ययन की रिपोर्ट में 100 रुपये, 50 रुपये, 20 और 10 रुपये के नोटों में से 58 नोट दूषित थे।

कैट ने डॉ. हर्षवर्धन से आग्रह किया है की इस महत्वपूर्ण मुद्दे को तुरंत प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और सरकार यह स्पष्ट करे की करेंसी नोटों के माध्यम से कोविड सहित अन्य वायरस और बैक्टीरिया फैलते हैं अथवा नहीं। उन्होने कहा की यदि करेंसी नोट संक्रामक रोगों के वाहक हैं तो इससे बचने के क्या उपाय हैं। केवल व्यापारियों के लिए ही नहीं बल्कि देश के आम लोगों के लिए भी यह जानकारी बेहद जरूरी है जिससे मुद्रा नोटों के माध्यम से कोरोना फैलाने की किसी भी संभावना पर रोक लगाई जा सके।

यह इसलिए भी आवश्यक है की देश में नकद का प्रचलन ख़ास तौर पर छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रो में बहुत ज्यादा है।

Tags: Confederation of All India TradersCurrency Note to Coronaकरेंसी नोट से कोरोनाकॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स
Previous Post

बच्चों और महिलाओं की मानव तस्करी निरोधी विधेयक लाएगी सरकार : ईरानी

Next Post

यूपी में होगा पांच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय ओडीओपी वर्चुअल एक्जीविशन : सहगल

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
नवनीत सहगल

यूपी में होगा पांच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय ओडीओपी वर्चुअल एक्जीविशन : सहगल

यह भी पढ़ें

chattisgarh budget

छत्तीसगढ़ ने पेश किया ₹1.72 लाख करोड़ का बजट, समावेशी विकास और भविष्य पर फोकस

24/02/2026
CM Yogi

सीएम योगी ने कौशाम्बी व भदोही में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर जताया शोक

26/07/2022
CM Vishnu dev Sai

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित माधवराव सप्रे की जयंती पर उन्हें किया नमन

18/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version