Categorized

रणवीर सिंह ने अपनी फोटो शेयर कर लिखा-सख्त लड़का, तो फैन्स ने लिए मज़े

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीर शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपनी एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है, जो उनके फैन्स को बहुत पसंद आ रही हैं। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक अपनी एक फोटो साझा की है। तस्वीर में वह काफी हैंडसम दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सख्त लड़का।’

50 हजार का इनामी बदमाश सुरेंद्र कालिया कोलकाता से गिरफ्तार

रणवीर सिंह के फैन्स उनके किलर लुक के दीवाने हो गए और कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हम पिघला दें।’ दूसरे यूजर में कॉमेंट किया, ‘दीपिका ने तो पिघला दिया तो कहां से सख्त हुए आप।’ वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत क्यूट लग रहे हैं। वैसे क्यूट क्या होता है हॉट बोलो हॉट।’ रणवीर सिंह की इस फोटो को अभी तक 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

सख़्त लौंडा

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

इन दिनों रणवीर सिंह फिल्म सूर्यवंशी को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह अक्षय कुमार, अजय देवगन और कैटरीना कैफ के साथ काम करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, कोरोना के चलते फिल्म की रिलीज टाल दी गई है। हाल ही में अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम लाइव किया था, जिसमें रणवीर सिंह ने भी एंट्री मार दी। उन्होंने अक्षय कुमार से कहा- ‘अक्की सर, सूर्यवंशी रिलीज करवाओ।’

देसी कोरोना वैक्सीन को बड़ी सफलता, बंदरों पर हुआ परीक्षण निकला सफल

इसके अलावा रणवीर सिंह स्पोर्ट-ड्रामा फिल्म 83 में नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर के अपोजिट दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। यह एक मल्टीस्टार फिल्म है जिसमें रणवीर और दीपिका के अलावा साकिब सलीम, एमी वर्क, पंकज त्रिपाठी, हार्डी संधू जैसे अन्य सितारों ने काम किया है।

Related Articles

Back to top button