• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार को छठ से पहले मिलेगा तोहफा, दरभंगा से शुरू होगी फ्लाइट, जानिए कब से होगी बुकिंग

Desk by Desk
13/09/2020
in Main Slider, बिहार, राष्ट्रीय
0
दरभंगा एयरपोर्ट

बिहार को छठ से पहले मिलेगा तोहफा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्र सरकार ने बिहार के मिथिलांचल को बड़ा तोहफा दिया है। छठ पर्व से पहले दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से दरभंगा के लिए रोजाना फ्लाइट्स चलेंगी। इससे बिहार के दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया जैसे जिलों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें फ्लाइट पकड़ने के लिए पटना नहीं जाना पड़ेगा।

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी घोषणा की। हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि नवंबर के पहले सप्ताह में दरभंगा में उड़ान योजना के तहत बने विद्यापति टर्मिनल से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। पहले चरण में तीन रूटों के लिए विमान उड़ान भरेंगी।यहां से दरभंगा-दिल्ली, दरभंगा-बेंगलुरू और दरभंगा-मुबई के लिए विमान चलाए जाएंगे। टिकट बुकिंग की प्रक्रिया सितंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का एम्स में निधन, कई दिनों से चल रहे थे बीमार

हरदीप सिंह पुरी शनिवार को दरभंगा टर्मिनल के कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आगामी छठ पर्व में लोग हवाई जहाज से दरभंगा आ सकेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना और बाढ़ के कारण काम में कुछ विलंब हुआ हमारी तैयारी तो दुर्गा पूजा से फ्लाइट सेवा शुरू करने की थी। लेकिन, दरभंगा से उड़ान सेवा शुरू होने का प्रधानमंत्री का सपना अब साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग लंबे समय से उड़ान सेवा की मांग कर रहे थे। अब हम उड़ान शुरू होने की तिथि की घोषणा करने की स्थिति में पहुंच गए हैं। जल्द ही आधिकारिक रूप से भी इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

30 सितंबर से पहले शुरू होगी बुकिंग

शुरुआत में दरभंगा के लिए स्पाइस जेट ही विमानों को परिचालन करेगी। इसके लिए टिकटों की बुकिंग 30 सितंबर से पहले शुरू हो जाएगी। फिलहाल दरभंगा से मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू के लिए ही फ्लाइट्स चलेंगी। इसके बाद यात्रियों की संख्या और ट्रैफिक के हिसाब से फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाई जाएगी और दूसरी कंपनियां भी इस रूट पर विमानों को परिचालन करेंगी।

केजरीवाल ने फिर शुरू की डोरस्टेप डिलीवरी योजना, 50 रुपये में उठाए सरकारी सेवाओं का फायदा

दरभंगा से फ्लाइट सेवा शुरू होने से मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल और शिवहर के लोगों को दिल्ली-मुंबई आने-जाने में सुविधा होगी। पटना और गया के बाद दरभंगा बिहार का तीसरा एयरपोर्ट बन जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा में नए टर्मिनल की नींव 24 दिसंबर 2018 को रखी थी। नए टर्मिनल को बनाने में 92 करोड़ रूपये खर्च हुए हैं। दरभंगा एयरपोर्ट पर 6 चेक इन कांउटर बनाए जाएंगे। यहां एक समय में 200 यात्रियों के लिए उतरने और जाने की व्यवस्था होगी।

Tags: 24ghante online.combihar newsBihar's third airportDarbhanga AirportDarbhanga's flights to ChhathFlight starts before ChhathNational newsछठ से पहले फ्लाइट शुरूदरभंगा एयरपोर्ट बिहार का तीसरा एयरपोर्टदरभंगा से छठ की फ्लिघ्त्स
Previous Post

हापुड़ : फैक्ट्री का बॉयलर फटा, मलबा मकान पर जाकर गिरा और इससे 14 लोग घायल

Next Post

मौसम अपडेट : जल्द मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Desk

Desk

Related Posts

Transfer
Main Slider

UP में चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 2000 से ज्यादा तबादले संभव

29/10/2026
Gold
Business

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

29/10/2026
Main Slider

अनजाने में टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो करें ये काम, बचा जा सकता है अशुभ प्रभावों से

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: कलश में क्या डालें और क्या नहीं? जानें पूजा की जरूरी बातें

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा थाली में ये चीजें रखना न भूलें, यहां देखें पूरी लिस्ट

29/10/2026
Next Post

मौसम अपडेट : जल्द मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

यह भी पढ़ें

Sushant Singh Rajput Case

बीजेपी विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने की रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की मांग

28/08/2020
rain

बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मिली चिपचिपी गर्मी से राहत

17/10/2021
burqa

तालिबान का नया फरमान, पूरे शरीर को ढकने वाला बुर्का पहने महिलाएं

07/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version