• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अल्पाहार के स्थान पर बादाम खाने से दिल रहता है दुरुस्त

Writer D by Writer D
13/06/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। पारंपरिक अल्पाहार के स्थान पर बादाम खाने से तनाव के दौरान दिल की धड़कनों के बीच के समय में आने वाले उतार चढ़ाव (हार्ट रेट वेरियबिलिटी या एचआरवी) को स्थिर करने और दिल के कार्यप्रणाली को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है।

दावा एक अध्ययन में किया गया है। उल्लेखनीय है कि एचआरवी की गणना दिल के लगातार धड़कनों के बीच के समय से होती है जबकि हृदय के कार्य करने की क्षमता का अभिप्राय शरीर की जरूरत के मुताबिक चयापचय (मेटाबॉलिक)से है।

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित शोधपत्र के मुताबिक शोध में मौजूद आहार रणनीति से बादाम खाने से हृदय को होने वाले अन्य लाभ के साथ मानसिक तनाव के दौरान हृदय का लचीलापन बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।

ब्रिटेन स्थित किंग्स कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने बयान में कहा कि मानसिक तनाव उन मनोसामाजिक कारणों में से एक है जिससे हृदय रोग का खतरा बढ़ता है। बयान में कहा गया कि एचआरबी तनाव से हृदय प्रणाली के निपटने की क्षमता को जानने का महत्वपूर्ण संकेतक है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि यह माना जाता है कि जीवनशैली के कारण जैसे शारीरिक गतिविधि और खान-पान का असर एचआरवी पर पड़ता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि उच्च एचआरवी का अभिप्राय है कि हृदय आसपास के माहौल और मनोवैज्ञानिक चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना कर सकता है जबकि निम्न एचआरबी का संबंध हृदय संबंधी बीमारियों और अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत से है।

शोधकर्ता बादाम का प्रभाव जाने के लिए शोध में मानसिक तनाव से गुजर रहे प्रतिभागियों का एचआरबी नापा और पाया कि अन्य अल्पाहार के स्थान पर बादाम खाने से इसमें सुधार हुआ। यह सुधार छह हफ्ते में देखने को मिला। शोधकर्ताओं ने पाया कि शोध में शामिल प्रतिभागियों को दो समूहों में बांटा गया जिन्हें हृदय रोग का खतरा अधिक और एक समूह को अल्पहार के स्थान पर बादाम दिया गया जबकि दूसरे समूह को सामान्य अल्पाहार। यह अल्पाहार या बादाम शरीर में ऊर्जा की 20 प्रतिशत जरूरत पूरी करती थी।

Tags: "Eating almonds in a snack time keeps your heart healthyalmondbenefits of eating almondshealth benefits of almondsबादाम खाने के फायदेबादाम खाने से दिल रहता है दुरुस्तबादाम खाने से सेहत को होते हैं फायदे
Previous Post

घनी दाढ़ी और मूंछों के लिए बस रोजाना यूं लगाए प्याज का रस

Next Post

इन 5 आसान टिप्स से गुस्से को हो जाएगा झट से गायब

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
anger

इन 5 आसान टिप्स से गुस्से को हो जाएगा झट से गायब

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में आज से खुले स्कूल, Covid-19 प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य

04/10/2021
CM Yogi

शरारतन माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई ऐसी हो, जो नजीर बने: मुख्यमंत्री योगी

01/03/2026

सेन्ट्रल कमांड के जी.ओ.सी. इन चीफ ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

27/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version