• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Video : गलवान घाटी के 3 मिनट 25 सेकेंड का देखें वीडियो, कैसे चीनी सैनिकों ने किया भारतीय सेना पर हमला?

Desk by Desk
10/09/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय
0
indo-china disputes

indo-china disputes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लद्दाख में पैंगॉन्ग सो लेक के दक्षिणी इलाके में भारतीय जवानों से मात खाने बाद चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी अब उत्तरी इलाके में अपने सैनिक बढ़ा रही है। यहां नया निर्माण भी किया जा रहा है और ट्रांसपोर्टेशन के साधन जुटाए जा रहे हैं, लेकिन भारतीय सैनिक इस जगह से इतने करीब हैं कि वे चीन की हर हरकत पर नजर रख रहे हैं। इस बीच, भारत और चीन की सेना के बीच बुधवार को 4 घंटे तक ब्रिगेड कमांडर लेवल की बातचीत हुई। सहमति बनी है कि दोनों तरफ से कॉर्प्स कमांडर चर्चा करेंगे।

इस बीच 15 जून को गलवान में हुई झड़प का नया वीडियो सामने आया है। वीडियो साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने जारी किया है। 3 मिनट 25 सेकंड के इस वीडियो में भारत और चीन के सैनिक डंडों से एक-दूसरे पर वार करते दिख रहे हैं। इस झड़प के दौरान कुछ सैनिक पानी में गिर गए। गलवान में हुई झड़प के दौरान 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।

VIDEO

पैंगॉन्ग का उत्तरी इलाका आठ अलग-अलग फिंगर एरिया में बंटा है। भारत का दावा है कि लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) फिंगर आठ से शुरू होती है और फिंगर चार तक जाती है। चीनी सेना एलएसी को नहीं मान रही। चीन के सैनिक फिंगर चार के पास डटे हुए हैं। वे फिंगर पांच से आठ के बीच निर्माण कर रहे हैं।

7 सितंबर को दक्षिणी इलाके में चीनी सैनिकों ने भारतीय पोस्ट की तरफ बढ़ने की कोशिश की थी और चेतावनी के तौर पर फायरिंग की थी। यहां पर भारत के सैनिकों ने उन्हें रोक दिया था। इस घटना की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें चीन के सैनिक भाला, रॉड और धारदार हथियार लिए नजर आए।

भारत ने कहा था कि जब चीनी सैनिकों को उन्होंने अपनी पोस्ट की तरफ आने से रोका तो उन्होंने हवाई फायर भी किए थे। जबकि, इससे पहले चीन कह रहा था कि फायरिंग भारतीय जवानों ने की है। भारतीय जवान इस इलाके की दो अहम चोटियों पर डटे हैं और चीन कई बार भारत को इस पोजिशन से हटाने की कोशिश कर चुका है।

Tags: Chinagalwan valleyIndiaindia china face offindia china warindian armypla ladakhगलवान घाटीचीनपेट्रोलिंग प्वॉइंट 14
Previous Post

योगी सरकार का बड़ा फैसला, प्राइवेट लैब अब 1600 रुपए में करेंगे कोरोना टेस्ट

Next Post

कोविड-19 का सर्वे करने गयी आशा बहू के साथ मारपीट, मामला दर्ज

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

504 रोवर से बदल रहा जमीन की पैमाइश का तरीका, योगी सरकार ने राजस्व सर्वेक्षण को बनाया हाईटेक

14/09/2026
Main Slider

प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए: मुख्यमंत्री

14/09/2026
उत्तराखंड

हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: सीएम धामी

14/09/2026
Main Slider

लखनऊ में नाबालिग को शराब बेचने पर सख्ती, सेल्समैन हटाया; दुकान पर 30 हजार जुर्माना

14/09/2026
CM Yogi
Main Slider

वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार की सख्ती, लापरवाही पर अधिशासी अभियंता निलंबित

14/09/2026
Next Post
आशा बहू से मारपीट

कोविड-19 का सर्वे करने गयी आशा बहू के साथ मारपीट, मामला दर्ज

यह भी पढ़ें

liquor smuggler arrested

मिलावटी शराब सप्लाई करने वाले चार कारोबारी गिरफ्तार, 12 लाख की शराब बरामद

14/04/2021

चार दशक बाद सत्ताधारी दल को मिलेगा विधान परिषद में प्रचंड बहुमत: सीएम योगी

09/04/2022

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट को मिली पहली महिला जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

24/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version