• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस सरकार ने किसानों की कर्जमाफी नहीं की : शिवराज

Desk by Desk
11/09/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस सरकार में भ्रष्ट्राचार चरम पर था: शिवराज

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पंद्रह महीने के कार्यकाल पर जमकर हमला बोला और कहा कि उनके शासन में भ्रष्ट्राचार चरम पर था।

श्री चौहान ने यह बात मुरैना जिले के दिमनी, पोरसा और भिंड जिले मेहगांव में विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में कही। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश शासन के मंत्री गिर्राज दंडोतिया मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जब भी जनता की मांगों को लेकर पहुंचते थे, तो उनकी मांगों को अनसुना कर दिया जाता था।

कनडियन लाइव बसंती अका रिनी चंद्रा का नया सॉन्ग ‘डोरेमोन’ हुआ रिलीज

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों की कर्जमाफी नहीं की। प्रमाण पत्र दे दिये, लेकिन कर्ज जस का तस है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया, मवेशी चराने बैंड बजाने की ट्रेनिंग देने लगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाए की तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कोरोना से मुकाबले के लिए एक बैठक तक नहीं की। श्री चौहान ने कहा कि चंबल क्षेत्र की तस्वीर, लोगों की तकदीर बदल देंगे, यह वचन देने वह आएं हैं।

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान जनता के लाड़ले नेता हैं, क्योंकि वे जनता के हर सुख और दुख में सदैव जनता के बीच ही रहते हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश के हर गांव में मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आते ही सबसे पहले गरीबों के हक पर डाका डाला और भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई सारी योजनाओं को बन्द कर दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 15 माह में प्रदेश का बंटाधार कर दिया। कांग्रेस ने सदैव बदले की राजनीति की और भाजपा ने बदलाव की राजनीति की है। श्री तोमर ने कहा कि 2003 के पूर्व मध्यप्रदेश में अंधेरा था और जनता को पीने के लिए स्वच्छ पानी तक नहीं मिलता था। लेकिन जब भाजपा की सरकार बनी तो 15 वर्षों में हर घर तक बिजली पहुंची और हर गांव तक नल जल योजना से पीने का पानी पहुंचा।

Video : गलवान घाटी के 3 मिनट 25 सेकेंड का देखें वीडियो, कैसे चीनी सैनिकों ने किया भारतीय सेना पर हमला?

उन्होंने कहा कि चंबल एक्सप्रेस वे की दरकार इस क्षेत्र को कई वर्षों से थी, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने चंबल एक्सप्रेस वे को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। बाद में शिवराज सरकार ने चंबल एक्सप्रेस वे की योजना को केन्द्र सरकार के सहयोग से आगे बढ़ाया। केन्द्र सरकार ने 8 हजार करोड़ के खर्च की सैद्धांतिक स्वीकृति दी है। इससे मुरैना और चंबल की तस्वीर और तकदीर बदलेगी।

लोकार्पण समारोह में संबोधित करते हुए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा प्रदेश में एक सरकार बनी थी, जिससे लोगों को उम्मीद थी कि वह विकास की बयार लेकर आयेगी। लेकिन 15 महीनों में उस सरकार ने आपको विकास, सम्मान और आपके हक के बदले में केवल भ्रष्टाचार दिया, चंबल क्षेत्र और प्रदेश की अनदेखी की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मध्यप्रदेश का भविष्य तय करने वाला है।

बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा प्रमुख बने

इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना, गजराज सिंह, अशोक अर्गल, जिलाध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता, पूर्व विधायक खुशीलाल सहित मुरैना जिले के पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Tags: 24ghante online.comAttack on Congresskamal nathshivraj singh chauhanकमलनाथकांग्रेस पर हमलाशिवराज सिंह चौहान
Previous Post

भ्रष्टाचार के आरोप में शाहजहांपुर के संभागीय निरीक्षक और पटल प्रभारी निलंबित

Next Post

चंबल अटल प्रोग्रेस-वे बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा : शिवराज

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post

चंबल अटल प्रोग्रेस-वे बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा : शिवराज

यह भी पढ़ें

arrested

किशोरी का अपहरण करने वाला आरोपित गिरफ्तार

06/07/2022
terrorist attacked

370 हटने की वर्षगांठ से पहले खून से लाल हुई घाटी, आतंकी हमले में बिहार के श्रमिक की मौत

04/08/2022
CM Yogi addressed the journalists in Chandauli

औद्योगिक प्रधान जनपद के रूप में भी विकसित होगा चंदौलीः मुख्यमंत्री

17/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version